Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सीएम नहीं, बेटा बन कर काम करूंगा : हेमंत
    Top Story

    सीएम नहीं, बेटा बन कर काम करूंगा : हेमंत

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJanuary 6, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    साहेबगंज। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को हूल विद्रोह के नायक की जन्मभूमि भोगनाडीह पहुंचे। मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद पहली बार संथाल परगना के दौरे पर पहुंचने पर हेमंत बेहद भावुक दिखे। उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में अपना पहला जनता दरबार भी लगाया, लोगों की शिकायतें सुनीं और अपनी बातें रखीं।
    हेमंत ने कहा कि वह सिदो-कान्हू, चांद-भैरव की वीर भूमि पर आकर हमेशा की तरह गौरवान्वित हैं। उनका चरण स्पर्श किये बगैर दूसरा काम कैसे किया जा सकता है। उन्होंने कहा, अपनी परंपरा और संस्कृति के साथ शहीद स्मारक पर फूल चढ़ाकर धन्य हुआ। झारखंड के वीर शहीदों की सोच के अनुरूप वर्तमान सरकार कार्य करेगी। जिस सपने को प्राप्त करने के लिए झारखंड के वीर सपूत शहीद हुए, उसे हम सबको मिलकर प्राप्त करना है। आप सभी ने मिल कर मुझे सर्वोच्च सम्मान यानी मुख्यमंत्री के पद पर बिठाया है। विश्वास दिलाता हूं कि मैं एक मुख्यमंत्री की तरह नहीं, बल्कि बेटा, भाई और दोस्त के रूप में कार्य करूंगा। सरकार का हर कदम जन कल्याण के लिए होगा। आप सरकार का हाथ पकड़ें। सरकार आपको विकास के पथ पर ले जायेगी।
    साहेबगंज के भोगनाडीह स्टेडियम में आयोजित जनता दरबार और परिसंपत्तियों के वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि पारा शिक्षक, रसोइया, सहायिका, सेविका, मजदूर, किसान, युवाओं की निगाहें हम पर हैं। आप धैर्य रखें। आप संयम के साथ हमें सहयोग करें। जिन्हें भी मानदेय, तनख्वाह नहीं मिली है, उन सबको सरकार पैसा देगी, क्योंकि सरकार अगर किसी से कार्य लेती है, तो कार्य करने वाले को पारिश्रमिक मिलना चाहिए। वर्तमान सरकार पूरे राज्य में सामाजिक समरसता कायम करना चाहती है।
    सीएम को देखने के लिए आतुर थे लोग
    मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन को देखने-सुनने के लिए लोग बेहद आतुर दिखे। हेमंत सोरेन ने किसी को भी निराश नहीं किया। उन्होंने सुरक्षा की परवाह किये बिना लोगों से मुलाकात की और धैर्य से उनकी बातें सुनीं। जनता दरबार में आयीं कई महिलाएं मुख्यमंत्री को आशीर्वाद देती रहीं। हेमंत सोरेन ने आदिवासी परंपरा का निर्वाह करते हुए बड़े-बुजुर्गों का सिर झुका कर अभिवादन किया। उन्होंने बच्चों और दिव्यांगों से भी बात की।
    लगाये गये थे 20 स्टॉल
    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं राजमहल सांसद विजय हांसदा ने सांकेतिक तौर पर प्रीति देवी, शोभा देवी, बहामुनी मुर्मू, सुखामुनी, एनुल अंसारी, कपरा किस्कू, लुगदी देवी, कीस्टो टुडू, फूल कुमारी देवी और अन्य के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा 20 स्टॉल लगाये गये थे। यहां लोगों को योजनाओं से संबंधित जानकारी दी जा रही थी और लाभुकों का निबंधन किया गया।

    CM's first public court in Bhognadih distribution of assets worth crores
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में ट्राइबल यूनिवर्सिटी खोलने की पहल होगी : हेमंत
    Next Article नम आंखों के साथ हजारों ने दी सुलेमानी को विदाई
    azad sipahi desk

      Related Posts

      शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट

      May 20, 2025

      आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी

      May 20, 2025

      जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट
      • आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी
      • जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से
      • नये खेल प्रशिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जल्द, प्राथमिक सूची तैयार
      • यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version