Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड में ट्राइबल यूनिवर्सिटी खोलने की पहल होगी : हेमंत
    Top Story

    झारखंड में ट्राइबल यूनिवर्सिटी खोलने की पहल होगी : हेमंत

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJanuary 6, 2020No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दुमका। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजभवन दुमका में समाज के प्रबुद्ध नागरिकगण एवं मीडिया के प्रतिनिधियों से बातचीत की। उन्होंने सबको नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपके विश्वास को टूटने नहीं दूंगा। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार उपराजधानी आया हूं। यह हमारी कर्मभूमि है। मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि अपनी कर्मभूमि की सेवा पूरे मान-सम्मान के साथ करूंगा। अपने माता-पिता की तरह इस कर्मभूमि की मैं सेवा करूंगा। उन्होंने कहा कि आप सभी के पास कई बातें हैं। आपकी कई इच्छाएं हैं, लेकिन इस मुलाकात अवधि में सारी बातें नहीं हो सकती हैं। मैं विश्वास दिलाता हूं कि आप सभी की बातों को सरकार सुनेगी तथा आपकी परेशानियों को दूर करने का कार्य करेगी।

    बुक देकर स्वागत करने की परंपरा शुरू की जाये
    मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी से अपील है कि बुके की जगह बुक देकर स्वागत करने की परंपरा शुरू की जाये। आप सभी ने इसका समर्थन किया है। कहा कि जो भी पुस्तक आप भेंट करते हैं, उसमें अपने नाम के साथ दो लाइन अवश्य लिखें, ताकि उस पुस्तक को पढ़ने वाले को आपके भी बारे में पता चल सके। इन सभी किताबों के लिए एक पुस्तकालय खोलने की मेरी इच्छा है। कई लोगों ने पुरानी किताबों को भी भेंट स्वरूप देने की इच्छा जाहिर की है। कई लोग पैसे के अभाव में पढ़ाई नहीं कर पाते, पुस्तक नहीं खरीद पाते, वैसे लोगों के लिए यह पुस्तकालय काफी हितकारी साबित होगा।

    किसानों का विशेष ख्याल सरकार रखेगी
    सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि किसानों का विशेष ख्याल सरकार रखेगी। हरी सब्जियों को रखने की बेहतर व्यवस्था होगी, ताकि किसानों को सब्जियां औने-पौने दाम पर नहीं बेचना पड़े। हरी सब्जियों को रखने की बेहतर व्यवस्था नहीं होने के कारण किसानों को बहुत ही कम कीमत पर अपनी सब्जियां बेचनी पड़ती हंै।

    शिक्षा, स्वास्थ्य, नारी सशक्तीकरण पर फोकस
    सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ, नारी सशक्तीकरण पर विशेष कार्य किया जायेगा। सरकार बहुत जल्द इन सभी क्षेत्रों में कार्य करना प्रारंभ कर देगी। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द केंद्र सरकार से राज्य में ट्राइबल यूनिवर्सिटी खोलने की मांग रखूंगा।

    जनता के सहयोग से राज्य का विकास करूंगा
    सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य को विकास के पथ पर ले जाने के लिए सरकार को आम जन का सहयोग मिलेगा। सभी वर्ग मिलकर राज्य को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के संबंध में कहा कि हमारे पिछले कार्यकाल में भी सरकार द्वारा पत्रकारों के लिए योजना प्रारंभ की गयी थी। पत्रकार भी पहले एक नागरिक हैं, उसके बाद ही वह पत्रकार हैं। सरकार को समाज के हर वर्ग की चिंता है। हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनायी जायेंगी।

    भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं
    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार स्वच्छ और पारदर्शी शासन व्यवस्था देगी। भ्रष्टाचार से किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जायेगा। पंचायत, प्रखंड, जिला से लेकर राज्य तक कहीं भी भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। सरकार की तीसरी आंख हर गतिविधि पर नजर रखेगी। भ्रष्टाचार करने वाले लोगों को सरकार जेल का रास्ता दिखायेगी।

    पगला बाबा मंदिर और दिशोम मांझी थान में पूजा की
    सीएम ने रविवार को अहले सुबह दुमका के पगला बाबा मंदिर एवं दिशोम मांझी थान में विधिवत रूप से पूजा-अर्चना की एवं प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की।

    आज महागठबंधन के विधायकों की बैठक
    रांची। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को शाम सात बजे अपने कांके रोड स्थित आवास पर गठबंधन के सहयोगी दलों के विधायकों की बैठक बुलायी है। झामुमो के केंद्रीय समिति के महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने यह जानकारी दी। बैठक में आगामी विधानसभा के विशेष सत्र की रणनीति पर भी चर्चा हो सकती है।

    Initiative to open Tribal University in Jharkhand: Hemant
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशरणार्थियों के लिए कानून बनाया: महेंद्र नाथ
    Next Article सीएम नहीं, बेटा बन कर काम करूंगा : हेमंत
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी

      July 16, 2026

      आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी

      July 16, 2026

      अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार

      July 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      • झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा
      • श्रावणी मेला 2026: देवघर बाबा मंदिर में वीआईपी कल्चर पर रोक, रविवार और सोमवार को बंद रहेगा शीघ्रदर्शनम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version