रांची। भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र पार्टी है, जो राष्ट्रहित और देशहित की बात करती है। कई विभाजनकारी शक्तियां देश को तोड़ने की कोशिश कर रही हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकतार्ओं की जिम्मेवारी और बढ़ जाती है। विपक्षी दलों के नेता लोगों को वोट बैंक की राजनीति के कारण नागरिकता संशोधन कानून को लेकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। मुस्लिम समुदाय के लोगो को गुमराह किया जा रहा है। उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहीं। वे नागरिकता संशोधन कानून पर भारतीय जनता पार्टी के जन जागरण अभियान के तहत बिहारशरीफ के आईएमए हॉल में भाजपा कार्यकतार्ओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भारत में रहने वाले किसी जाति-धर्म के लोगो को इस कानून से फर्क नही पड़ने वाला है। नागरिकता संसोधन कानून से पड़ोसी देश पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश में रहने वाले हिन्दू, सिख, ईसाई, फारसी, बौद्ध, जैन धर्म के प्रताड़ित लोगों को भारत की नागरिकता मिलेगी है। उन्होंने कहा कि इन इस्लामिक देश मे धर्म के आधार पर अल्पसंख्यक को प्रताड़ित होने के कारण भारत में शरण देने के लिए यह कानून लाया गया है। श्री कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में भी इस बात का जिक्र था। भाजपा अपने संकल्प को पूरा करना जानती है। लेकिन विपक्षी दल के लोग सस्ती राजनीति के कारण देश में विद्वेष फैलाने के काम कर रहे हैं। इससे पूर्व श्री दास ने क्षेत्र में जन जागरण अभियान चलाया। इसके तहत लोगों के घर-घर जाकर नागरिक संशोधन कानून से जुड़ी जानकारियां दीं। कार्यक्रम में नालंदा के भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो राम सागर सिंह, जिला प्रभारी डॉ राम सागर सिंह, भाजपा के वरिष्ठ श्री अचल सिन्हा, महामंत्री श्री राजेश्वर सिंह, जिला मंत्री श्री शैलेंद्र कुमार, भाजपा के वरीय नेतागण, मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा की पदाधिकारीगण समेत बड़ी संख्या में गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।