Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»राजकिशोर महतो के इस्तीफे के पीछे क्या है?
    Top Story

    राजकिशोर महतो के इस्तीफे के पीछे क्या है?

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJanuary 15, 2020Updated:January 15, 2020No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जब आग लगती है, तभी धुआं उठता है और धुआं उठ रहा है, इसका अर्थ है कि कहीं न कहीं आग लगी हुई है। झारखंड आंदोलन के पुरोधाओं में एक स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो के बेटे और आजसू के वरिष्ठ नेता राजकिशोर महतो के बयान और उनकी नाराजगी ने यह जाहिर कर दिया है कि आजसू पार्टी में असंतोष की आग लगी हुई है। उन्होंने अपनी व्यथा सार्वजनिक तौर पर जाहिर करते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनका आरोप है कि उन्हें पार्टी के कुछ नेताओं के कारण अपमानित होना पड़ा। राजकिशोर महतो ऐसे नेता हैं, जिनकी बातों को यूं ही खारिज नहीं किया जा सकता। दरअसल, पार्टी में अगर किसी स्तर पर असंतोष है, तो पार्टी के हित में यही है कि उसे समझने और दूर करने की दिशा में संजीदा कोशिश हो। राजकिशोर महतो के इस्तीफे, उसके पीछे की वजहों और उनके बयानों का निहितार्थ तलाशती दयानंद राय की रिपोर्ट।

    झारखंड आंदोलनकारी बिनोद बिहारी महतो के बेटे राजकिशोर महतो ने आजसू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। अपने इस्तीफे के बाद उन्होंने पार्टी और पार्टी नेताओं की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस दफा टुंडी से उन्हें हराने के लिए पार्टी के नेताओं ने ही पूरी ताकत लगायी। भितरघात किया। वे सीटिंग विधायक थे, पर टिकट के लिए उन्हें दस दिनों तक इंतजार कराया गया। आजसू के एक वरिष्ठ नेता ने उनके खिलाफ लॉबिंग करायी। उन्होंने भले नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा गिरिडीह से पार्टी सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की तरफ था। बकौल राजकिशोर: मेरा टिकट कटवाने के लिए रांची में प्रदर्शन कराया गया। आजसू के सीनियर लीडरों ने चुनाव में मेरी मदद करने की बजाय मेरे राजनीतिक विरोधियों की मदद की। ऐसे नेता गिरिडीह से एक दबंग जन प्रतिनिधि के रिश्तेदार को टिकट देना चाहते थे और इसके लिए ही सारा नाटक हुआ। उन्होंने आजसू के अकेले 53 सीटों पर चुनाव लड़ने को भी औचित्यहीन बताया और कहा कि इसका कोई मतलब
    नहीं था। उन्होंने कहा कि अगर आजसू को भाजपा से लड़ना ही था, तो जमशेदपुर पूर्वी और बाघमारा जैसी सीटों पर पार्टी ने कोई प्रत्याशी क्यों नहीं दिया। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के खिलाफ पार्टी ने एक बार भी आक्रामक बयान क्यों नहीं दिया।
    राजकिशोर महतो को गुस्सा क्यों आया
    राजकिशोर महतो एक कद्दावर नेता हैं। वे एक बार सांसद और दो बार टुंडी से विधायक भी रह चुके हैं। वे बेलाग बोलने के लिए जाने जाते हैं और हल्की बयानबाजी की उम्मीद उनसे नहीं की जा सकती। जाहिर है कि उनकी बातों के पीछे कोई ना कोई आधार है। उनकी पीड़ा गहरी न होती तो पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे की कोई वजह नहीं बन रही थी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि वे भविष्य में कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे। पार्टी के सूत्रों ने बताया कि राजकिशोर महतो ने जो कहा है, उसमें सच्चाई है और पार्टी नेताओं के इस व्यवहार से खफा होकर ही उन्होंने इस्तीफा दिया है। हालांकि आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि अगर उन्हें कोई समस्या थी, तो पार्टी ने सात जनवरी को जो केंद्रीय सभा की बैठक की थी, उसमें उन्हें अपनी बातें रखनी चाहिए थी। इस तरह से सार्वजनिक तौर पर बयान देना अच्छा नहीं है। हो सकता है कि डॉ देवशरण भगत अपनी जगह पर सही हों, लेकिन राजकिशोर महतो ने अगर पार्टी के मंच पर अपनी बात रखने के बजाय सार्वजनिक तौर पर बयान दिया है, तो इसके पीछे की वजह भी कुछ मामूली नहीं होगी। राजकिशोर महतो का कहना है कि टुंडी से उनकी हार तय कराने के लिए पार्टी के ही नेताओं ने उनके खिलाफ काम किया। बताया जा रहा है कि उनका इशारा सीधे तौर पर पार्टी में नंबर टू की हैसियत रखने वाले चंद्रप्रकाश चौधरी और उनके समर्थकों की तरफ है। राजकिशोर महतो के इस कदम पर पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो की क्या प्रतिक्रिया होती है और वे इस तरीके की क्राइसिस से उबारने के लिए क्या कदम उठाते हैं, यह देखा जाना अभी बाकी है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो राजकिशोर महतो के उठाये सवालों को एकबारगी खारिज करने के बजाय बेहतर यह होगा कि पार्टी के भीतर इसकी समीक्षा की जाये और कोई ऐसा कदम उठाया जाये, जिससे असंतोष का यह धुआं किसी भी तरह आग की शक्ल नहीं सके।
    निर्णयों की समीक्षा जरूरी
    चाहे वह कोई भी पार्टी हो, यदि उसे चुनावों में हार मिलती है या अपेक्षित परिणाम चुनाव में नहीं मिलते हैं, तो आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति पैदा होती है। आजसू में भी यही हुआ है। पार्टी ने जिस पैमाने पर चुनाव लड़ा था, नतीजे उस हिसाब से कतई अच्छे नहीं जा सकते। बेहतर यही होगा कि पार्टी को हार के कारणों की हर दृष्टि से समीक्षा करनी चाहिए।
    अब जबकि पार्टी के वरिष्ठ नेता राजकिशोर महतो ने असंतोष जाहिर किया है, तो पार्टी का मुखिया होने के नाते सुदेश महतो को हालात की समीक्षा करनी चाहिए। संभव हो तो राजकिशोर महतो को मनाकर पार्टी में वापस लाने की कोशिश करनी चाहिए। राजकिशोर महतो स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो के बेटे हैं और बिनोद बिहारी महतो झारखंड आंदोलन के पुरोधा रहे हैं। स्वयं आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो भी स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो के सपनों का झारखंड गढ़ने की वकालत करते रहे हैं। ऐसे में राजकिशोर महतो के बयान को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। राजकिशोर महतो वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं। पीड़ा गंभीर न होती तो वे ऐसी बयानबाजी शायद ही करते। कोई भी पार्टी बड़ी और ताकतवर तभी बनती है, जब वह अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं की कद्र करती है, उनकी भावनाओं का सम्मान करती है। भाजपा को बाबूलाल मरांडी के पार्टी छोड़ने के बाद ही पता चला कि झारखंड की राजनीति में बाबूलाल की अहमियत क्या है और उसके बाद बड़ी मुश्किल से भाजपा बाबूलाल को मनाने में सफल होती दिख रही है। इसलिए आजसू को अपने एक वरिष्ठ नेता के जज्बातों की कद्र करते हुए उन्हें मनाने की कोशिश करनी चाहिए। आजसू को अपने समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रति उदार होना होगा। पार्टी के लिए झंडा ढोनेवालों की भी चाहत होती है कि उन्हें सम्मान मिले। अगर किसी परिवार से चार-चार उम्मीदवार हो जायें, विधानसभा से लेकर लोकसभा तक में वे ही उम्Þमीदवार बनें, तो फिर आजसू कैसे यह डंके की चोट पर कह सकती है कि यह पार्टी सबके लिए है। कहीं न कहीं एक सीमा रेखा तो खींचनी ही पड़ेगी। अगर किसी परिवार के हाथ में पार्टी की पूरी बागडोर दे दी जाये, तो फिर वह सर्वजन की पार्टी नहीं कही जा सकती और कार्यकर्ता कहीं न कहीं उससे विमुख होने लगते हैं। जरूरी है कि आजसू नेतृत्व हालात को समझे और समय रहते जरूरी कदम उठाये।

    Fire inside AJSU lead leadership to extinguish
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुंबई में टीम इंडिया पस्त
    Next Article दिल्ली में सुब्रमण्यम स्वामी और वकीलों से मिले सरयू
    azad sipahi desk

      Related Posts

      भगवान बिरसा मुंडा का धर्म-परिवर्तन के खिलाफ संघर्ष और आदिवासी गौरव के प्रति उनका समर्पण प्रेरणा का स्रोत : अमित शाह

      June 9, 2026

      राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

      June 9, 2026

      धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक एकता के साथ मनाई गई

      June 9, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मोदी सरकार के 12 साल पूरे: भाजपा मुख्यालय में लगी ‘विकसित भारत’ प्रदर्शनी, 2047 विजन पर फोकस
      • भगवान बिरसा मुंडा का धर्म-परिवर्तन के खिलाफ संघर्ष और आदिवासी गौरव के प्रति उनका समर्पण प्रेरणा का स्रोत : अमित शाह
      • राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि
      • खान सर को पटना सिविल कोर्ट से बड़ी राहत, 20 जून तक गिरफ्तारी पर रोक
      • धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक एकता के साथ मनाई गई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version