Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अमन श्रीवास्तव गिरोह के दर्जन भर गुर्गे गिरफ्तार
    Top Story

    अमन श्रीवास्तव गिरोह के दर्जन भर गुर्गे गिरफ्तार

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJanuary 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोयला कारोबारी की हत्या समेत नौ मामलों में संलिप्तता

    रांची। झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने लातेहार से कुख्यात अमन श्रीवास्तव गैंग के 11 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को डीआइजी एवी होमकर ने बताया कि पुलिस ने इनके पास से तीन देशी पिस्टल 9 एमएम का, तीन देशी कट्टा, .315 बोर की 23 राउंड गोलियां, 9 एमएम की 27 राउंड गोलियां, 7.62 की 20 राउंड गोलियां, 12 मोबाइल फोन, 6 मैगजीन व 5 बाइक बरामद किया है। गिरफ्तार बदमाशों ने कोयला कारोबारी युगल गंझू की हत्या समेत 9 मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इस गिरोह ने पिछले साल दिसंबर में बालूमाथ थाना क्षेत्र के कोयला व्यवसायी युगल गंझू की गोली माकर हत्या कर दी थी।

    ये हैं गिरफ्तार अपराधी
    गिरफ्तार आरोपियों में मुकेश कुमार साव उर्फ प्रभात जी, महमूद मियां, महमूद आलम उर्फ नेपाली, रजाक अंसारी, सौरभ सिन्हा उर्फ विक्की वर्मा, अमरजीत पासवान, कुर्बान अंसारी, सुदर्शन नायक, राजेश कुमार मिश्रा, संजय गंझू और अंकित किशोर नाथ शामिल है। इनमें से मुकेश कुमार साव, महमूद मिया, महमूद आलम और राजेश कुमार मिश्रा का अपराधिक इतिहास रहा है।

    मुकेश साव से मिली अहम जानकारी
    डीआइजी एवी होमकर ने बताया कि इस गिरोह द्वारा पिछले दिनों कई हत्याएं, आगजनी और गोलीबारी की घटनाओं को अंजाम दिया गया। इससे इस क्षेत्र के व्यवसायियों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया था। इनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने सबसे पहले 14 जनवरी को मुकेश कुमार साव को लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ करने पर न केवल अमन श्रीवास्तव गिरोह द्वारा अंजाम दी जाने वाली घटनाओं के बारे में पता चला, बल्कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी मिली।

    राजेश मिश्रा की निशानदेही पर सात धराये
    मुकेश से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम को दो-तीन टुकड़ियों में बांटकर इस गिरोह के शेष व्यक्तियों की गिरफ्तारी की योजना बनायी गयी। 14 जनवरी को ही राजेश मिश्रा, संजय गंझू, अंकित किशोर नाथ शाही को हथियार एवं गोलियों के साथ चंदवा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद राजेश मिश्रा की निशानदेही पर महमूद मियां, महमूद आलम, रजाक अंसारी, सौरभ सिन्हा, अमरजीत पासवान, कुर्बान अंसारी और सुदर्शन नायक को भी पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया।
    डीआइजी ने बताया कि इन सभी से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारी मिली है। इसकी जांच की जा रही है।

    Aman Srivastava gang's dozen henchmen arrested
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली में सुब्रमण्यम स्वामी और वकीलों से मिले सरयू
    Next Article कनहर बराज प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करें: सीएस
    azad sipahi desk

      Related Posts

      भगवान बिरसा मुंडा का धर्म-परिवर्तन के खिलाफ संघर्ष और आदिवासी गौरव के प्रति उनका समर्पण प्रेरणा का स्रोत : अमित शाह

      June 9, 2026

      राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

      June 9, 2026

      धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक एकता के साथ मनाई गई

      June 9, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मोदी सरकार के 12 साल पूरे: भाजपा मुख्यालय में लगी ‘विकसित भारत’ प्रदर्शनी, 2047 विजन पर फोकस
      • भगवान बिरसा मुंडा का धर्म-परिवर्तन के खिलाफ संघर्ष और आदिवासी गौरव के प्रति उनका समर्पण प्रेरणा का स्रोत : अमित शाह
      • राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि
      • खान सर को पटना सिविल कोर्ट से बड़ी राहत, 20 जून तक गिरफ्तारी पर रोक
      • धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक एकता के साथ मनाई गई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version