Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मुख्यमंत्री ने लिया कस्तूरबा इचाक के मामले पर संज्ञान
    Top Story

    मुख्यमंत्री ने लिया कस्तूरबा इचाक के मामले पर संज्ञान

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskFebruary 9, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दीपक सिंह
    इचाक। कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं के द्वारा व्यवस्था के खिलाफ धरना देने और वार्डन पर आरोप लगाने का मामला सीधे सीएम दरबार पहुंच गया है। जिले के समाजसेवी डॉ आनंद कुमार शाही ने इस मामले को झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के ट्विटर पर शेयर किया था। इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए सीएम ने रीट्वीट करते हुए डीसी डॉ भुवनेश प्रताप सिंह को जांच करने का आदेश दिया है। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने री-ट्वीट करते हुए कहा है कि मैं स्वयं छात्राओं से मिल अपेक्षित सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करुंगा।
    क्या है मामला
    छह फरवरी को कस्तूरबा की छात्राएं वार्डेन रेखा कुमारी पर मनमानी का आरोप लगाते हुए व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर धरने पर बैठ गई थीं जिसके बाद अधिकारियों के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ था। मामले की जानकारी पाकर प्रमुख सरिता देवी और बीडीओ उषा मिंज कस्तूरबा पहुंच छात्राओं से बात की थी। छात्राओं ने वार्डन रेखा कुमारी को अविलंब बदलने, खाने में दो रोटियों से ज्यादा कभी नहीं मिलने की शिकायत की थी। इसके अलावा आलू, पूड़ी, पापड़, अचार, नानवेज आइटम भी कभी कभार मिलने। पेंसिल, कॉपी, टूथपेस्ट, तेल, साबुन भी आधा अधूरा और मात्रा से बहुत कम मिलने की बात कही। बाल कोष की राशि वार्डन के पास रखने इसके अलावा खेल सामग्री नहीं मिलने, दूध की मात्रा कम और पानी मिला मिलने का भी आरोप लगाया था।

    कस्तूरबा विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का लिया गया जायजा, दिये गये कड़े निर्देश
    हजारीबाग (आसिसं)। कस्तूरबा विद्यालय इचाक में अव्यवस्था के संबंध में मिली शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उपायुक्त डॉ. भुवनेश प्रताप सिंह ने जिले के सभी कस्तूरबा विद्यालयों का स्थल निरीक्षण कर विद्यालय में मुलभूत सुविधाओं व विद्यालय प्रशासन की गतिविधियों की जांच कर प्रतिवेदित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में अध्ययनरत बच्चियों को मिलने वाले मुलभूत सुविधाओं में कमी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उपायुक्त के निर्देश पर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारीं, शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों एवं कस्तूरबा विद्यालय के संचालन समिति के सदस्यों ने कस्तूरबा विद्यालयों में जाकर विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों, उपलब्ध सुविधाओं एवं मानक के अनुरूप बच्चियों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया जा रहा है। इस क्रम में शनिवार को बीडीओ बड़कागांव एवं केरेडारी सहित संबंधित अधिकारियों विद्यालय की बच्चियों से बात कर उनके मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही मानक के अनुरूप भोजन, नाश्ता, सुरक्षा व्यवस्था, पोशाक, शिक्षा सहित मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। इस क्रम में विद्यालय के वार्डेन को आवश्यक व्यवस्था सहित बच्चियों के खान पान, रहन-सहन, व शैक्षणिक वातावरण दुरूस्त करने का कड़ा निर्देश देते हुए हिदायत दी गयी। साथ ही विद्यालय में किसी भी तरह की कमी पर प्रशासन को सूचित करने का भी निर्देश दिया गया।

    सीएम के ट्वीटर पर आजाद सिपाही की लगी है खबर
    सीएम हेमंत के ट्वीटर पर आजाद सिपाही की खबर लगी है। समाजसेवी डॉ आनंद साही ने सीएम के ट्वीटर हैंडल पर आजाद सिपाही में इचाक कस्तूरबा से संबंधित छपी खबर को शेयर किया था। उसी खबर को रीट्वीट करते हुए सीएम ने जिले के डीसी को जांच का निर्देश दिया है। वहीं सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की जायजा लेते हुए समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया है।

    Chief Minister took cognizance of the case of Kasturba Ichak
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, घरों में दुबके लोग
    Next Article मर्ज किये गये स्कूल जल्द खुलेंगे : शिक्षा मंत्री
    azad sipahi desk

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित

      June 7, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version