Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मर्ज किये गये स्कूल जल्द खुलेंगे : शिक्षा मंत्री
    Top Story

    मर्ज किये गये स्कूल जल्द खुलेंगे : शिक्षा मंत्री

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskFebruary 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इटखोरी। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि राज्य में बंद हुए स्कूल जल्द खोले जायेंगे। इस ओर सरकार का ध्यान है। बंद पड़े स्कूलों की वजह से बहुत बातें उठती रही हैं। जगरनाथ महतो शनिवार को चतरा के इटखोरी स्थित भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे थे। मंत्री के साथ बरही से कांग्रेस के विधायक उमाशंकर अकेला भी थे। शिक्षा मंत्री ने पूर्व की सरकार पर निशाना भी साधा।
    उन्होंने कहा कि जिस सरकार ने राज्य में विद्यालय बंद करवाये, उसकी सत्ता को राज्य की जनता ने बंद कर दियाण्। पारा शिक्षकों के सवाल पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार सहानुभूति पूर्वक पारा शिक्षकों पर विचार कर रही है। उन्होंने सेवा शर्त नियमावली को लेकर आलाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिये हैं। जितना संभव होगा, सरकार पारा शिक्षकों को मदद करेगी, ताकि उनकी भी घर- गृहस्थी अच्छे तरीके से चल सके।
    उन्होंने कहा कि फाइल लटकाने का काम इस सरकार में नहीं चलेगा। तुरंत और जनता के हित में फैसला लिया जायेगा। शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा है कि इटखोरी के औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र को शीघ्र शुरू करने का प्रयास किया जायेगा। निर्माण के बाद यहां का औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र अब तक क्यों बंद है, इसकी भी समीक्षा होगी। कांग्रेस के विधायक के साथ उन्होंने क्षेत्र की समस्या और शिक्षा की हालत पर भी भी चर्चा की। बताते चलें कि पिछली सरकार में राज्य के लगभग साढ़े छह हजार सरकारी स्कूलों का विलय कर दिया गया है। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और व्यवस्था को ठीक करने के लिहाज से यह कदम उठाया गया था, लेकिन सरकार के इस फैसले पर अक्सर सवाल उठते रहे हैं।

    Merged schools to open soon: Education Minister
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री ने लिया कस्तूरबा इचाक के मामले पर संज्ञान
    Next Article …और 11 फरवरी को इतिहास बन जायेगा झाविमो !
    azad sipahi desk

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version