Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कोरोना से जंग : सात सर्वश्रेष्ठ सीएम में हेमंत भी
    Top Story

    कोरोना से जंग : सात सर्वश्रेष्ठ सीएम में हेमंत भी

    azad sipahiBy azad sipahiApril 4, 2020Updated:April 4, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अजय शर्मा
    रांची। कोरोना महामारी से जहां पूरा विश्व परेशान है, वहीं भारत में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस महामारी से बेहतर जंग लड़ रहे हैं। कम संसाधन वाले छोटे से राज्य में सरकार ने कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए जो कदम उठाये हैं, अब उसकी प्रशंसा पूरे देश में हो रही है। यही वजह है कि इस राज्य में कोरोना के संक्रमण का फैलाव उस स्तर पर नहीं हुआ, जिसकी आशंका व्यक्त की जा रही थी।
    दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक सर्वेक्षण किया गया। इसमें कोरोना के खिलाफ जंग लड़नेवाले देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्रियों का चयन किया जाना था। इस सर्वेक्षण का जो परिणाम आया, उसमें सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों को सर्वश्रेष्ठ माना गया। सर्वेक्षण में कहा गया कि ये सात मुख्यमंत्री कोरोना के खिलाफ बेहतर जंग की अगुवाई कर रहे हैं। सर्वेक्षण के अनुसार सात सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्रियों में झारखंड के हेमंत सोरेन, ओड़िशा के सीएम नवीन पटनायक, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, महाराष्टÑ के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल, केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन और पुड्डुचेरी के सीएम वी नारायणसामी को स्थान दिया गया। इस सूची में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी स्थान दिया गया था। हालांकि पंजाब, महाराष्ट्र और केरल में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। इसके बावजूद वहां की सरकारों द्वारा इसकी रोकथाम के लिए उठाये गये कदमों की चारों तरफ तारीफ हो रही है। उद्धव ठाकरे की तारीफ इसलिए की गयी है, क्योंकि वहां की पुलिस ने छह मार्च को मुंबई में आयोजित होनेवाले तबलीगी जमात के जलसे को अनुमति नहीं दी थी।
    सर्वेक्षण में हेमंत सोरेन की तारीफ इसलिए की गयी, क्योंकि उन्होंने कोरोना खतरे की आहट पहले ही महसूस कर ली और सीमित संसाधन में ही राज्य की मशीनरी को इससे लड़ने के लिए तैयार कर लिया। उन्होंने सबसे पहले राज्य के तमाम शिक्षण संस्थानों को 14 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया, जबकि दूसरे राज्य 31 मार्च तक के लिए इन्हें बंद करने का एलान कर चुके थे। सीएम ने संक्रमण नहीं होने के बावजूद झारखंड में 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। आइसोलेशन और क्वारेंटाइन सेंटर बनवाया। झारखंड में मास्क और किट की कमी है। इसको दूर करने की दिशा में सीएम हेमंत ने खुद पहल की। हेमंत की पुलिस सरकार के आदेश का पालन करवाने के लिए सड़क पर है। लॉकडाउन से ही इस जंग से लड़ा जा सकता है। लिहाजा झारखंड पुलिस ने भी सरकार का पूरा साथ दिया। यही वजह है कि दो मामलों को छोड़ दें, तो यहां कोरोना का फैलाव सरकारी व्यवस्था के कारण नहीं हो पाया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझामुमो और कांग्रेस ने कहा दीया से नहीं भागेगा कोरोना
    Next Article फलों पर थूक लगाने वाले का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल

      May 23, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात

      May 23, 2025

      मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version