Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रेलवे का ‘पोस्ट लॉकडाउन प्लान’: मिडिल बर्थ ब्लॉक, थर्मल स्क्रीनिंग और बुजुर्गों पर बैन
    Breaking News

    रेलवे का ‘पोस्ट लॉकडाउन प्लान’: मिडिल बर्थ ब्लॉक, थर्मल स्क्रीनिंग और बुजुर्गों पर बैन

    azad sipahiBy azad sipahiApril 10, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    • रेल सेवाओं को शुरू करने को लेकर रेलवे के अफसर बना रहे खास स्ट्रैटेजी
    • रेलवे तीन जोन में नेटवर्क को बांटकर कर सकता है रेल सर्विस की शुरूआत
    • बुजुर्गों को यात्रा की इजाजत ना देने की तैयारी, स्टेशन पर हो सकती है थर्मल स्क्रीनिंग
    • बिना रिजर्वेशन यात्रा की इजाजत ना देने की भी योजना, राज्यों से मंथन के बाद शुरू कराई जा सकती है ट्रेन

    नई दिल्ली
    कोरोना महामारी के चलते देश में पहली बार रेलवे की सेवाएं पूरी तरह से बंद है। कई राज्यों की ओर से लॉकडाउन बढ़ाने की मांग उठने के बाद अब सरकार भी इसकी मियाद बढ़ाने पर विचार कर रही है। वहीं रेलवे भी अपनी सेवाओं को एक पूरे प्लान के साथ शुरू करने के पक्ष में है।
    कोरोना संकट को देखते हुए रेलवे के अधिकारी फिलहाल देश में कोरोना से अधिक प्रभावित क्षेत्रों में रेल सेवाओं को शुरू करने के पक्ष में नहीं हैं। साथ-साथ सर्विसेज को शुरू करने की स्थितियों में सोशल डिस्टेंसिंग के लिए कोच में मिडिल बर्थ को खाली रखने और थर्मल चेकिंग जैसे एहतियात को बरतने पर भी जोर दिया जा रहा है। इसके अलावा राज्यों में रेल सेवाओं को शुरू करने से पहले सरकार ने अपने उच्च अधिकारियों को प्रदेश सरकार के अफसरों से बात करने के लिए भी कहा है, जिससे कि प्रदेश में रेलवे की जरूरतों को देखने के बाद ही सेवाओं को शुरू कराया जा सके।
    तीन जोन में बांटा जाएगा देश का नेटवर्क
    रेलवे बोर्ड के चीफ वीके यादव ने हाल ही में उच्च अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई अपनी एक मीटिंग में सरकार की योजना को लेकर जानकारियां साझा की हैं। रेलवे के अधिकारी देश के रेल नेटवर्क को रेड, येलो और ग्रीन जोन में बांटने की तैयारी कर रहे हैं। रेलवे का प्लान है कि रेड जोन में फिलहाल कोई भी ट्रेन ना चलाई जाए। इसके अलावा येलो जोन में सीमित संख्या में सर्विसेज का संचालन हो और ग्रीन जोन में सर्विसेज को पूरी तरह से शुरू किया जाए। हालांकि सूत्रों का कहना है कि रेलवे ने फिलहाल अभी इस योजना का खांका ही खींचा है और सेवाओं को शुरू करने को लेकर कोई भी फैसला नहीं किया गया है।
    सिर्फ स्पेशल ट्रेनों से ही यात्रा
    इसके अलावा रेलवे ने ये प्लान भी बनाया है कि रेगुलर सर्विस की अपेक्षा फिलहाल देश में स्पेशल ट्रेनों का ही संचालन शुरू कराया जाए। इन ट्रेनों में सिर्फ रिजर्वेशन के जरिए ही सीटों की बुकिंग की जाए और जनरल क्लास कोच में किसी को भी यात्रा की अनुमति ना दी जाए। अधिकारियों का मानना है कि रिजर्वेशन के जरिए यात्रियों को ट्रेन में यात्रा की इजाजत देने पर उनकी डिटेल्स ट्रैक करना आसान हो सकता है। साथ-साथ ऐसे कोच में मिडिल बर्थ पर बुकिंग ना करके सोशल डिस्टेंसिंग को भी मेंटेन किया जा सकता है।
    खाना भी नहीं मिलेगा
    रेलवे के उच्च स्तरीय सूत्रों ने इस बात के संकेत दिए हैं कि ट्रेनों में प्रवेश से पहले यात्रियों की स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा सकती है। साथ-साथ ट्रेनों में फिलहाल यात्रियों को चादर और कंबल नहीं दिए जाएंगे। ट्रेन में यात्रियों को मिलने वाला खाना भी फिलहाल नहीं मिल सकेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोरोना इफ़ेक्ट : यूएनएससी की बैठक में आमने-सामने आए चीन और अमेरिका
    Next Article इंदौर में कोरोना से एक और डॉक्टर की मौत
    azad sipahi

      Related Posts

      भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी

      June 9, 2025

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version