Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»रोचक पोस्ट»कोरोना से जंग: पंचायत ने छोड़ा एक टाइम का खाना, कहा- कोई भूखा न रहे
    रोचक पोस्ट

    कोरोना से जंग: पंचायत ने छोड़ा एक टाइम का खाना, कहा- कोई भूखा न रहे

    azad sipahiBy azad sipahiApril 11, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कठुआ/डोडा/जम्मू
    कोरोना महामारी के चलते घोषित लॉकडाउन से लोगों की कमाई का जरिया छीन गया है। ऐसे में कठुआ जिले की एक पंचायत ने कोरोना से जंग के लिए अनूठी पहल की है। पंचायत ने फैसला किया है कि गांव के करीब 2,500 लोग एक समय का भोजन नहीं करेंगे। ताकि राशन की बचत हो और लॉकडाउन के बीच हर भूखे को खाना मिल सके। हालांकि इस फैसले में गांव की गर्भवती महिलाओं, बुजुर्ग और बच्चों को शामिल नहीं किया गया है।
    कठुआ जिले की बैरा बोरथैन पंचायत के सरपंच शिवदेश सिंह ने बताया कि पंचायत के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में इस प्रस्ताव को पारित किया गया है। ‘भोजन बचाओ-राष्ट्र बचाओ’ के तहत गांव के लोगों ने कोरोना वायरस के खिलाफ देश की लड़ाई में अपना योगदान देने के लिए ये कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि गांव की कुल आबादी 2,500 से अधिक है और सभी गांववासियों ने एक सुर में फैसले का स्वागत किया है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित 21 दिवसीय राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन से दो दिन पहले 22 मार्च को ही जम्मू और कश्मीर को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था।
    जम्मू-कश्मीर में कोरोना के अब तक कुल 207 मामले
    जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस के अब तक कुल 207 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें कश्मीर के 168 और जम्मू में 39 लोग शामिल हैं, जबकि चार लोगों की मौत भी हो चुकी है। लॉकडाउन की घोषणा के बाद जम्मू-कश्मीर में काम कर रहे प्रवासी मजदूर फंसे गए हैं। इसके अलावा रोजमर्रा के लोगों के सामने कमाने-खाने का संकट पैदा हो गया है, क्योंकि सभी व्यावसायिक गतिविधियां और कामकाज रुक गए हैं। हालांकि सरकार ने प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचने के लिए कई कदम उठाए हैं। पुलिस, सेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी गैर सरकारी संगठनों, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों और यहां तक कि व्यक्तियों के साथ हाथ मिलाने के लिए आगे आई हैं, ताकि कोई भी भूखा न सोए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदो हफ्ते बढ़ सकता है देश में लॉकडाउन,प्रधानमंत्री जल्द करेंगे ऐलान
    Next Article मंत्री और अधिकारी सोमवार से मंत्रालयों में काम शुरू करेंगे
    azad sipahi

      Related Posts

      एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’

      June 8, 2025

      राहुल गांधी का बड़ा ‘ब्लंडर’ साबित होगा ‘सरेंडर’ वाला बयान

      June 7, 2025

      बिहार में तेजस्वी यादव के लिए सिरदर्द बनेंगे चिराग

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version