Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»देश के 170 हॉटस्पॉट में रांची और बोकारो भी, 207 जिलों में संक्रमण फैलने का अधिक खतरा
    Breaking News

    देश के 170 हॉटस्पॉट में रांची और बोकारो भी, 207 जिलों में संक्रमण फैलने का अधिक खतरा

    azad sipahiBy azad sipahiApril 16, 2020Updated:April 16, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हिंदपीढ़ी में एक और संक्रमित मिला, 207 जिलों में संक्रमण फैलने का अधिक खतरा

    आजाद सिपाही संवाददाता
    नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना संक्रमण को लेकर पूरे देश को तीन श्रेणियों में विभाजित किया है। पहली श्रेणी वैसे जिलों की है, जहां कोरोना का संक्रमण फैल चुका है। रेड जोन के रूप में चिह्नित इन जिलों को हॉटस्पॉट कहा गया है। इस जोन में 170 जिले रखे गये हैं, जिनमें रांची और बोकारो को शामिल किया गया है। देश के कुल 207 जिलों को आॅरेंज जोन में रखा गया है। इन जिलों में संक्रमण फैलने का खतरा है। तीसरी सूची में वैसे जिले शामिल किये गये हैं, जहां अब तक संक्रमण नहीं फैला है। इन्हें ग्रीन जोन कहा गया है। इन जिलों पर निगरानी रखी जा रही है।
    स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बुधवार को कहा कि विस्तृत सूची राज्य सरकारों को भेजी जा चुकी है।
    रांची में 14 और बोकारो में नौ संक्रमित
    झारखंड में अब तक 28 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। इनमें से दो की मौत हो चुकी है। रांची में बुधवार को एक और संक्रमित मिलने से संक्रमितों की संख्या 14 हो गयी है। इनमें से एक की मौत हो चुकी है। सभी हिंदपीढ़ी इलाके के हैं। इसी तरह बोकारो में नौ संक्रमित मिले हैं। जिनमें से एक की मौत हो चुकी है। बुधवार को हिंदपीढ़ी और बोकारो के साड़म में पुलिस ने फ्लैग मार्च भी किया।

    • हेमंत ने की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से बात, जांच की गति तेज करने का किया आग्रह
      रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से बात हुई है। राज्य में कोरोना से संबंधित जांच को और गति मिले, अधिक से अधिक संख्या में चिकित्सक जांच कार्य कर सकें, इस निमित्त केंद्रीय मंत्री से लैब और टेस्ट किट की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन की व्यावहारिकता से परिचित होने के बाद सरकार आगे का निर्णय लेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण और लॉक डाउन के मद्देनजर राज्य भर में संस्थाओं द्वारा गरीबों व असहायों को भोजन उपलब्ध कराया जाना सराहनीय है। प्रजापति समाज द्वारा भोजन उपलब्ध कराने के क्रम में आज शहीद मैदान जाना हुआ। हर दिन सैकड़ों लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। विपरीत परिस्थितियों में जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने की सोच सभी की होनी चाहिए। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक भावनाओं को भड़काने का कार्य शरारती तत्व करते हैं। ऐसे लोग परिस्थितियों को भी नहीं देखते। सरकार की इन पर नजर है। सरकार इनसे सख्ती से निपटेगी।

    क्या होता है हॉटस्पॉट

    स्वास्थ्य मंत्रालय के नियमों के अनुसार, जिन जिलों में छह या उससे अधिक कोरोना संक्रमित मिले हैं, उन्हें हॉटस्पॉट घोषित किया जाता है। फिर संबंधित जिला प्रशासन उस इलाके को हॉटस्पॉट या कंटेनमेंट जोन घोषित कर देता है। कोरोना हॉटस्पॉट के रूप में कुछ घरों से लेकर, रिहाइशी सोसाइटी, कॉलोनी या एक पूरे सेक्टर तक के इलाके चिन्हित किये जा सकते हैं। कोरोना हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित इलाकों में लॉकडाउन का शत प्रतिशत पालन कराने का आदेश दिया गया है। इन इलाकों में किसी भी तरह की दुकान को खुलने की इजाजत नहीं होगी। प्रवेश और निकास के दरवाजों पर पुलिस का सख्त पहरा होगा। किसी भी शख्स के आने या इनसे बाहर जाने पर पाबंदी होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलॉकडाउन-2 में झारखंड सरकार का भागीरथी प्रयास, कोई न रहे भूखा
    Next Article लॉकडाउन पार्ट-2 में भी नहीं सुधर रहे कुछ लोग
    azad sipahi

      Related Posts

      देवघर में आधी रात मां-बेटे की हत्या, एसपी ने जांच तेज करने के दिए निर्देश

      June 30, 2026

      हत्या मामले में तीन पुलिसकर्मी निलंबित

      June 30, 2026

      पलामू में सनसनी: जंगल में मिला युवती का अधजला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

      June 30, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • इंडी गठबंधन ने चुनाव आयोग के एसआईआर व अन्य मुद्दों पर प्रधान न्यायाधीश को भेजा पत्र
      • YRF का महा-मास्टरस्ट्रोक: ‘अल्फा’ की रिलीज से पहले मेकर्स ने थियेटर्स के लिए जारी किए कड़े नियम!
      • राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने ‘हूल दिवस’ पर सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि
      • अपराध नियंत्रण छोड़ ट्रैफिक चेकिंग में उलझी है पुलिस : कन्हैया सिंह
      • देवघर में आधी रात मां-बेटे की हत्या, एसपी ने जांच तेज करने के दिए निर्देश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version