Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कोरोना @ झारखंड : 24 घंटे में कोई नया मामला नहीं, एक महिला की मौत
    Breaking News

    कोरोना @ झारखंड : 24 घंटे में कोई नया मामला नहीं, एक महिला की मौत

    azad sipahiBy azad sipahiApril 21, 2020Updated:April 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email


    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। झारखंड में मंगलवार को कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया, लेकिन एक संक्रमित मरीज की मौत ने मरनेवालों की संख्या चार कर दी है। इन चार में बरियातू निवासी पूर्व डीडीसी का नाम भी शामिल है, जिनकी मौत गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी। रांची में जिन दो अन्य संक्रमितों की मौत हुई है, वे हिंदपीढ़ी के थे और पति-पत्नी थे। एक संक्रमित की मौत बोकारो में हुई है। इस बीच रांची समेत अन्य जिलों में इलाजरत संक्रमित मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। राज्य में कुल छह संक्रमित ठीक हो चुके हैं।
    24 घंटे में 1329 मामले, 44 मौत
    देश भर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 1329 नये मामले सामने आये हैं और 44 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देश भर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 18 हजार 985 हो गयी है, जिसमें 15 हजार 122 सक्रिय हैं, 3260 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है और 603 लोगों की मौत हो गयी है।
    राष्ट्रपति भवन, लोकसभा सचिवालय में संक्रमण का खतरा
    दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन और लोकसभा सचिवालय में कोरोना संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है। लोकसभा सचिवालय में कार्यरत एक कर्मचारी में कोरोना की पुष्टि हुई है। वह हाउस कीपिंग डिपार्टमेंट में काम करता है। उसका इलाज राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में चल रहा है। इससे पहले राष्ट्रपति भवन के कैंपस में कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी थी। कैंपस में रहने वाले एक कर्मचारी की रिश्तेदार कोरोना पॉजिटिव पायी गयी। पीड़ित के परिवार समेत परिसर में रहने वाले 125 परिवारों को क्वारेंटाइन में भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला और परिवार पिछले दिनों गांव में एक अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। पीड़ित महिला की मां का निधन हुआ था, जो कोरोना संक्रमित थी। उसके बाद से पीड़ित महिला में संक्रमण के लक्षण दिखे और जांच में वह पॉजिटिव निकली। हालांकि परिवार के बाकी सदस्यों का रिजल्ट निगेटिव आ गया है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleओरमांझी जू में बाघिन अनुष्का ने तीन शावकों को दिया जन्म
    Next Article कोरोना का आतंक: लेकव्यू अस्पताल से कूदा क्वारेंटाइन युवक, मौत
    azad sipahi

      Related Posts

      शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो

      May 21, 2025

      शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई

      May 21, 2025

      यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version