Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, November 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पूर्व मंत्री एवं बेरमो विधायक राजेंद्र सिंह के निधन पर शोक की लहर
    Breaking News

    पूर्व मंत्री एवं बेरमो विधायक राजेंद्र सिंह के निधन पर शोक की लहर

    azad sipahiBy azad sipahiMay 24, 2020Updated:May 24, 2020No Comments8 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सीएम हेमंत सोरेन ने शोक प्रकट किया
    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा है कि बेरमो से विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आदरणीय राजेंद्र सिंह जी के निधन की खबर सुनकर मन आहत है। आज झारखंड ने एक कर्मठ नेता और सच्चा सेवक खो दिया। परमात्मा उनकी आत्मा को शांति प्रदान कर परिवारजनों को इस दु:ख की घड़ी सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

    राजेंद्र सिंह के निधन से मर्माहत हूं : बाबूलाल मरांडी
    भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और बेरमो विधायक राजेंद्र सिंह के निधन पर शोक जताया है। श्री मरांडी ने कहा है कि राजेंद्र सिंह के निधन से मर्माहत हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले और इस विकट परिस्थिति में उनके स्वजनों और परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति मिले, ईश्वर से हमारी यही प्रार्थना है। राजेंद्र सिंह मजदूरों के बीच बेहद लोकप्रिय थे। मजदूरों के हक को लेकर वे लगातार आवाज उठाते थे। झारखंड की राजनीति के लिए उनका निधन अपूरणीय क्षति है। मेरी संवेदना उनके परिवार के साथ है।

    झारखंड को बड़ा नुकसान: अर्जुन मुुंडा
    रांची। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक राजेंद्र सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राजेंद्र जी एक मृदुभाषी बड़े नेता थे। उनके निधन से झारखंड को बड़ा नुकसान हुआ है।

    व्यक्तिगत संबंध निभाने में मिसाल थे राजेंद्र बाबू: रघुवर
    रांची। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बेरमो के विधायक और मजदूर नेता राजेंद्र सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि विचारधारा में भिन्नता होने के बाद भी व्यक्तिगत संबंध निभाने में राजेंद्र बाबू एक मिसाल थे। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। झारखण्ड ने एक माटी से जुड़ा नेता खो दिया है। उनके निधन से जो स्थान रिक्त हुआ हैए उसे भरना बहुत मुश्किल होगा।
    व्यक्तिगत रूप से दुखी हूं: आरपीएन
    रांची। झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि राजेंद्र प्रसाद सिंह के आकस्मिक खबर से व्यक्तिगत रूप से दुखी हूं। उनका निधन कांग्रेस पार्टी और मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। इस दुख की घड़ी में मेरी शोक संवेदनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ है।

     

    श्रमिकों के मसीहा थे राजेंद्र बाबू: डॉ रामेश्वर
    रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए यह अपूरणीय क्षति है। एकीकृत बिहार से लेकर झारखंड की कालखंड में मंत्री के रूप में उनकी सेवा और योगदान भुलाएं नहीं भूली जा सकती है। राजेंद्र प्रसाद सिंह कोल सेक्टर और श्रमिकों के मसीहा माने जाते थे। बिहार में दो बार मंत्री के अलावा 2014 में हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री के पद पर रह चुके हैं। कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए उन्होंने अपने कुशल नेतृत्व का उदाहरण दिया है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। दोनों पुत्रों सहित पूरे परिवार को दुख सहने की शक्ति दें।

    असाधारण व्यक्ति चले गये: आलमगीर
    रांची। कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि असाधारण व्यक्ति हमारे बीच से चले गये। राजनीति जगत के महान हस्ती का हमारे बीच से यंू चला जाना काफी दुखद है। उन्होंने कहा कि झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है और आने वाले दिनों में उनकी कमी खलेगी।

    झारखंड अलग राज्य में भी भूमिका: धीरज साहू
    रांची। राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के निर्माण में उनकी भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। बिहार विधानसभा में मंत्री पद पर रहते हुए उन्होंने अलग राज्य निर्माण के लिए आंदोलन भी किये और यहां तक कि जेल भी गये।

    अभिभावक खो दिया: बन्ना गुप्ता
    रांची। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि झारखंड कांग्रेस के अभिभावक, पितातुल्य पूर्व मंत्री और वर्तमान में बेरमो विधायक राजेंद्र सिंह के निधन की सूचना से मर्माहत हूं। पार्टी के साथ मैंने भी अपना अभिभावक खोया है। ये मेरी व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को हिम्मत दे।

    गहरा आघात लगा है: प्रदीप
    प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप तुलस्यान ने कहा कि राजेंद्र सिंह की कोरोना महामारी में श्रमिकों के बीच उनकी काफी जरूरत थी। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी एवं मजदूरों को गहरा आघात लगा है। व्यक्तिगत रूप से भी एक.एक कांग्रेसजनों के लिए वे काफी नजदीक और प्रिय थे।

    जिंदादिल और पराक्रम व्यक्तित्व के प्रतीक थे: आलोक दुबे
    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि राजेंद्र प्रसाद सिंह जिंदादिल और पराक्रम व्यक्तित्व के प्रतीक थे। राजनीति के एक युग का अंत हो गया है। निश्चल व्यक्तित्व, मृदुभाषी, जुझारू, सहज उपलब्ध रहने वाले व्यक्ति का नाम था राजेंद्र प्रसाद सिंह। उनके निधन से पूरा राज्य शोकमग्न है। कांग्रेस पार्टी के लिए वे हमेशा प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे।

    राजनीतिक ध्रुवतारा का अंत: शाहदेव
    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन की खबर सुनते ही पूरे राज्य में लोग शोकाकुल हो गये हैं। कांग्रेसजनों को सहसा यह विश्वास नहीं हो रहा है राजेंद्र सिंह हमारे बीच में नहीं है। एक लंबे राजनीतिक धु्रवतारा का अंत हो गया।

    कांग्रेस भवन आज दी जायेगी श्रद्धांजलि, झुकेगा झंडा
    रांची। प्रदेश कांग्रेस के द्वारा सोमवार को 11.45 बजे कांग्रेस भवन में कांग्रेस नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि दी जायेगी एवं झंडा झुकाया जायेगा। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव की उपस्थिति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जायेगी। 25 मई को राजेंद्र प्रसाद सिंह का पार्थिव शरीर नयी दिल्ली से बेरमो लाया जायेगा। 26 मई को बेरमो में दामोदर करगली घाट पर अंतिम संस्कार किया जायेगा।

    शोक व्यक्त करनेवालों का तांता
    रांची। प्रदेश कांग्रेस कमेटी राहत निगरानी समिति ने कंट्रोल रूम में उपस्थित होकर राजेंद्र प्रसाद सिंह को श्रद्धाजंलि दी तथा दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की। कंट्रोल रूम में राहत निगरानी समिति के सदस्य प्रदीप तुलस्यान, आलोक कुमार दुबे एवं लाल किशोरनाथ शाहदेव उपस्थित थे। शोक व्यक्ति करने वालों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, मानस सिन्हा, डॉ इरफान अंसारी, संजय लाल पासवान, जोनल को-आर्डिनेटर रमा खलखो, अशोक चौधरी, सुल्तान अहमद, भीम कुमार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनादि ब्रह्म, प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, आभा सिन्हा, कुमार राजा, संगठन प्रभारी रवींद्र सिंह, गुंजन सिंह, अभिलाष साहू, शकील अख्तर अंसारी, मदन मोहन शर्मा, निरंजन पासवान, सुरेंद्र सिंह, जगदीश साहू, अरूण श्रीवास्तव, प्रभात कुमार, सुधीर सिंह, राकेश सिन्हा, राजन वर्मा, राकेश सिन्हा, उज्ज्वल प्रकाश तिवारी, योगेंद्र सिंह बेनी, रामानंद केसरी, भूषण पांडेय आदि शामिल थे।

    कर्मठ नेता और सच्चा सेवक खो दिया: सुबोधकांत
    रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने राजेंद्र सिंह के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उनके परिजनों को भेजे गये अपने शोक संदेश में श्री सहाय ने कहा है कि दु:ख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं श्री सिंह के परिवार एवं प्रियजनों के साथ है। श्री सहाय ने कहा कि बिहार और झारखंड की आम जनता विशेषकर श्रमिकों के प्रति उनके समर्पण, मजदूर हित में किये जानेवाले हर संघर्ष में आगे रहने के प्रति उनके जुझारूपन और कोयला श्रमिकों की आवाज को प्रत्येक मंच पर सशक्त आवाज देनेवाली उनकी पहचान को हमेशा याद किया जायेगा।

    मजदूरों की आवाज का अंत: बादल
    रांची। कृषि मंत्री बादल ने राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन पर गहरा दुख एवं शोक प्रकट किया है। बादल ने अपने शोक संदेश में कहा है मजदूरों की आवाज का अंत हुआ है। व्यक्तिगत रूप में मेरी राजनीति की पटकथा के सूत्रधार थे राजेंद्र बाबू, जिनकी सरपरस्ती में मैंने सब कुछ सीखा है। उनके निधन से गहरा दुख पहुंचा है।

    व्यक्तिगत रूप से दुखी हूं: मिथिलेश
    मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि देश एवं राज्य के अतिलोकप्रिय कोयला मजदूरों के नेता एवं स्पष्ट अर्थों में एक सर्वप्रिय जननेता राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन से मैं व्यक्तिगत रूप में दु:खी हूं। वह मजदूरों की आवाज थे। उनका यूं जाना सहसा विश्वास नहीं हो रहा है। परमात्मा उनकी आत्मा को शांति प्रदान कर परिवारजनों को इस दु:ख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

    झारखंड के लिए अपूरनीय क्षति: बिट्टु सिंह
    पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टु सिंह ने कहा कि राजेंद्र सिंह का जाना झारखंड के लिए अपूर्णीय क्षति है। वह हमेशा मजदूरों के हिमायती रहे थे। इस वक्त में उनके जाने से कोयला मजदूर आंदोलन को भी गहरा धक्का लगा है। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।

    निधन की खबर से मन आहत है: सुरेश पासवान
    पूर्व विधायक सुरेश पासवान ने कहा कि राजेंद्र बाबू के निधन से मन आहत है। इस कठिन समय मे ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे सभी को सबल बनायें, ताकि उनके शून्यता को सहन किया जा सके। उनके निधन पर गहरा दुख हुआ है। निधन की खबर से मन आहत है। आज झारखंड ने एक कर्मठ नेता और सच्चा सेवक खो दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोयला मजदूरों की समस्याओं के निदान के लिए हमेशा तत्पर रहते थे राजेंद्र सिंह : शिबू सोरेन
    Next Article लॉकडाउन के बीच आज देश मना रहा है ईद का त्योहार, धर्मगुरुओं ने की घर में नमाज अदा करने की अपील
    azad sipahi

      Related Posts

      भूषण बाड़ा मामले में बंधु तिर्की का भाजपा पर पलटवार, बोले- ‘भाजपा जज बनने की कोशिश न करे’

      November 14, 2026

      दिल्ली के भारत मंडपम में सजा झारखंड का हुनर, सीएम हेमंत सोरेन ने किया पवेलियन का उद्घाटन

      November 14, 2026

      रांची के कोकर में युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त शाहरुख गिरफ्तार

      November 14, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान की हलक में हाथ डालकर भारत ने जीता अंडर-19 एशिया कप
      • भूषण बाड़ा मामले में बंधु तिर्की का भाजपा पर पलटवार, बोले- ‘भाजपा जज बनने की कोशिश न करे’
      • दिल्ली के भारत मंडपम में सजा झारखंड का हुनर, सीएम हेमंत सोरेन ने किया पवेलियन का उद्घाटन
      • रांची के कोकर में युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त शाहरुख गिरफ्तार
      • खरना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छठव्रतियों को दी शुभकामनाएं, तप और समर्पण को किया नमन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version