Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»गुजरात में कोविड-19 से 800 से ज्यादा मौत के लिये ट्रंप का कार्यक्रम जिम्मेदार: कांग्रेस
    ताजा खबरें

    गुजरात में कोविड-19 से 800 से ज्यादा मौत के लिये ट्रंप का कार्यक्रम जिम्मेदार: कांग्रेस

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 26, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गुजरात कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा सरकार द्वारा 24 फरवरी को आयोजित किया गया ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम राज्य में कोरोना वायरस की वजह से हुई 800 से ज्यादा मौतों के लिये जिम्मेदार है, जिसपर सत्ताधारी भाजपा ने तीखा पलटवार किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावडा ने कहा कि उनकी पार्टी जल्दी ही गुजरात उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर इस मेगा कार्यक्रम के आयोजन की विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा जांच कराए जाने की मांग करेगी।

    प्रदेश भाजपा ने हालांकि इस आरोप को खारिज करते हुए दावा किया कि विपक्षी दल मीडिया में आई उन खबरों का जवाब तलाशने की कोशिश कर रहा है जिनमें खुलासा किया गया है कि ‘तबलीगी जमात के दिल्ली मरकज के कार्यक्रम के बाद कैसे कोरोना वायरस फैला।’ भारत दौरे पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अहमदाबाद में एक रोड शो में हिस्सा लिया था जिसमें हजारों लोग शामिल हुए थे। रोड शो के बाद दोनों नेताओं ने मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम में एक लाख से भी ज्यादा लोगों की भीड़ को संबोधित किया था। इस कार्यक्रम को ‘नमस्ते ट्रंप’ नाम दिया गया था।

    गुजरात में कोरोना वायरस का पहला मामला 20 मार्च को सामने आया था। वहीं 25 मई तक राज्य में संक्रमण के कारण 888 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि संक्रमितों की संख्या राज्य में 14,468 है। चावडा ने आरोप लगाया, ‘विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जनवरी में ही कोरोना वायरस को लेकर चेतावनी जारी कर दी थी, राज्य की भाजपा सरकार ने इसके बावजूद नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम का आयोजन किया जिसकी वजह से 800 से ज्यादा लोग यहां महामारी का शिकार बने।’

    उन्होंने दावा किया कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने भी 22 जनवरी को एक अधिसूचना महामारी के बारे में जारी की थी और अपने जिला कार्यालयों से कोरोना वायरस से लड़ने के लिये एहतियाती कदम उठाने को कहा था। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार ने पीपीई किट और वेंटिलेटर खरीदने समेत अन्य ऐहतियाती उपाय क्यों नहीं किये। यह आपराधिक लापरवाही है।

    वहीं भाजपा ने आरोपों को निराधार बताते हुए विपक्ष को इस मुश्किल वक्त में राजनीति नहीं करने की नसीहत दी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसलमान खान की इस काम के लिए हो रही है तारीफ
    Next Article भारत-इजरायल साथ मिलकर लड़ेंगे Coronavirus से जंग
    azad sipahi desk

      Related Posts

      बिहार में भावुक हुए धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, कहा मेरा अगला जन्म यहीं हाे

      May 21, 2025

      छत्तीसगढ़ में रायपुर स्टेशन के नजदीक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे

      May 21, 2025

      गुजरात में एशियाई शेरों की संख्या बढ़कर 891 हुई

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      • रांची की 360 बेटियों को मिला कराटे में ऑरेंज बेल्ट
      • बिहार में भावुक हुए धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, कहा मेरा अगला जन्म यहीं हाे
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version