Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»अब झारखंड और यहां के लोग अपने पैरों पर खड़े होंगे : हेमंत
    Jharkhand Top News

    अब झारखंड और यहां के लोग अपने पैरों पर खड़े होंगे : हेमंत

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 28, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि अब झारखंड और यहां के लोग अपने पैरों पर खड़े होंगे। इसके लिए सरकार जल्द ही कई कदम उठायेगी। एक-एक रुपये के लिए अभी केंद्र की ओर टकटकी लगानी पड़ती है। यह स्थिति अब नहीं चलनेवाली। झारखंड सरकार राजस्व बढ़ाने के लिए कुछ कड़े फैसले ले सकती है। बुधवार को प्रोजेक्ट भवन में मीडिया से बात करते हुए सीएम ने यह संकेत दिया।

    हेमंत ने कहा कि मैं अपना काम कर रहा हूं। प्रवासी श्रमिकों को झारखंड वापस लाना हमारा दायित्व है। उन्हें सुरक्षित घर तक पहुंचाने का जिम्मा भी सरकार का है। प्रवासी मजदूरों को सिर्फ वापस लाना ही नहीं है, बल्कि उन्हें रोजगार भी देना है। यह पूछे जाने पर कि 25 करोड़ रुपये तक का ठेका स्थानीय संवेदकों को देने से बाहर के लोगों का क्या होगा, सीएम ने कहा कि सिर्फ इसमें ही नहीं, नौकरी के अलावा अन्य वैसी जगहों पर भी उन्हें पूरा अधिकार मिलना चाहिए, जिन पर उनका हक है। सीएम ने कहा कि लद्दाख और अंडमान जैसी जगहों पर फंसे झारखंडी मजदूरों को भी विमान से लाने की योजना पर काम हो रहा है। हेमंत ने कहा कि पीएम ने 2014 में हवाई चप्पल वालों को हवाई यात्रा कराने की बात कही थी और अब यह काम झारखंड सरकार कर रही है।

    यह पूछे जाने पर कि क्या इसमें कोई राजनीति है, सीएम ने कहा कि यह राजनीति करने का नहीं, बल्कि काम करने का वक्त है। रोजगार के सवाल पर सीएम ने कहा कि पढ़े-लिखे बेरोजगारों को भी विकास के दूसरे कामों में लगायेंगे। उन्हें कैसे जोड़ा जाये, इस पर सरकार विचार कर रही है। सरकार ने फैसला किया है कि नौकरियों के साथ-साथ आधारभूत संरचनाओं के विकास में भी उनका योगदान हो, ताकि वे अपने राज्य में ही सम्मानजनक तरीके से रह सकें। नेता प्रतिपक्ष के पद पर अब तक किसी को मान्यता नहीं दिये जाने के सवाल पर हेमंत ने कहा कि अभी नेता प्रतिपक्ष की भूमिका बहुत अधिक नहीं है। समय आने पर देखा जायेगा।

    यह कहने पर कि आप प्रवासी मजदूरों के हित की बात करते हैं, वहीं एक आइएएस अफसर मजदूरों को कहते हैं कि कूद जाओ, सीएम ने टिप्पणी कि अगर ऐसी बात है, तो इस पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

    झारखंडवासियों के अधिकार पर अब सेंधमारी नहीं : सीएम
    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि 25 करोड़ तक की योजना में स्थानीय ठेकेदारों को ही शामिल किये जाने का फैसला राज्यहित में लिया गया है। राज्य की योजनाओं में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने से वे राज्य के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकेंगे। सीएम ने कहा कि झारखंडवासियों के अधिकार पर अब कोई सेंधमारी नहीं करेगा। घोषणा पत्र में किये हुए हर वादे को हम जल्द से जल्द पूरा करने हेतु कृतसंकल्पित हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि स्थानीय लोगों को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में यह फैसला मील का पत्थर साबित होगा।

    Now Jharkhand and its people will stand on their feet: Hemant
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसंविदा पर कार्यरत कर्मियों को स्थायी करे सरकार: बंधु
    Next Article झारखंड पुलिस एक्ट का प्रारूप तैयार, कई अधिकार मिलेंगे
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version