Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»उप्र में तेज आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने से 29 की मौत
    Top Story

    उप्र में तेज आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने से 29 की मौत

    sonu kumarBy sonu kumarMay 31, 2020Updated:May 31, 2020No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ उत्तर प्रदेश में शनिवार को तेज रफ्तार आंधी और तूफानी हवाओं संग बरसात ने जमकर कहर बरपाया। वर्षा जनित हादसों में राज्य में कम से कम 29 लोगों की मौत हो गयी जबकि कई अन्य घायल हो गये।

    दिन में तूफान ने पश्चिम उत्तर प्रदेश में कहर बरपाया जबकि शाम होते होते लखनऊ और कानपुर के अलावा पूर्वांचल के कई जिले इसकी चपेट में आ गये। वर्षाजनित हादसों में उन्नाव में आठ,आगरा में तीन,कन्नौज में छह, रायबरेली में तीन,प्रतापगढ़ में दो,मैनपुरी में दो,प्रयागराज,कौशांबी,गोंडा,लखीमपुर खीरी,मुजफ्फरनगर में एक एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी, आगरा, लखीमपुर खीरी तथा मुजफ्फरनगर में आंधी-तूफान से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को पूरी तत्परता से प्रभावितों को राहत एवं मदद पहुंचाने का कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस आपदा में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराया जाए।

    राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार आगरा, मैनपुरी, हाथरस, बरेली, पीलीभीत, कानपुर देहात, कानपुर नगर, औरैया, लखीमपुर खीरी, उन्नाव, मुजफ्फरनगर, हरदोई तथा लखनऊ में वर्षा, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली तथा आंधी-तूफान से कई लोग हताहत हो गये। कन्नौज में वर्षा के साथ ओले गिरने की भी खबर है।

    उन्नाव जिले में चक्रवाती तूफान और बारिश ने जमकर कहर बरपाया। इस दौरान कई दरख़्तों की शाखाएं धराशाई होकर दूर जा गिरी तो कहीं तारों समेत बिजली के पोल उखड़ कर गिर गये। वर्षाजनित हादसों में जिले में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि छह से अधिक घायल हो गये। तूफान के बाद जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं।

    कानपुर रायबरेली राजमार्ग पररावतपुर गांव के सामने 11000 केवी हाईटेंशन लाइन का पोल उखड़ कर गिर जाने से आवागमन बाधित हो गया। इस दौरान करीब एक घंटे तक मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी.लंबी कतारें लगी रही। कन्नौज में किशोर समेत छह लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। ओलावृष्टि व बारिश से फसलों को भी नुकसान हुआ है। कानपुर के घाटमपुर और बिल्हौर क्षेत्र में जायद की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। उन्नाव के सफीपुर, परियर में में 100 ग्राम से अधिक वजन के ओले गिरे।

    प्रयागराज में वज्रपात से दो महिलाओं समेत चार की मौत हो गयी। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अतरौरा गांव में वज्रपात की चपेट में आने से किसान दिलीप सरोज उर्फ पप्पू (40) की मौत हो गई। इसी तरह प्रतापगढ़ के मानिकपुर थाना क्षेत्र के मिरगड़वा गांव की रेहाना (45) पर महुआ के पेड़ की डाल गिरने से जान चली गई। बजहा भीट गांव की शीला देवी पत्नी बब्लू ने वज्रपात की चपेट में आने से दम तोड़ दिया। कौशांबी के सैनी के अमिरतापुर गांव में वज्रपात के कारण 48 वर्षीय फूल सिंह की मौत हो गई, जबकि किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई।

    रायबरेली के खीरो क्षेत्र के रनापुर पहरौली गांव में आये तेज़ तूफान और बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और दो गम्भीर रूप से झुलस गए। गोण्डा जिले के परसपुर क्षेत्र के डेहरास तिवारीपुरवा गांव में बिजली गिरने से किसान तुलसीराम(55) की मौत हो गयी जबकि संतराम (50) झुलस गया।

    इससे पहले शुक्रवार देर शाम आगरा में तूफान से तीन लोगों की मृत्यु हो गई जबकि ताजमहल के साथ अन्य स्मारकों को भी नुकसान पहुंचा । आगरा में 24 घंटे में 39 एमएम बारिश दर्ज की गई है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारियों ने ताज को पहुंचे नुकसान का जायजा लिया। संगमरमरी रेलिंग के आठ और रेड सैंड स्टोन की जाली के तीन पत्थर टूट गए हैं। चमेली फर्श पर लगी संगमरमर की बेंच भी टूट गई है, जबकि यहां पर्यटकों को यमुना किनारा की तरफ जाने से रोकने को लगी वुडन व स्टेनलेस स्टील की रेलिंग भी क्षतिग्रस्त हुई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleCovid-19 से निपटने के लिए कर्नाटक में अब डोर-टू-डोर सर्वे, हाई रिस्क कैटेगरी में 44 फीसदी घर
    Next Article भारत में कोविड-19 ने प्रति 10 लाख में से 33.2 लोगों को किया संक्रमित: आईसीएमआर
    sonu kumar

      Related Posts

      हिमाचल में मानसून का कहर, 8 दिनों में 34 लोगों की मौत, 74 जख्मी

      June 29, 2025

      उत्तराखंडः यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड के पास फटा बादल, 8 से 9 मजदूर लापता

      June 29, 2025

      फारबिसगंज बाजार समिति के दुकानों में लगी आग,घंटों मशक्कत बाद पाया गया काबू

      June 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अंपायर के फैसले पर आपत्ति जताई तो आईसीसी ने वेस्टइंडीज के कोच डेरेन सैमी पर लगाया जुर्माना
      • स्मृति मंधाना के शतक से भारत ने इंग्लैंड को पहले टी20 में 97 रन से हराया
      • ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने आपातकाल को बताया लोकतंत्र की हत्या, संविधान रक्षकों को किया नमन
      • हिमाचल में मानसून का कहर, 8 दिनों में 34 लोगों की मौत, 74 जख्मी
      • उत्तराखंडः यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड के पास फटा बादल, 8 से 9 मजदूर लापता
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version