Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अनलॉक 1.0 में ढील मिलते ही हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ी वाहनों की भीड़
    Breaking News

    अनलॉक 1.0 में ढील मिलते ही हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ी वाहनों की भीड़

    azad sipahiBy azad sipahiJune 1, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    चंडीगढ़। वैश्विक महामारी कोरोना चुनौती से निपटने के लिए सोमवार से प्रदेश के कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन-5 और अन्य हिस्सों में अनलॉक-1.0 की शुरुआत हुई। अनलॉक में ढील मिलते ही दिल्ली बॉर्डर पर वाहनों की भीड़ बढ़ गई। दिल्ली-गुरुग्राम सहित राष्ट्रीय राजमार्ग कुंडली बॉर्डर पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
    सोमवार सुबह अनलॉक-1.0 की शुरुआत होते ही बॉर्डर पार करने वाले वाहनों की आवाजाही एकाएक बढ़ गई। वाहनों की भीड़ से दोनों ओर लंबा जाम लग गया। हालांकि पुलिस ने सोनीपत कुंडली बॉर्डर, बहादुरगढ़, फरीदाबाद, गुड़गांव में दिल्ली से लगने वाली सीमाओं पर पुलिस ने बैरिकेड्स लगा रखे हैं। वाहनों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने भी सुरक्षा बढ़ा दी है। पिछले पांच दिन से दिल्ली की सीमाएं पूरी सील थी। इसका कारण था दिल्ली के साथ लगते जिलों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ना। कोरोना संक्रमण के मामलों को बढ़ता देख प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने 28 मई को दिल्ली बॉर्डर सील करने के आदेश जारी किए थे। केवल ई-पास वाले वाहनों को ही आने-जाने की अनुमति दी गई थी।
    मगर सोमवार को वाहनों की भीड़ को देख पुलिस ने सख्ती जरूरी की, लेकिन ई-पास नहीं मांगे। रविवार देर रात्रि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई मंत्रिमंडल की बैठक में सभी सीमाएं खोलने का फैसला लिया गया था, लेकिन जिला उपायुक्तों को आदेश दिए गए थे कि डीसी सीआरपीसी की धारा-144 के अंतर्गत व्यक्तिगत आवाजाही पर सिर्फ रात 9 से सुबह 5 बजे तक आवश्यक सेवाओं को छोड़कर प्रतिबंध लगा सकते हैं। सुबह 9 से शाम 7 बजे तक बाजारों की सभी दुकानें खोलने के आदेश दे दिए गए हैं।
    एनसीआर के गुरुग्राम व फरीदाबाद में हैं 50 प्रतिशत से ज्यादा मामले
    प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2091 पर पहुंच चुका है। इसमें से 50 प्रतिशत से ज्यादा मामले अकेले गुरुग्राम व फरीदाबाद के हैं। एनसीआर में लगातार बढ़ रहे मामलों से रिकवरी रेट 50.12 फीसद पर पहुंच गया है। यही नहीं हालांकि प्रत्येक 10 लाख पर संदिग्धों की जांच का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है, जो 4660 पर पहुंच गया है और डबलिंग रेट 9 दिन पर पहुंच गया है।
    फिलहाल प्रदेश में यूएसए से लौटे 21 लोगों, इटली के 14 नागरिकों व 133 जमातियों को मिलाकर संक्रमितों का आंकड़ा 2041 पर पहुंच गया है। इनमें सबसे ज्यादा गुरुग्राम में 774, फरीदाबाद में 367, सोनीपत में 199, झज्जर में 97, नूंह में 70, पानीपत में 62, पलवल में 59, अंबाला में 54, करनाल में 52, नारनौल में 41, हिसार में 40, भिवानी में 33, रोहतक व कुरुक्षेत्र में 31-31, जींद में 29, पंचकूला में 26, रेवाड़ी में 23, कैथल में 18, सिरसा व फतेहाबाद में 15-15, चरखी-दादरी में 13, यमुनानगर में 9 तथा चरखी-दादरी में 8 संक्रमित मरीज हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडॉक्टरों और चिकित्साकर्मियों के साथ हिंसा और दुर्व्यवहार कत्तई बर्दाश्त नहीः प्रधानमंत्री
    Next Article कोलकाता हवाई अड्डे पर बढ़ाई गई उड़ानों की संख्या
    azad sipahi

      Related Posts

      हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का निधन

      May 31, 2025

      पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज

      May 15, 2025

      शिक्षा मंत्री के बयान पर बांग्लाभाषी समाज में आक्रोश, किया प्रदर्शन

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version