Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मेनका गांधी की वेबसाइट को केरल साइबर वारियर्स नामक ग्रुप ने किया हैक
    Top Story

    मेनका गांधी की वेबसाइट को केरल साइबर वारियर्स नामक ग्रुप ने किया हैक

    sonu kumarBy sonu kumarJune 5, 2020Updated:June 5, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    केरल में गर्भवती हाथी की मौत को लेकर उठे विवाद पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता व सांसद मेनका गांधी की टिप्पणी के बाद उनकी वेबसाइट पीपुल्स फॉर एनिमल्स (पीएफए) हैक कर ली गई है। वेबसाइट को केरल साइबर वारियर्स नाम के ग्रुप ने हैक किया है और उस पर एक संदेश भी पोस्ट किया है। पीएफए के पेज पर मेनका गांधी के लिए जो मैसेज पोस्ट किया गया है, उसमें कहा गया है, ‘मेनका गांधी ने गर्भवती हाथी की दर्दनाक मौत को गंदी राजनीति में खींचा है।’

    बताया जा रहा कि मादा हाथी की मौत के बाद मेनका गांधी के एक बयान को लेकर पीएफए की वेबसाइट हैक की गई है। दरअसल, पीएफए की आधिकारिक वेबसाइट मेनका गांधी द्वारा स्थापित एक पशु अधिकार एनजीओ की है। हैकर ने वेबसाइट पर लिखे संदेश में आगे कहा है, ‘आपका एजेंडा स्पष्ट है, जानवरों के लिए प्यार मुसलमानों के लिए नफरत से जुड़ा हुआ है। किसी व्यक्ति द्वारा विशेष रूप से एक भूतपूर्व मंत्री और एक लोकसभा सदस्य द्वारा गलत जानकारी फैलाना राष्ट्र के लिए वास्तविक खतरा है और स्वीकार्य नहीं है। मल्लपुरम में हिंदू और मुस्लिम के बीच का रिश्ता मजबूत है।’

    उल्लेखनीय है कि गत 27 मई को केरल के मल्लपुरम में एक गर्भवती हाथी की पानी में खड़े-खड़े मौत हो गई थी। मामला संज्ञान में तब आया, जब केरल के एक वन अधिकारी ने इस मामले की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट की। भूखी गर्भवती हाथी भोजन की तलाश में जंगल से भटक कर रिहायशी इलाके में पहुंच गई थी। हाथी सड़क पर टहल रही थी, तभी किसी ने उसे पटाखे से भरा अनानास खिला दिया, जिससे उसका मुंह फट गया। इस मामले के सामने आने के बाद मेनका ने कहा था कि केरल में और खासकर, मल्लपुरम में पशु-पक्षियों की हालत बेहद खराब है। केरल में सरकार और वन्यजीव विभाग कोई कार्रवाई नहीं करते हैं।

    भाजपा नेता ने कहा था कि लगभग 600 हाथियों को मंदिरों द्वारा उनके पैरों को तोड़कर, उनकी पिटाई और भूख से मार दिया जाता है। अथवा निजी मालिकों द्वारा हाथियों का बीमा कराकर उन्हें मारा या जान-बूझकर डूबाेकर मार दिया जाता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमार्च 2021 तक सभी योजनाओं पर रोक, नई योजना की शुरुआत नहीं: वित्‍त मंत्रालय
    Next Article प्रवासियों के लिए जॉब कार्ड तैयार: आलमगीर आलम
    sonu kumar

      Related Posts

      रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए

      May 25, 2025

      जेपीएससी मुख्य परीक्षाफल में आरक्षण का उल्लंघन : देवेन्द्र

      May 25, 2025

      झारखंड पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ने श्याम प्रभु के किये दर्शन, बिरसा मुंडा को किया नमन

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • जेपीएससी मुख्य परीक्षाफल में आरक्षण का उल्लंघन : देवेन्द्र
      • झारखंड पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ने श्याम प्रभु के किये दर्शन, बिरसा मुंडा को किया नमन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version