Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर उपराष्ट्रपति ने किसानों को किया नमन
    देश

    विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर उपराष्ट्रपति ने किसानों को किया नमन

    sonu kumarBy sonu kumarJune 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दुनिया भर में आज दूसरा विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जा रहा है। इस खास दिवस का उद्देश्य संतुलित और सुरक्षित खाद्य मानकों को बनाए रखना और जागरुकता फैलाना है। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने अन्नदाता किसानों को नमन किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान कोरोना संकट की घड़ी में खाद्य सुरक्षा काफी आवश्यक है और इसके लिए समाज के हर वर्ग को अपनी भूमिका समझनी होगी।

    उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने रविवार को ट्वीट कर कहा, ‘विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर हमारी थाली में भोजन देने वाले अन्नदाता किसानों को नमन। स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक है कि हमारा भोजन शुद्ध हो, बिना मिलावट का हो और पौष्टिक हो। इसके लिए हर किसी को मिलकर प्रयास करने होंगे- भोजन उत्पादक, उपभोक्ता और सरकार सभी का साझा दायित्व है।’

    एक अन्य ट्वीट में नायडू ने कहा कि भारत में हर प्रदेश के अनुसार वहां की जरूरत और जलवायु के अनुसार भोजन की समृद्ध परम्परा रही है। जरूरी है कि हम अपने पारंपरिक भोजन और व्यजनों को जीवन में अपनाएं, फास्ट फूड और जंक फूड का त्याग करें, इससे पौष्टिक आहार मिलेगा और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान गरीब-जरूरतमंद लोगों को पर्याप्त और शुद्ध भोजन उपलब्ध कराना भी समाज का साझा दायित्व है।

    भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा कि समाज के समुचित कार्य के लिए खाद्य सुरक्षा महत्वपूर्ण है। यह एक स्वस्थ जीवन जीने का प्रमुख स्रोत है। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर हम सभी को अपने दैनिक जीवन में स्वस्थ और सुरक्षित भोजन खाने के बारे में लोगों में जागरुकता लाने की आवश्यकता है।

    उल्लेखनीय है कि सभी को भोजन मिले और कोई भूखा ना रहे, इस उद्देश्य को सुनिश्चित करने के लिए दुनियाभर में कोशिशें जारी हैं। इसी क्रम में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) ने प्रतिवर्ष सात जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाने का निर्णय लिया। पिछले साल (वर्ष 2019) से शुरू हुए इस खास दिवस की प्रासंगिकता इन दिनों बढ़ गई है। इसका कारण वैश्विक महामारी कोरोना द्वारा दुनिया की बड़ी आबादी को प्रभावित करना है। संकट की इस घड़ी में काफी संख्या में लोग भोज्य पदार्थों के लिए जूझ रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरामगढ़ताल : प्रवासी पक्षियों के आश्रय-प्रजनन स्थलों पर संकट
    Next Article पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में कोरोना के कुल 3599 मरीज
    sonu kumar

      Related Posts

      भाजपा ने लुधियाना पश्चिम विस उपचुनाव के लिए जीवन गुप्ता को बनाया उम्मीदवार

      May 31, 2025

      कर्नाटक के कई जिलों में लोकायुक्त की छापेमारी

      May 31, 2025

      भाजपा अध्यक्ष नड्डा आज जयपुर में तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व

      May 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल भवन के निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास
      • एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य
      • आईपीएल 2025 में गुजरात का सफर समाप्त, मुंबई ने 20 रन से हराया
      • भाजपा ने लुधियाना पश्चिम विस उपचुनाव के लिए जीवन गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
      • बांग्लादेश जाएगा पश्चिम बंगाल भाजपा का प्रतिनिधिमंडल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version