Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»उत्तर प्रदेश»बलिया : सपा जिलाध्यक्ष ने कहा, कानून से नहीं गोमांस का निर्यात बंद करने से रुकेगी ‘गौहत्या’
    उत्तर प्रदेश

    बलिया : सपा जिलाध्यक्ष ने कहा, कानून से नहीं गोमांस का निर्यात बंद करने से रुकेगी ‘गौहत्या’

    sonu kumarBy sonu kumarJune 11, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    बलिया। प्रदेश की योगी सरकार द्वारा गौ हत्या पर कड़ा कानून बनाए जाने पर समाजवादी पार्टी ने तंज कसा है। सपा के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने गुरुवार को यहां कहा कि जब तक गोमांस का निर्यात बंद नहीं किया जाता, सिर्फ कानून बनाने से गौहत्या नहीं रुकेगी।
     जिला पंचायत अध्यक्ष रहे राजमंगल यादव ने ‘हिन्दुस्थान समाचार’ से कहा कि एक तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री गौकसी रोकने के लिए सख्त कानून बना रहे हैं। दूसरी तरफ पूरी दुनिया के अंदर सबसे अधिक बीफ (गोमांस) की सप्लाई करने वाला देश हमारा ही है।
    कहा कि सिर्फ कानून बनाने से यह नहीं रुकने वाला है। हां, यह रूकेगी। लेकिन इसके लिए सबसे पहले सरकार को अपनी मानसिकता बदलनी पड़ेगी। गौकसी रोकने और कानून बनाने की बजाय देश से जो मांस बाहर भेजा जा रहा है, उस पर रोक लगानी होगी। जबकि वर्तमान सरकार ऐसा नहीं कर रही।
    श्री यादव ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से अपील करता हूं कि गोमांस का निर्यात रोका जाय। सपा जिलाध्यक्ष ने सरकार पर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज देश व प्रदेश के सामने सबसे गंभीर चुनौती कोरोना महामारी है। इससे ध्यान भटकाने के लिए भाजपा सरकार गौहत्या जैसे कानून ला रही है।
    जबकि कोरोना वायरस से तबाह हो चुके गरीब व मजदूर तबके के लिए कानून बनाना चाहिए कि उसको कैसे अनाज मिले, दवा मुफ्त मिले और अस्पतालों में मुफ्त इलाज हो। गरीब को अच्छी पढ़ाई की सुविधा कैसे मिले, आज इसकी जरूरत है। कहा कि केंद्र व प्रदेश में वर्तमान सरकार चलाने वालों की नीयत सही नहीं है। इनके मुख में राम और बगल में छुरी है।
    कहा कि आज ही नहीं,वरन हमेशा से हमारे नेता मुलायम सिंह यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व पूरी समाजवादी पार्टी गौहत्या के खिलाफ रही है। कहा कि हम तो गोपालक हैं ही। हम गाय पालने व चराने वाले लोग हैं। सपा हमेशा से पूरे देश में गौहत्या के विरुद्ध रही है, लेकिन यह तभी रुकेगा जब भारत से गोमांस की सप्लाई बंद की जाएगी। जैसे ही यह कदम उठाया जाएगा, गौहत्या अपने-आप रुक जाएगी।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगोरक्षक बोले, रुकेगी गोहत्या, सपाई बोले-पूरे देश में हो गोहत्या पर उम्रकैद
    Next Article देश में चल रहा है ‘हॉर्स ट्रेडिंग’ का खतरनाक खेल : सीएम गहलोत
    sonu kumar

      Related Posts

      भूमि सुधार और हदबंदी कानून के लिए आज भी याद किए जाते हैं चौधरी : सीएम योगी

      May 29, 2025

      अपने ठिकानों से भागे आतंकी फिर से शिविरों में लौटने लगे, सुरक्षाबल चौकस : बीएसएफ

      May 27, 2025

      गांधीनगर में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य रोड शो, हजारों की भीड़ उमड़ी

      May 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भूमि सुधार और हदबंदी कानून के लिए आज भी याद किए जाते हैं चौधरी : सीएम योगी
      • जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह और भाजपा नेता हरप्रीत सिंह हिरासत में, विधायक ने की जांच की मांग
      • बाघमारा में एटीएस का छापा, मिनी गन फैक्ट्री चलाते छह धराए
      • सड़क दुर्घटना में दो की मौत, 18 घायल
      • मणिपुर में नई सरकार बनाने की कवायद तेज, 10 विधायकों ने राज्यपाल से की मुलाकात
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version