Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, April 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड के राज्यसभा चुनाव का नया कल्चर, विधायकों की नाकेबंदी
    Jharkhand Top News

    झारखंड के राज्यसभा चुनाव का नया कल्चर, विधायकों की नाकेबंदी

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJune 19, 2020No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अगले कुछ घंटे बाद राज्यसभा की दो सीटों के लिए मतदान शुरू हो जायेगा और तीन में से दो प्रत्याशी शाम होते-होते संसद की ऊपरी सदन के सदस्य चुन लिये जायेंगे। लेकिन इस चुनाव ने झारखंड में एक नया कल्चर, नयी परंपरा स्थापित की है। अब से पहले कभी ऐसा नहीं हुआ था कि किसी राजनीतिक दल या गठबंधन को अपने विधायकों को चुनाव से तीन दिन पहले किसी स्कूल या अन्य जगह रखा गया हो। सरकार बनाने-गिराने और विधायकों की खरीद-फरोख्त रोकने के लिए उन्हें किसी दूसरे राज्य में एक साथ रखने की परंपरा झारखंड में कायम की जा चुकी है, लेकिन राज्यसभा चुनाव से पहले ऐसी घटना नहीं हुई। आखिर भाजपा को अपने विधायकों को राजधानी के बाहरी इलाके में स्थित एक स्कूल में क्यों रखना पड़ा। करीब 16 साल तक झारखंड की सत्ता में रहनेवाली भाजपा को कौन सा अंजाना भय सता रहा था, इस सवाल का जवाब तो शायद ही कभी मिले, लेकिन इस घटनाक्रम ने भारतीय संसदीय राजनीति का एक ऐसा चेहरा एक बार फिर सामने लाकर रख दिया है, जिसमें सांसदों-विधायकों की आस्था कहीं और टिकी नजर आती है। झारखंड के राज्यसभा चुनाव में स्थापित हुए इस नये कल्चर का विश्लेषण करती आजाद सिपाही ब्यूरो की विशेष रिपोर्ट।

    बुधवार 17 जून को सुबह से ही झारखंड की राजधानी रांची के बाहरी इलाके महिलौंग स्थित एक निजी स्कूल के परिसर में गहमा-गहमी थी। ऐसा लग रहा था, मानो किसी बड़े जश्न या सामूहिक भोज की तैयारी है। दिन ढलते-ढलते वहां गाड़ियों का काफिला पहुंचने लगा, तब लोगों को पता चला कि अगले तीन दिन तक झारखंड विधानसभा में भाजपा विधायक और उसके बड़े नेता यहीं रहेंगे।
    उनके ठहरने और खाने-पीने के साथ मनोरंजन का इंतजाम इसी परिसर में किया गया है। शाम तक वहां सभी विधायक और कई सांसदों के साथ भाजपा के कई केंद्रीय नेता भी पहुंच गये। उन्होंने क्रिकेट भी खेली, बैठक कर राज्यसभा चुनाव के लिए रणनीति बनायी। बाद में कहा गया कि राज्यसभा चुनाव के लिए विधायक यहीं से एक साथ बस से विधानसभा जायेंगे, जहां राज्यसभा चुनाव के लिए 19 जून को मतदान होना है। हालांकि कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के मद्देनजर जिला प्रशासन ने इस गैदरिंग को नियम विरुद्ध माना और गुरुवार को स्कूल को खाली करने का आदेश दे दिया। साथ ही स्कूल के प्राचार्य को शो कॉज नोटिस भी जारी किया गया। इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक हलकों में अब यह सवाल तैरने लगा है कि आखिर भाजपा को अपने विधायकों को तीन दिन पहले अपने विधायकों को एक जगह रखने की आवश्यकता क्यों आन पड़ी। झारखंड में राज्यसभा के चुनाव पहले भी हुए हैं और इस बार से अधिक रोमांचक भी हुए हैं। लेकिन आज से पहले कभी विधायकों को इस तरह से एक जगह पर नहीं रखा गया था।
    हां, झारखंड में इससे पहले विधायकों को विशेष विमान से राजस्थान के एक रिजॉर्ट में ले जाया गया था, लेकिन वह सरकार बनाने की कवायद थी। राज्यसभा चुनाव में पहले कभी ऐसा नहीं हुआ था। हालांकि यह पहला अवसर है, जब भाजपा विपक्ष में रहते हुए राज्यसभा चुनाव के मैदान में उतरी है, लेकिन लोगों को यह समझ में नहीं आ रहा है कि उसे किस बात का डर सता रहा है। क्या भाजपा को अपने विधायकों के बिकने या बिखरने की आशंका है या फिर सत्ता पक्ष द्वारा बलप्रयोग कर उन्हें रोकने का भय है। हकीकत यह है कि सत्ता पक्ष से अब तक ऐसी कोई कोशिश नहीं हुई है और न ऐसी कोई तैयारी दिख रही है। भाजपा के एक विधायक, जो इस समय जेल में हैं, को भी मतदान में भाग लेने की अनुमति अदालत ने दी है। पार्टी को अपने प्रत्याशी दीपक प्रकाश को राज्यसभा में भेजने के लिए 27 वोट चाहिए, जबकि उसके पास 30 विधायक हैं। ऐसे में कमजोरी का यह सार्वजनिक प्रदर्शन क्या संदेश देता है।
    राज्यसभा चुनाव जीतने के लिए पर्याप्त वोट होने के बावजूद क्या भाजपा को खुद पर ही भरोसा नहीं हो रहा है। शायद इसीलिए उसके केंद्रीय नेता ओमप्रकाश माथुरऔर अरुण सिंह अपने सहयोगी और समर्थन का आश्वासन दे चुके आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो से मिलने पहुंचे। यह स्थिति तब है, जब सुदेश बार-बार भाजपा को समर्थन देने का भरोसा दे चुके हैं। इतना ही नहीं, बुधवार को एनडीए की बैठक में भी वह शामिल थे। अपने ही विधायकों और अपने सहयोगियों के प्रति इतने अविश्वास की कोई न कोई वजह तो होनी ही चाहिए।
    अब भाजपा की इस पूरी कवायद पर कोरोना संकट का साया भी पड़ गया है। कोरोना महामारी के दौरान विधायकों का एक जगह एकत्र होने और क्रिकेट खेलने के खिलाफ प्रशासन ने कदम भी उठाया है। स्कूल परिसर को खाली करने का आदेश जिला प्रशासन ने दिया है। जाहिर है अब इस मुद्दे को राजनीतिक रंग दिया जायेगा। विपक्ष की ओर से इसे सत्ता के दुरुपयोग की संज्ञा दी जायेगी, लेकिन सवाल यह उठता है कि यदि स्कूल परिसर में विधायक एकत्र हो सकते हैं, क्रिकेट खेल सकते हैं, तो फिर उस स्कूल में बच्चे क्यों नहीं एकत्र हो सकते। इन विधायकों को रांची में सरकारी आवास आवंटित किया गया है। सारी सुविधाएं उन्हें उपलब्ध हैं।
    और चाहे कुछ हो या न हो, एक बात हो गयी है कि भाजपा ने झारखंड में इस ‘पिकनिक’ या ‘रिजॉर्ट’ कल्चर की शुरुआत कर दी है। झारखंड जैसे छोटे राज्य के लिए, जहां महज 81 सदस्यों वाली विधानसभा है, यह कल्चर फिजूलखर्ची की ही श्रेणी में रखा जा सकता है। इस बेमतलब की कवायद से भाजपा के भीतर का डर ही सामने आया है, जिसका बहुत अच्छा संदेश आम जनता में नहींं गया है। वैसे तो झारखंड के हर राज्यसभा चुनाव के साथ विवाद जुड़ते रहे हैं, लेकिन इस बार जो घटनाएं हो रही हैं, वे कुछ खास और अलग तरह की हैं।

    blockade of MLAs New culture of Rajya Sabha elections of Jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशहीद गणेश को सलामी, बहरागोड़ा में अंत्येष्टि
    Next Article CM आवास में यूपीए विधायकों की बैठक आचार संहिता का उल्लंघन : विरंची
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तबादले के जरिए पुलिसकर्मियों को सजा देना गलत, 20 जवानों के ट्रांसफर ऑर्डर रद्द

      April 28, 2026

      झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की तबीयत बिगड़ी, रांची के सेंटेविटा अस्पताल में भर्ती

      April 28, 2026

      रिम्स निदेशक का औचक निरीक्षण: ड्यूटी से नदारद मिले कई कर्मचारी, मंचा हड़कंप

      April 28, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बंगाल चुनाव: दूसरे चरण से पहले चुनाव आयोग सख्त, 142 सीटों पर ‘जीरो टॉलरेंस’ का आदेश
      • ED का अनिल अंबानी समूह पर बड़ा एक्शन, 3,034 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क
      • नेपाल में शुरू हुआ नया शैक्षणिक सत्र, निजी स्कूलों को अवैध फीस वापस करने का सख्त निर्देश
      • ईरान-अमेरिका तनाव के बीच 48 घंटे में तीसरी बार पाकिस्तान पहुंचे विदेशमंत्री अराघची, रूस भी मध्यस्थता को तैयार
      • झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तबादले के जरिए पुलिसकर्मियों को सजा देना गलत, 20 जवानों के ट्रांसफर ऑर्डर रद्द
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version