Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कल से शुरू होगा भव्य सूरजकुंड मेला, 21 देश भी कर रहे शिरकत
    Top Story

    कल से शुरू होगा भव्य सूरजकुंड मेला, 21 देश भी कर रहे शिरकत

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJanuary 31, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: शिल्प और कला का अंतरराष्ट्रीय संगम कल से शुरू होगा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अंतर्गत का सूरजकुंड स्थल पूरी सजधज के साथ देश-विदेश के हुनरमंदों का स्वागत करने को तैयार है। झारखंड इस बार के मेले का थीम राज्य है। इस बार इस आयोजन में यूरोप, अफ्रीका और दक्षिण एशिया के 21 देश शिरकत कर रहे हैं। प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

     

    पयर्टन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं सूरजकुंड मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष वीएस कुंडू ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि एक से 15 फरवरी तक चलने वाले 31वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में शिल्पी और कलाकार पहुंच चुके हैं और इस बार झारखंड को थीम राज्य का दर्जा दिया गया है।

    इस बार इसमें यूरोप, अफ्रीका और दक्षिण एशिया के 21 देश भी शिरकत कर रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि भारत सहित श्रीलंका, नेपाल, अफगानिस्तान, थाईलैंड, किर्गिस्तान, लेबनान और ट्यूनीशिया के कलाकारों में मेले को लेकर खासा उत्साह है। जिम्बाब्वे, तंजानिया, ट्यूनीशिया, मंगोलिया और दक्षिण अफ्रीका इस मेले में पहली बार शिरकत कर रहे हैं।

    कुंडू ने बताया कि थीम राज्य झारखंड ने मुख्य चौपाल के निकट राज्य के संथाल परगना क्षेत्र में स्थित मलूटी मंदिर द्वार का एक स्थाई ढांचा बनाया है। इसके अलावा झारखंड के राज्य चिह्नों को प्रदर्शित करने वाले पांच अस्थाई द्वार बनाए गए हैं। राज्य से लगभग 300 कलाकार छाउ, खैरा, करसा, पायका जैसी लोक कलाओं का प्रदर्शन करेंगे।

    सूरजुकुंड में 40.5 एकड़ क्षेत्र में फैले मेला मैदान में 1010 वर्क हट तथा बहु व्यंजन फूड कोर्ट बनाया गया है जिसमें 36 फूड स्टाल लगाए गए हैं। कुंडू ने बताया कि सैलानियों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए मेला क्षेत्र में नकदी रहित लेनदेन के लिए देना बैंक की 100 पीओएस मशीन, दो एटीएम के साथ एक समर्पित बैंक शाखा तथा छह मोबाइल एटीएम वैन लगाई गई हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविश्व रैंकिंग में टॉप 10 में पहुंचे फेडरर, 7वें नंबर पर खिसकी सानिया.
    Next Article राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    सरायकेला में रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार को गोली मारी

    May 9, 2025

    झारखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न, 34 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    May 9, 2025

    झारखंड का तापमान पहुंचा 40 डिग्री

    May 9, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सरायकेला में रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार को गोली मारी
    • झारखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न, 34 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
    • झारखंड का तापमान पहुंचा 40 डिग्री
    • बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली
    • मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हालात का जायजा लेने जम्मू पहुंचे
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version