Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»उत्तर प्रदेश»बिकरु कांड : फरीदाबाद में पकड़ा गया विकास दुबे का करीबी प्रभात मिश्रा मुठभेड़ में ढेर
    उत्तर प्रदेश

    बिकरु कांड : फरीदाबाद में पकड़ा गया विकास दुबे का करीबी प्रभात मिश्रा मुठभेड़ में ढेर

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 9, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    कानपुर। सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की शहादत का बदला अब पुलिस पूरी तरह से लेने को तैयार है। इसी के चलते लगातार पुलिस बिकरु कांड के आरोपितों का या तो हॉफ इनकांउटर कर रही है या फुल। यह अलग बात है कि अभी इस पूरी घटना का मुख्य अभियुक्त विकास दुबे पुलिस की पकड़ से दूर है लेकिन पुलिस बीते दो दिनों से जो तेजी दिखाई है उससे पूरी संभावना है कि जल्द विकास भी पुलिस की गिरफ्त में होगा। दूसरी ओर बुधवार देर रात इटावा के बाद कानपुर में भी पुलिस ने मुठभेड़ में विकास के एक और साथी कार्तिकेय उर्फ प्रभात मिश्रा को ढेर कर दिया। पुलिस कार्तिकेय को फरीदाबाद से पकड़ कर ला रही थी और बताया जा रहा है कि घटना के बाद यह विकास के साथ घटना से दो किमी दूर शिवली में विकास के साथ रुका था और विकास को लेकर फरीदाबाद यही गया था।
    बिकरु कांड का मुख्य आरोपित विकास दुबे अभी पुलिस के हाथ जरूर न लगा हो पर उसके साथी पुलिस गिरफ्त में लगातार आ रहे हैं। इसी कड़ी में फरीदाबाद में वहां की पुलिस ने बिकरु कांड से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनको कानपुर पुलिस बुधवार देर रात कानपुर ला रही थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पनकी थानाक्षेत्र के भौती बाई पास के पास पुलिस की गाड़ी पंचर हो गई। जिसमें मौका पाकर विकास दुबे का सबसे करीबी कार्तिकेय उर्फ प्रभात मिश्रा दारोगा की पिस्टल छीनकर भागने लगा। पुलिस ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया और गोली पुलिस की गाड़ी में लगी। जानलेवा हमला देख पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और मुठभेड़ में पुलिस ने अपराधी को ढेर कर दिया। कार्तिकेय उर्फ प्रभात मिश्रा को फरीदाबाद पुलिस ने पकड़ा था और उसने बताया था कि वह घटना को अंजाम देने के बाद कानपुर देहात के शिवली थानाक्षेत्र में अपने एक साथी के यहां विकास के साथ रुका था और उसके बाद सड़क के रास्ते से फरीदाबाद भागे थे। पनकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    विकास का करीबी था प्रभात
    बिकरु कांड को अंजाम देने वाले विकास दुबे का कार्तिकेय उर्फ प्रभात मिश्रा काफी करीबी बताया जाता है। प्रभात बिकरु का ही रहने वाला था और विकास के साथ ही अपना पूरा समय व्यतीत करता था। कांड को अंजाम देने के बाद विकास को वहां से भगाने में भी प्रभात का ही हाथ बताया जा रहा है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा नेताओं की हत्या में शामिल आतंकियों की धरपकड़ के लिए बड़ा अभियान जारी
    Next Article कश्मीर में भाजपा नेता, उनके पिता और भाई की आतंकियों द्वारा हत्या पर मोदी ने जताया शोक
    sonu kumar

      Related Posts

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      • ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में इजाफा, 2 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version