Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»वर्चुअल टेक्सटाइल एक्सपो कराने की तैयारी शुरू, अहमदाबाद के कपड़ा व्यापारियों के लिए एक नई उम्मीद
    राज्य

    वर्चुअल टेक्सटाइल एक्सपो कराने की तैयारी शुरू, अहमदाबाद के कपड़ा व्यापारियों के लिए एक नई उम्मीद

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 14, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    भारत में मैनचेस्टर ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर अहमदाबाद में आने वाले दिनों में देश का पहला वर्चुअल टेक्सटाइल एक्सपो आयोजित किया जायेगा। व्यापारी ऑनलाइन किसी भी स्टॉल की सामग्री की जानकारी करने के साथ खरीदारी भी सकेगा। कोरोना की वजह से ठप पड़े कपड़ा व्यवसाय को इस वर्चुअल एक्सपो के सहारे एक बार फिर से गति देने में मील का पत्थर साबित हो सकता है।
    कपड़ा प्रदर्शनी के लिए हो रही नई क्रांति के बारे में जानकारी देते हुए मस्कती कपड़ा महाजन अध्यक्ष गौरांग भगत और बाबूलाल सोनगरा ने बताया कि कोरोना संकट के चलते बाजार बंद होने से कपड़ा व्यापारियों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। अभी ऐसी स्थिति कब तक चलेगी, कुछ भी कहा नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि ऐसी स्थिति में वर्चुअल टेक्सटाइल एक्सपो व्यापारियों के लिए एक नई उम्मीद है। वर्चुअल टेक्सटाइल एक्सपो के तहत व्यापारियों को आकर्षित करने के लिए कपड़ा उत्पादक सभी सामग्रियों की एक 3डी और 4डी छवि डालेगा, जिससे खरीदार को कपड़े का विवरण देखने को मिलेगा। वर्चुअल एक्सपो के लिए दुनियाभर के चार लाख से अधिक कपड़ा खुदरा विक्रेताओं और अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों को ऑनलाइन निमंत्रण भेजा जाएगा।
    गौरांग ने कहा कि खरीदार घर या कार्यालय में बैठकर स्क्रीन पर पूरी प्रदर्शनी में उपलब्ध कपड़ों का विवरण प्राप्त कर ऑर्डर भी प्राप्त कर सकता है। यह वर्चुअल टेक्सटाइल एक्सपो एबेक्सा (एबीईएक्सए) के नाम से की जा रही है। उन्होंने बताया कि व्यापारियों को पहले की प्रदर्शनी में करोड़ों रुपये के ऑर्डर मिले थे। इसलिए इस बार अहमदाबाद से लगभग 100 बड़े ब्रांड को इस वर्चुअल एक्सपो में शामिल किया जाएगा और अन्य निर्माताओं को भी शामिल करने का प्रयास किया जाएगा।
    भगत ने बताया कि एक्सपो सितंबर माह में कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सभी स्टालों और स्टालों में डेनिम, कॉटन वेयर, सिल्क, ड्रेस मटीरियल और अन्य प्रिंट और सामग्री की 3डी और 4डी छवियां तैयार की जाएंगी, ताकि खरीदार को इसकी गुणवत्ता की जानकारी मिल सके।
    अहमदाबाद प्रोसेस हाउस एसोसिएशन के नरेश शर्मा ने बताया कि व्यापारियों को वर्चुअल एक्सपो के जरिए अहमदाबाद के कपड़ा बाजार और प्रोसेस हाउस को फिर से गति मिलेगी। खरीदारों और विक्रेताओं के लिए वर्चुअल एक्सपो में एक ऑनलाइन बैठक हो सकेगी और दोनों व्यापारी सही तरीके से व्यावसायिक सौदे कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि वर्चुअल एक्सपो का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि यह चौबीसों घंटे चालू रहेगा। एक्सपो की तैयारी के लिए काम कर रहे बाबूलाल सोनगरा ने बताया कि व्यापारी ऑनलाइन एक्सपो में अपनी इच्छानुसार विवरण प्राप्त कर सकते हैं और जब भी वह चाहें तब सामग्री का अध्ययन कर आर्डर दे सकते हैं।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेपाल के प्रधानमंत्री मानसिक रूप से बीमार: नरेंद्र गिरि
    Next Article सत्य को परेशान किया जा सकता है, पराजित नहीं- पायलट
    shivam kumar

      Related Posts

      जीटीए शिक्षक भर्ती घोटाले में होगी सीबीआई जांच, सुप्रीम कोर्ट से मामला वापस लेगी बंगाल सरकार : शुभेंदु

      May 29, 2026

      यदि संघ सक्षम होता तो देश का विभाजन टल सकता थाः सुनील आंबेकर

      May 29, 2026

      तृणमूल सांसद काकाेली घोष ने कल्याण बनर्जी के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

      May 28, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार
      • डीसी और एसपी के निर्देश पर रामगढ़ जेल का हुआ औचक निरीक्षण
      • डोरंडा में तनवीर अंसारी हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार
      • पुत्री की डंडे से पीटकर हत्या, आरोपित पिता को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधा
      • झारखंड में मतदाता मैपिंग अभियान को मिली रफ्तार, 75.19 फीसदी कार्य पूरा, 15 जून तक चलेगा अभियान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version