Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»विधायक देवेंद्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में आखिरकार हत्या का केस दर्ज
    Top Story

    विधायक देवेंद्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में आखिरकार हत्या का केस दर्ज

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर दिनाजपुर के हेमताबाद से भारतीय जनता पार्टी के विधायक देवेंद्र नाथ रॉय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद फंदे से शव बरामद होने के मामले में आखिरकार राज्य सीआईडी ने हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सीआईडी सूत्रों ने बुधवार को इस बारे में जानकारी दी। बताया गया है कि विधायक देवेंद्र नाथ की पत्नी चंद्रिमा की लिखित शिकायत के आधार पर भारतीय दंड विधान की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।

    सीआईडी सूत्रों ने बताया कि सोमवार सुबह विधायक की आवास से चंद किलोमीटर की दूरी पर एक मोबाइल दुकान के सामने बरामदे से विधायक का फंदे से झूलता हुआ शव बरामद किया गया था। उनकी जेब से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया था। उसमें उन्होंने दो लोगों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। अब जबकि विधायक की पत्नी ने हत्या की आशंका जताई है तो पहले उन दोनों लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा कई अन्य लोगों से भी पूछताछ और जानकारी ली जा रही है। फॉरेंसिक विशेषज्ञों की भी राय ली जा रही है।
    उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही राज्य के गृह सचिव अलापन बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया था कि विधायक ने खुदकुशी की है। उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का जिक्र किया था जिसमें यह दावा किया गया है कि उनकी गर्दन पर फंदे का निशान नॉन कंटीन्यूअस है जो आत्महत्या करने पर पड़ता है। इसके अलावा शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं हैं। अब जबकि राज्य सीआईडी ने हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है तो सरकार के दावे पर सवाल खड़े हो रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी पहले से ही कहती रही है कि विधायक की हत्या तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने की है। पार्टी ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकुशीनगर : नारायणी नदी की बाढ़ में फंसे 200 किसानों को बचाने को प्रशासन का रेस्क्यू जारी
    Next Article ठप पड़ा व्हाट्सएप, करोड़ों यूजर्स हुए परेशान
    sonu kumar

      Related Posts

      दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस

      June 17, 2025

      फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

      June 17, 2025

      भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

      June 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version