Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, September 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»मध्य प्रदेश»पूर्व केन्द्रीय मंत्री विक्रम वर्मा की तबियत बिगड़ी, सीएम ने की स्वस्थ होने की कामना
    मध्य प्रदेश

    पूर्व केन्द्रीय मंत्री विक्रम वर्मा की तबियत बिगड़ी, सीएम ने की स्वस्थ होने की कामना

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 18, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय विक्रम वर्मा की शनिवार सुबह अचानक तबियत बिगडऩे के बाद उन्हें शनिवार को सुबह इंदौर लाया गया, जहां उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत गंभीर है। इधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया के माध्यम से पूर्व केन्द्रीय मंत्री वर्मा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

    बता दें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता विक्रम वर्मा गत दिनों कोरोना संक्रमित पाये गए थे, उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें धार के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती गया था, जहां उनका उपचार जारी था। इसके बाद उनके परिजनों के सेम्पल लिये गये थे, जिनमें उनकी पत्नी धार विधायक नीना वर्मा भी कोरोना संक्रमित पाई गई थी। इसके बाद उन्हें भी निजी अस्पताल में भर्ती किया गया।

    कोरोना संक्रमित पाये गए 76 वर्षीय पूर्व केन्द्रीय मंत्री विक्रम वर्मा की शनिवार सुबह अचानक तबियत बिगड़ गई और उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इसके बाद उन्हें इंदौर रैफर कर दिया। उन्हें तत्काल इंदौर लाया गया और यहां उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही है और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

    इधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री विक्रम वर्मा के स्वस्थ होने की कामना ईश्वर से की है। उन्होंने शनिवार को ट्वीट किया है कि – ‘पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता  विक्रम वर्मा जी के अस्वस्थ होने का समाचार मिला है। मैं उनके पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना ईश्वर से करता हूं।’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleBJP पर दोष मढ़ रही कांग्रेस : वसुंधरा राजे
    Next Article राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने गणितज्ञ प्रो. सी.एस. शेषाद्रि के निधन पर जताया दुख
    sonu kumar

      Related Posts

      जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में सेना के जवान का सर्वोच्च बलिदान

      September 20, 2025

      बिहार विधानसभा चुनाव : दीपंकर भट्टाचार्य ने कांग्रेस को दी पिछली हार से सबक लेने की नसीहत

      September 19, 2025

      राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा गृह सम्पर्क अभियान शुरू करेगा

      September 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में दरक रही है सामाजिक एकता की दीवार
      • गौरव गोगोई ने एच-1बी वीजा फीस वृद्धि पर ट्रंप प्रशासन की आलोचना की
      • जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में सेना के जवान का सर्वोच्च बलिदान
      • अमेरिका का एच1-बी वीजा हासिल करना हुआ महंगा, देने होंगे एक लाख डॉलर
      • पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में भारतीय विमानों के लिए 23 अक्टूबर तक प्रतिबंध
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version