Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, November 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कश्मीरियों की खुशी का सबब बने​ ​हिलाल अहमद राठेर
    Top Story

    कश्मीरियों की खुशी का सबब बने​ ​हिलाल अहमद राठेर

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 29, 2020No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    राफेल के​ पहले पायलट ​​एयर कोमोडोर ​​हिलाल अहमद राठेर ​​आज ​​कश्मीरियों की खुशी का सबब बने हुए हैं​​।​ उन्हें राफेल की ​​​​​कॉकपिट ​में ​बैठे देखकर ट्विटर पर हैशटैग अनंतनाग ट्रेंड कर​ रहा​ है। दरअसल हिलाल ​​दक्षिण​ ​​कश्मीर के अनंतनाग जिले के निवासी हैं​,​ इस​लिए ​​कश्मी​​री ट्विटर पर​​ ​​अपने जोश का इजहार कर रहे हैं। ​​एयर कोमोडोर हिलाल अहमद राठेर ने राफेल की वक्त पर डिलीवरी सुनिश्चित ​कराई और भारत की जरूरतों के मुताबिक ​लगने वाले हथियारों को तय करने में भी अहम भूमिका निभाई है।​​
    ​
    जम्मू-कश्मीर के ​​​​​​अनंतनाग जिले के ​निवासी ​​एयर कोमोडोर हिलाल अहमद ​​राफेल उड़ाने वाले पहले पायलट हैं।​ उन्होंने ​अनंतनाग जिले के बख्शियाबाद स्थित सैनिक स्कूल से शिक्षा प्राप्त की है।​ उन्होंने कई पुरस्कार जीते हैं​, जिनमें एनडीए में स्वॉर्ड ऑफ ऑनर​, 2010 ​में वायु सेना पदक, 201​6 में​ वशिष्ठ सेवा पदक​ है​। राफेल ​की पहली खेप ने ​जब ​सोमवार को फ्रांस से भारत के लिए उड़ान ​भरी तो उस मौके पर एयर कोमोडोर हिलाल अहमद ​​राठेर भी मौजूद थे। हिलाल के साथ फ्रांस में भारत के राजदूत जावेद अशरफ और राफेल बनाने वाली कंपनी दसॉ एविएशन के चेयरमैन एरिक ट्रैपियर भी समारोह का हिस्सा थे। ​राठेर ने भारतीय वर्जन के राफेल में 13 नई कैपिटिसटी को शामिल करवाया। इसके अलावा राठेर ने भारतीय मौसम में राफेल को पूरी तरह से मारक बनाने के लिए कई तरह के हथियार लगवाए। फ्रांस में एयर अताशे राठेर के पिता रिटायर्ड डीएसपी हैं।​​​
     
    ​उन्होंने ​​17 ​दिसम्बर​, 1988 को​ ​एक फाइटर पायलट के रूप में भारतीय वायुसेना ​में शामिल हुए। 1993 में ​वह फ्लाइट लेफ्टिनेंट, 2004 में विंग कमांडर, 2016 में ग्रुप कैप्टन और फिर 2019 में एयर कोमोडोर के पद पर पहुंच गए। उनके पास 3000 घंटे तक मिग-21, मिराज- 2000 और किरन एयरक्राफ्ट उड़ाने का अनुभव है। इंडियन एयर फोर्स की वेबसाइट पर ​एयर कोमोडोर हिलाल अहमद ​को ​दुनिया के सर्वोत्तम फ्लाइंग ऑफिसरों में शुमार बताया गया है। एयर कोमोडोर हिलाल अहमद राठेर को 2010 में वायु सेना मेडल से नवाजा गया था जब वो विंग कमांडर हुआ करते थे। 2016 में उन्हें विशिष्ट सेना मेडल से भी सम्मानित किया गया है। उस वक्त वो ग्रुप कैप्टन थे।
     
    इस बात को लेकर कश्मीरियों में बेहद उत्साह देखा जा रहा है। ​​ट्विटर पर #Anantnag टॉप ट्रेंड में है। कश्मीर के लोग इस बात पर फक्र कर रहे हैं कि राफेल में बैठने वाला पहला व्यक्ति उनके अनंतनाग का निवासी है।​ ​फातिमा डार ने ट्वीट किया कि राफेल को उड़ाने वाला पहला पायलट विंग कमोडोर हिलाल अहमद ​​​राठेर ​​है, जो दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग का है। एनडीए से जब वह पास आउट हुए तो स्वॉर्ड ऑफ ऑनर जीता और वर्तमान में भारत के बेहतरीन फाइटर पायलटों में से एक हैं।​ ​राखी डोगरा ने लिखा- ऐसा नहीं है कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में हमें केवल पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद मिला। हमारे देश को कई बहादुर नायक, सामाजिक कार्यकर्ता, डॉक्टर और इंजीनियर भी इस क्षेत्र से मिले हैं। उनमें से एक हिलाल अहमद अनंतनाग से भारतीय हैं।​ ​भात फरहाना लिखती हैं-अनंतनाग कश्मीर से विंग कमांडर हिलाल अहमद ​​​राठेर ​​राफेल उड़ाने वाले पहले पायलट हैं। उन्होंने भारतीय परिस्थितियों के अनुसार ​राफेल ​की त्वरित डिलीवरी सुनिश्चित की। 
     
    ​ट्विटर पर नूरी बदत लिखतीं हैं-कश्मीरियों के लिए गर्व का क्षण ! फ्रांस में भारत के एयर अटैच दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग के रहने वाले एयर कमोडोर हिलाल अहमद ​राठेर ने राफेल फाइटर जेट्स की सुगम डिलीवरी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जो कल अंबाला में उतरेंगे। कैप्टन शुभेंदु कुमार कहते हैं- राफेल उड़ाने वाला वायुसेना का पहला पायलट सैनिक स्कूल, नगरोटा का पढ़ा विंग कमांडर हिलाल अहमद  ​राठेर अनंतनाग कश्मीर से है। आज एयर कमोडोर हिलाल अहमद कश्मीर में रातों रात एक नाम बन गया है। शीतल भाट कहतीं हैं- यह वास्तव में एक गर्व का क्षण है कि एयर कमोडोर हिलाल अहमद उन कश्मीर के युवाओं के लिए एक मशाल वाहक हैं जो अपने रास्ते से भटक रहे हैं।
     
    कुछ लोग तो हिलाल के जरिए पाकिस्तान को भी चिढ़ा रहे हैं। @Beingsajiddarr के ट्विटर हैंडल ने अक्टूबर 2019 का एक वीडियो शेयर किया जिसमें एयर कोमोडोर हिलाल अहमद राठेर राफेल की शस्त्र पूजा की तैयारियों में जुटे दिख रहे हैं। ट्वीट में कहा गया है, ‘प्रिय पाकिस्तान, कृपया इस वीडियो को देखो! एक कश्मीरी एयर कोमोडोर हिलाल अहमद राठेर राजनाथ सिंह की मौजूदगी में आयोजित समारोह में एक सिख ग्रुप कैप्टन आनंद के साथ शस्त्र-पूजा की तैयारी कर रहा है। अब खालिस्तान और कश्मीर पर रोते रहो।’
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन घरेलू शेयर बाजार में दिखी हल्की शुरुआती बढ़त
    Next Article सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर की दो विभिन्न नियत्रंण रेखाओं पर आतंकियों की घुसपैठ को किया नाकाम
    shivam kumar

      Related Posts

      मजदूर की बेटी सरिता ने बढ़ाया जामताड़ा का मान, झारखंड अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में बनाई जगह

      November 13, 2026

      लुगुबुरु महाधर्म सम्मेलन की तैयारी तेज, ड्रोन-CCTV से होगी 24 घंटे निगरानी; 24 नवंबर को पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

      November 13, 2026

      कैंसर की दवाओं की नई कीमतों पर रांची में छापेमारी जैसी जांच, चार अस्पतालों की फार्मेसी खंगाली

      November 13, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मजदूर की बेटी सरिता ने बढ़ाया जामताड़ा का मान, झारखंड अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में बनाई जगह
      • लुगुबुरु महाधर्म सम्मेलन की तैयारी तेज, ड्रोन-CCTV से होगी 24 घंटे निगरानी; 24 नवंबर को पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
      • कैंसर की दवाओं की नई कीमतों पर रांची में छापेमारी जैसी जांच, चार अस्पतालों की फार्मेसी खंगाली
      • राहुल गांधी 4-5 दिसंबर को आ सकते हैं झारखंड, खूंटी में ग्राम प्रधानों और आदिवासी समाज से करेंगे संवाद
      • जामताड़ा में 12 हथियारबंद बदमाशों ने परिवार को बनाया बंधक, जमकर की मारपीट; सोने-चांदी के गहने मांगते रहे अपराधी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version