Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»बंगाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा की मौत
    Top Story

    बंगाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा की मौत

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सोमेन मित्रा का देर रात निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे। गत 21 जुलाई को कोरोना के संदिग्ध लक्षणों के साथ उन्हें कोलकाता के बेलव्यू अस्पताल में भर्ती किया गया था लेकिन उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। सोमेन मित्रा कई बीमारियों से ग्रसित थे। मित्रा को कुछ दिनों पहले किडनी में समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हो गया है। उन्होंने गुरुवार देर रात 1.30 बजे आखिरी सांस ली।
    प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अमिताभ चक्रवर्ती ने गुरुवार सुबह बताया कि आज ही शाम को उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। अपने वरिष्ठ नेता सोमेन मित्रा के निधन पर पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने शोक जताया है। पश्चिम बंगाल कांग्रेस के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर कहा गया है कि हमारी प्रार्थनाएं और विचार दादा के परिवार के साथ हैं। मित्रा के परिवार के एक सदस्य ने बताया कि उन्हें किडनी और दिल की बीमारियों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
    कांग्रेस के दिग्गज नेता और लोकसभा के पूर्व सांसद सोमेन मित्रा का जन्म 31 दिसंबर 1941 को हुआ था। उनका एक बेटा है। 78 वर्षीय बुजुर्ग कांग्रेसी नेता मित्रा 1972-2006 तक बंगाल के चौरंगी जिले के सियालदह से विधायक रहे। अस्पताल में भर्ती होने के बाद नेफ्रोलॉजी की डॉक्टर प्रीति सेन गुप्ता और हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एसके विश्वास और डॉक्टर अरिंदम मैत्र की निगरानी में गठित चिकित्सकों की टीम उनका इलाज कर रही थी। पिछले 3 दिनों से उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। सोमेन मित्रा प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक थे। एक दौर में वह ममता बनर्जी के साथ भी थे लेकिन बाद में मोहभंग होने के बाद उन्होंने दोबारा कांग्रेस का दामन थाम लिया था। राहुल गांधी के साथ उनके संबंध बहुत अच्छे थे।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleश्वेता तिवारी की बेटी पलक का ‘रोजी’ से डेब्यू, विवेक ओबेरॉय कर रहे हैं लांच
    Next Article सोमेन मित्रा के जाने से मैंने अभिभावक खो दिया: अधीर
    sonu kumar

      Related Posts

      झारखंड में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जेजेएमपी सुप्रीमो समेत दो नक्सली ढेर

      May 24, 2025

      तेल भरा टैंकर अनियंत्रित होकर घाटी में पलटा

      May 24, 2025

      टाटा स्टील के सीनियर ऑफिसर, पत्नी और दो बेटियों का फंदे से लटका मिला शव

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जम्मू-कश्मीर के पुंछ पहुंचे राहुल गांधी, पाकिस्तानी गोलाबारी के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात
      • झारखंड में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जेजेएमपी सुप्रीमो समेत दो नक्सली ढेर
      • तेल भरा टैंकर अनियंत्रित होकर घाटी में पलटा
      • टाटा स्टील के सीनियर ऑफिसर, पत्नी और दो बेटियों का फंदे से लटका मिला शव
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version