Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, October 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»टीवी जगत»नागिन 5 का फर्स्ट प्रोमो रिलीज, हिना का कातिलाना अंदाज उड़ा देगा होश
    टीवी जगत

    नागिन 5 का फर्स्ट प्रोमो रिलीज, हिना का कातिलाना अंदाज उड़ा देगा होश

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 31, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कलर्स के पॉपुलर सीरियल नागिन के 5वें सीजन का फर्स्ट प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। साथ ही नागिन 5 की लीड एक्ट्रेस का चेहरा भी सबके सामने आ गया है। नागिन 5 में हिना खान नागिन के अवतार में नजर आ रही हैं। हिना नागिन के रोल में बहुत ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं। कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से नागिन के 5वें सीजन का प्रोमो रिलीज किया है। चैनल ने प्रोमो के कैप्शन में लिखा-‘खुलेंगे बरसों पुराने राज, सामने आएगा सबसे बलशाली नागिन का चेहरा, नागिन 5 जल्द ही।

    वहीं प्रोमो में शिव मंदिर के आगे पहले तो एक बड़ा सा सांप आता है, फिर बदलकर हिना खान नागिन के अवतार में नजर आती हैं। हिना की आंखों में बदले की आग साफ दिखाई दे रही हैं। इसी के साथ बैकग्राउंड में कहा जा रहा है कि शनिवार और रविवार रात 8 बजे। आ गई है वो घड़ी जब हटेगा नकाब और सामने आएगा सर्वश्रेष्ठ नागिन का चेहरा।

    नागिन 5 में एक्ट्रेस हिना खान लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं हिना के अलावा सीरियल में धीरज धपूर और मोहित मल्होत्रा भी नजर आने वाले हैं। मोहित और हिना का शो में लव एंगल देखने को मिल सकता है। हिना के अलावा नागिन 5 के लिए एक्ट्रेस सुरभि चंदना का नाम भी कंफर्म हो गया है। हालांकि सुरभि चंदना का लुक अभी आउट नहीं किया गया है।

    बता दें, नागिन 5 में लाल टेकढ़ी मंदिर के राज को आगे बढ़ाया जाएगा। नागिन के चौथे सीजन में एक्ट्रेस निया शर्मा, जैसमीन भसीन, रश्मि देसाई और सायंतनी घोष नजर आई थी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से सीरियल को अच्छी टीआरपी नहीं मिल पाई। लॉकडाउन की वजह से हो रहे नुकसान को देखते हुए मेकर्स ने नागिन 4 को ऑफ एयर करने का फैसला लिया है और जल्द ही नागिन 5 को लेकर आ रहे हैं। मेकर्स नागिन 4 की स्टारकास्ट की परफोर्मंस से भी ज्यादा खुश नहीं थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसुशांत सिंह राजपूत डेथ मिस्ट्री: क्या रिया की ब्लैकमेलिंग से परेशान थे सुशांत ?
    Next Article अक्‍साई चिन का ‘सैतुला सैन्‍य ठिकाना’ अत्याधुनिक बनाने में जुटा चीन
    sonu kumar

      Related Posts

      शाहरुख खान से कृति सेनन तक, फिल्मफेयर 2025 में दिखा सितारों का शानदार जलवा

      October 12, 2025

      ‘दे दे प्यार दे 2’ के लिए अजय देवगन तैयार, मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट

      October 11, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर ‘कांतारा चैप्टर 1’ की कमाई में आई गिरावट

      October 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट
      • इतिहास के पन्नों में 13 अक्टूबर : 1792 में रखी गई ‘व्हाइट हाउस’ की नींव
      • हमास के बंधकों की रहाई का मामला, नई सूची में नेपाल के विपिन जोशी का नाम भी शामिल
      • पाकिस्तान को अफगानिस्तान का जवाब, देर रात कई चौकियों को तबाह किया, 12 सैनिकों के भी मारे जाने की खबर
      • शाहरुख खान से कृति सेनन तक, फिल्मफेयर 2025 में दिखा सितारों का शानदार जलवा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version