Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»उमंग सिंघार ने एक-एक कांग्रेसी विधायकों की टटोली नब्ज
    Breaking News

    उमंग सिंघार ने एक-एक कांग्रेसी विधायकों की टटोली नब्ज

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची/गिरिडीह। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी उमंग सिंघार ने गुरुवार को तमाम कांग्रेसी विधायकों के साथ बैठक कर एक-एक की नब्ज टोटली। किसके मन में क्या, किसे क्या परेशानी है, उन्होंने यह सब जानने का प्रयास किया। एक-एक विधायक को उन्होंने समझाया भी और नसीहत भी दी। बताया कि गठबंधन सरकार में कैसे काम किया जाता है। बैठक के बाद सिंघार ने दावा किया कि पार्टी विधायकों की नाराजगी दूर हो गयी है। विधायकों में जो भी नाराजगी थी, उसे बातचीत से दूर कर लिया गया है। साथ ही सारा दोष भाजपा के सिर मढ़ दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में यूपीए सरकार को गिराने की भाजपा साजिश कर रही है, जो सफल नहीं होगी।

    कांग्रेस के कुछ विधायकों ने जतायी थी नाराजगी
    बता दें कि झारखंड में का्ंग्रेस विधायक इरफान अंसारी और उमाशंकर अकेला समेत कई खुले रूप से प्रदेश नेतृत्व से नाराज चल रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के खिलाफ बगावत का झंडा उठाये हुए हैं। प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी सिंघार के झारखंड दौरे को इसी से जोड़ कर देखा जा रहा है। उनके दौरे को पार्टी विधायकों की नाराजगी दूर करने की कवायद माना जा रहा है। सिंघार गुरुवार को गिरिडीह में थे। उनके साथ मंत्री बादल पत्रलेख भी थे। सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए उमंग ने कहा कि उनकी इरफान अंसारी, उमाशंकर अकेला समेत वैसे सभी विधायकों से बात हो चुकी है, जो नाराज थे। यह बड़ी बात नहीं है। मीडिया ने विवाद को हवा देने की कोशिश की।

    सरकार और कांग्रेस के बीच समन्वय के लिए बनेगी कमेटी
    उमंग एवं बादल पत्रलेख पार्टी के दिवंगत नेता नरेंद्र कुमार सिन्हा छोटन के निधन पर उनके परिजनों से मिलकर सांत्वना देने गिरिडीह पहुंचे थे। उन्होंने दिवंगत सिन्हा के बड़े भाई एवं अधिवक्ता अजय सिन्हा से बरमसिया स्थित आवास पर जाकर मुलाकात की। नरेंद्र सिन्हा के निधन को उन्होंने कांग्रेस के लिए बड़ी क्षति बताया। सिंघार सर्किट हाउस सभागार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले और पार्टी को मजबूत करने का निर्देश दिया। सरकार और कांग्रेस संगठन के बीच समन्वय के लिए कमेटी बनाने की बात कही।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुंडा ने बिहार के बाद पीड़ितों के लिए ‘मेडिसिन वैन’ की रवाना
    Next Article जमशेदपुर में रामधुन बंद कराने पर डीजीपी ने दिया कार्रवाई का आदेश
    azad sipahi

      Related Posts

      धुर्वा डैम हादसा: जमशेदपुर के जज के बॉडीगार्ड समेत 3 पुलिसकर्मियों की मौत!

      November 15, 2025

      शिक्षा सही सोच और निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करती है: राज्यपाल

      November 14, 2025

      घाटशिला उपचुनाव : JMM की जीत, सोमेश सोरेन ने बाबूलाल सोरेन को 38601 वोट से हराया

      November 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • धुर्वा डैम हादसा: जमशेदपुर के जज के बॉडीगार्ड समेत 3 पुलिसकर्मियों की मौत!
      • रणनीति के जादूगर की सियासी हकीकत: क्यों खाली रह गया जनसुराज का खाता?
      • नीतीश कुमार ने राज्य के सभी मतदाताओं का जताया आभार
      • शिक्षा सही सोच और निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करती है: राज्यपाल
      • घाटशिला उपचुनाव : JMM की जीत, सोमेश सोरेन ने बाबूलाल सोरेन को 38601 वोट से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version