Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»विजयवाड़ा कोविड-19 फैसिलिटी सेंटर में लगी आग पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित तमाम नेताओं ने जताया दुख
    Breaking News

    विजयवाड़ा कोविड-19 फैसिलिटी सेंटर में लगी आग पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित तमाम नेताओं ने जताया दुख

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में कोविड-19 के इलाज के लिए होटल में बने अस्पताल में रविवार सुबह आग लगने की घटना पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित तमाम नेताओं ने दुख जताया है।

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा, विजयवाड़ा में कोविड-19 देखभाल केंद्र के बारे में दुखद खबर सुनने के बाद शोक की लहर दौड़ गई, जहां आकस्मिक आग लगने से लोगों की जान चली गई। मेरे विचार और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
    उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा, विजयवाड़ा के कोविड केयर सेंटर में आग लगने से हुई जीवन क्षति से अत्यन्त व्यथित हूं। दुर्घटना में घायल लोगों और परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदनायें। विश्वास करता हूं कि स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग प्रभावित लोगों और उनके परिजनों को बचाव व राहत उपलब्ध करा रहे हैं।
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, विजयवाड़ा के एक कोविड केंद्र में आग लगने से आहत हूं। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी के साथ मौजूदा स्थिति पर चर्चा की और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा, आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक कोविड केंद्र में आग लगने की अत्यंत दुखद सूचना प्राप्त हुई है। अस्पताल में भर्ती सभी मरीज़ों के सकुशल एवं स्वस्थ होने और असमय काल कवलित हुए सभी जनों की आत्मा की शांति के लिए मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।
    उल्लेखनीय है कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में रविवार को एक होटल में आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई। होटल को कोविड-19 फैसिलिटी सेंटर के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था। यहां 22 मरीज भर्ती थे
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमनकोट सेक्टर में पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
    Next Article नए किस्म का आतंकवाद भेज रहा है चीन, भारत सरकार ने जारी किया अलर्ट
    sonu kumar

      Related Posts

      झारखंड पुलिस ने राज्य को अमन साहू के आतंक से मुक्त कराया

      March 11, 2025

      सीता सोरेन पर जानलेवा हमले की कोशिश, पूर्व पीए करने वाला था फायरिंग, गिरफ्तार

      March 7, 2025

      महाकुंभ के सेक्टर 19 में लगी भीषण आग से कई टेंट जले

      January 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा
      • प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे
      • जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी
      • रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए
      • राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version