Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»भूलो, माफ करो और आगे बढ़ो- गहलोत
    राजनीति

    भूलो, माफ करो और आगे बढ़ो- गहलोत

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 12, 2020Updated:August 12, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश कांग्रेस में सचिन पायलट और समर्थक विधायकों की वापसी के बाद बदली हुई परिस्थिति में देश, प्रदेश और लोकतंत्र के हित में भूलो, माफ करो और आगे बढ़ो का संदेश दिया है। उन्‍होंने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है और यह लड़ाई लोकतंत्र को बचाने की है। गहलोत बुधवार सुबह जोधपुर रवाना होने से पूर्व जैसलमेर में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। 
     
    सचिन और असंतुष्‍ट विधायकों की वापसी के बाद उनके कई समर्थक विधायकों के नाराज होने के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि विधायकों की नाराजगी को हमने दूर करने का प्रयास किया है। जिस रूप में ये एपिसोड हुआ है, उनको अपने परिवार और मतदाताओं से एक महीना दूर रहना पड़ा है, उससे नाराजगी होना स्वाभाविक था। उनको मैंने समझाया है कि देश, प्रदेश और लोकतंत्र बचाने के लिए कई बार हमें सहन करना भी पड़ता है। हम सब आपस में मिलकर काम करेंगे। जो हमारे साथी चले गए थे, वे भी वापस आ गए हैं। मुझे उम्मीद है कि सब गिले-शिकवे दूर करके सब मिलकर हम प्रदेश की सेवा करने का संकल्प पूरा करेंगे।
     
    उन्‍होंने कहा कि प्रदेशवासियों ने विश्वास करके कांग्रेस की सरकार बनाई थी, अब हमारी सबकी जिम्मेदारी बनती है कि उस विश्वास को बनाए रखें। हम प्रदेश की सेवा करें, सुशासन दें और मिलकर कोरोना का मुकाबला करें। असली जीत प्रदेशवासियों की है। पूरे प्रदेशवासियों ने हमारे विधायकों की  हौसला अफ़ज़ाई की। टेलीफोन कर- कर के कहा कि कोई चिंता नहीं, महीना-दो महीना लग जाए परवाह मत करो, जीत सरकार की होनी चाहिए। सरकार स्‍थायी होनी चाहिए, उसके बाद में आप आओ हमारे घरों में। ये जो जज़्बा था पूरे प्रदेशवासियों का, ये उसकी जीत है। 
     
    विधायकों की बाड़ाबंदी का सकारात्‍मक पक्ष बताते हुए सीएम ने कहा कि विधायकों के आपस के संबंध अच्छे बने हैं। एक महीना साथ रहते हैं, तो आप समझ सकते हो कि कितने प्रगाढ़ संबंध बने होंगे। सबने मिलकर एकजुट होकर संकल्प किया है कि हमें जाकर प्रदेशवासियों की सेवा करनी है, जो हमारा परम धर्म बनता है।
     
    विधायकों को लिखे पत्र के असर की चर्चा करते हुए मुख्‍यमंत्री ने कहा कि मैं ये दावे के साथ कह सकता हूं कि उस पत्र का बड़ा इम्पैक्ट पड़ा। उसी कारण से भाजपा ने गुजरात भेजने के लिए जो तीन-तीन प्लेन हायर किए, मुश्किल से एक जा पाया, वो भी पूरा नहीं भरा हुआ था और उनका मंगलवार से होटल में कैंप लगना था वो सब टल गया। जो हमें कहते थे ‘बाड़ेबंदी क्यों कर रहे हो?’, ऐसी क्या नौबत आ गई कि उनकी बाड़ेबंदी होने लग गई? उससे जो प्रदेश के सामने हालात बने हैं, पूरी तरह वे एक्सपोज़ हो गए। भाजपा का षड्यंत्र राजस्थान में पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। उन्‍होंने कहा कि डेमोक्रेसी को बचाने के लिए कितना ही बड़ा संघर्ष करना पड़े, हम चूकेंगे नहीं। सत्य की ही जीत होती है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसुशांत मामले में अगर गलती हुई होगी तो माफी मांग लेंगे: संजय राऊत
    Next Article भारत में युवा शक्ति है जो महत्वाकांक्षाओं से भरी हुई हैः शाह
    sonu kumar

      Related Posts

      अब अस्पताल में शव रोक कर नहीं रखेगा अस्पताल प्रबंधन : मंत्री

      June 23, 2025

      कांग्रेस पार्टी जमीन पर रहकर काम करती है: मंत्री

      June 22, 2025

      राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष ने दी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सभी को बधाई

      June 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची दंगा के आरोपित महबूब को अग्रिम जमानत देने से हाई कोर्ट का इनकार
      • ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्पेसक्राफ्ट से पहला संदेश- मेरे कंधे पे मेरा तिरंगा है…
      • खड़गे के बयान पर भाजपा का पलटवार, प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी को निंदनीय बताया
      • आय से अधिक संपत्ति के मामले में बिक्रमजीत मजीठिया गिरफ्तार
      • शुभांशु शुक्ला एक्सिओम-4 मिशन के लिए रवाना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version