Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»प्रधानमंत्री ने फेसलेस एसेसमेंट और टैक्सपेयर चार्टर जैसे बड़े सुधार का किया ऐलान
    Breaking News

    प्रधानमंत्री ने फेसलेस एसेसमेंट और टैक्सपेयर चार्टर जैसे बड़े सुधार का किया ऐलान

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 13, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईमानदार करदाताओं को प्रोत्‍साहित करने और कर प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए विशेष टैक्‍सेशन प्‍लेटफॉर्म की शुरुआत की है। प्रधानमंत्री ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इस प्‍लेटफॉर्म की शुरुआत करते हुए कहा कि देश में चल रहा संरचनात्मक सुधारों का सिलसिला एक नए पड़ाव पर पहुंचा है।

    प्रधानमंत्री ने डायरेक्‍ट टैक्‍स रिफॉर्म्‍स के अगले चरण की शुरुआत करते हुए कहा कि फेसलेस एसेसमेंट और टैक्सपेयर चार्टर जैसे बड़े सुधार आज से लागू हो गए है। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी के टैक्स सिस्टम की इस नई व्यवस्था का आज लोकार्पण किया गया है। मोदी ने कहा कि इस प्लेटफॉर्म में फेसलेस असेसमेंट, फेसलेस अपील और टैक्सपेयर्स चार्टर जैसे बड़े रिफॉर्म्स शामिल हैं। 

    मोदी ने कहा कि फेसलेस असेसमेंट और टैक्सपेयर्स चार्टर आज से लागू हो गए हैं। उन्‍होंने कहा कि फेसलेस अपील की सुविधा 25 सितंबर यानी दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन से पूरे देशभर में नागरिकों के लिए उपलब्ध हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अब कर प्रणाली भले ही फेसलेस हो रही है लेकिन करदाताओं को ये न्याय और निर्भयता का विश्वास देने वाला है।

    प्रधानमंत्री ने पिछले 6 साल के दौरान अपनी सरकार के कामकाज की दिशा को रेखांकित करते हुए कहा कि बीते छह वर्षों में हमारा फोकस रहा है, जिसमें बैंकिंग द अनबैंक्ड, सिक्योरिंग द अनसिक्योर्ड और फंडिंग द अनफंडेड। इसके अलावा आज एक तरह से एक नई यात्रा शुरू हो रही है।

    मोदी ने कहा कि आज से शुरू हो रही नई व्यवस्थाएं, नई सुविधाएं, मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करती हैं। ये देशवासियों के जीवन से सरकार को, सरकार के दखल को कम करने की दिशा में भी एक बड़ा कदम है।

    उन्होंने कहा कि आज हर नियम-कानून को हर पॉलिसी को प्रक्रिया और पावर सेंट्रिक अप्रोच से बाहर निकालकर उसको लोगों पर केंद्रित और लोगों के लिए सुगम बनाने पर बल दिया जा रहा है। ये नए भारत के नए गवर्नेंस मॉडल का प्रयोग है और इसके सुखद परिणाम भी देश को मिल रहे हैं।

    मोदी ने कहा कि भारत के टैक्स सिस्टम में बुनियादी और संरचनात्मक सुधारों की जरूरत इसलिए थी क्योंकि हमारा आज का ये सिस्टम गुलामी के कालखंड में बना और फिर धीरे-धीरे विकसित हुआ। आजादी के बाद इसमें यहां वहां थोड़े बहुत परिवर्तन किए गए लेकिन मुख्य रूप से सिस्टम का कैरेक्टर वहीं रहा।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘हमारे लिए सुधार का मतलब है कि वह नीति आधारित हो टुकड़ों में नहीं हो, समग्र हो और एक सुधार, दूसरे सुधार का आधार बने, नए सुधार का मार्ग बनाए। और ऐसा भी नहीं है कि एक बार सुधार करके रुक गए। ये निरंतर और चलने वाली प्रक्रिया है।

    मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि एक दौर था जब हमारे यहां सुधारों की बहुत बातें होती थीं। कभी मजबूरी में कुछ फैसले लिए जाते थे, कभी दबाव में कुछ फैसले हो जाते थे, तो उन्हें सुधार कह दिया जाता था। इस कारण इच्छित परिणाम नहीं मिलते थे। अब ये सोच और अप्रोच, दोनों बदल गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों का प्रतिशत बढ़कर हुआ 70.68
    Next Article अवंतीपोरा के जंगलों में आतंकियों के 2 ठिकाने ध्वस्त
    sonu kumar

      Related Posts

      सोने की कीमत में गिरावट जारी, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

      June 24, 2025

      ट्रंप की ईरान-इजराइल सीजफायर घोषणा से उत्साह में शेयर बाजार, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी

      June 24, 2025

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

      June 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची दंगा के आरोपित महबूब को अग्रिम जमानत देने से हाई कोर्ट का इनकार
      • ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्पेसक्राफ्ट से पहला संदेश- मेरे कंधे पे मेरा तिरंगा है…
      • खड़गे के बयान पर भाजपा का पलटवार, प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी को निंदनीय बताया
      • आय से अधिक संपत्ति के मामले में बिक्रमजीत मजीठिया गिरफ्तार
      • शुभांशु शुक्ला एक्सिओम-4 मिशन के लिए रवाना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version