Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»प्रेग्नेंसी के अनाउंसमेंट के बाद करीना कपूर ने इंस्टा पर शेयर की सेल्फी
    बॉलीवुड

    प्रेग्नेंसी के अनाउंसमेंट के बाद करीना कपूर ने इंस्टा पर शेयर की सेल्फी

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 13, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    करीना कपूर खान एक बार फिर इन दिनों सुर्खियों में हैं। करीना कपूर खान दूसरी बार मां बनने वाली हैं। बुधवार को सैफ और करीना ने आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा की है। वहीं करीना कपूर को सोशल मीडिया पर बधाइयां मिल रही है। प्रेग्नेंसी के अनाउंसमेंट के बाद अभिनेत्री करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ सेल्फी शेयर की है। अभिनेत्री करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर गुरुवार को सेल्फी शेयर कर लिखा-‘एक और दिन, एक और शूटिंग और अच्छी तरह से…एक और मेरी पसंदीदा सेल्फी।’

    39 वर्षीय अभिनेत्री तस्वीर में गुलाबी और सफेद रंग के कुर्ता में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बेबो ने लाइट मेकअप किया है। करीना की इस तस्वीर को फैंस पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। वहीं सेलेब्स ने भी करीना के पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया  दी है। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने लिखा-‘हमेशा खूबसूरत।’ करीना कपूर प्रेग्नेंट हैं और पटौदी परिवार में तैमूर अली खान के बाद एक और नन्हा मेहमान आने वाला है। बुधवार को करीना कपूर और सैफ अली खान ने अपने ज्वाइंट स्टेटमेंट में कहा था कि हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे परिवार में एक नया मेहमान जुड़ने वाला है। हमारे सभी शुभचिंतकों की शुभकाएनाएं प्यार और सहयोग का बहुत शुक्रिया।
    करीना कपूर खान अभिनेता सैफ अली खान की दूसरी पत्नी हैं। करीना कपूर खान और सैफ का एक बेटा तैमूर है। सैफ अली खान चौथी बार पिता बन रहे हैं। सैफ की पहली पत्नी अमृता सिंह से सैफ को दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं। सारा और इब्राहिम की तैमूर के साथ कई तस्वीर वायरल हुई है। सारा और इब्राहिम अभिनेत्री करीना कपूर के साथ भी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। अभिनेत्री सोहा अली खान ने भाई सैफ अली खान और भाभी करीना कपूर को दूसरी बार पैरेंट्स बनने की बधाई दी है।
    वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर खान फिल्म ‘लाल सिंह चढ्डा’ में आमिर खान के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म इस साल रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण फिल्म ‘लाल सिंह चढ्डा’ अगले साल क्रिसमस पर रिलीज होगी। इसके अलावा करीना कपूर खान करण जौहर की फिल्म ‘तख्त’ में भी नजर आने वाली हैं।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराष्ट्रपति स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को करेंगे राष्ट्र को संबोधित
    Next Article फिल्म ‘सड़क 2’ के ट्रेलर को सबसे ज्यादा डिस्लाइक करने पर पूजा भट्ट ने कही ये बात
    sonu kumar

      Related Posts

      बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘रेड 2’ का शानदार प्रदर्शन जारी

      May 7, 2025

      ‘दोस्ताना-2’ में बड़ा बदलाव, कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर की जगह श्रीलीला-विक्रांत मैसी

      May 7, 2025

      बॉलीवुड सेलेब्स ने की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की तारीफ

      May 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान का जम्मू, राजस्थान और पंजाब पर हमला:सुसाइड ड्रोन्स और मिसाइलें दागीं, S-400 ने सभी को मार गिराया; बॉर्डर इलाकों में ब्लैकआउट
      • पाकिस्तान के रडार सिस्टम को हमने निशाना बनाया… प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्रालय ने बताया भारत ने क्यों लिया ये फैसला
      • राज्यपाल ने दिया निर्देश, झारखंड में 2,420 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती जल्द हो
      • पाकिस्तान पर बरपा एस-400 और हार्पी का कहर, लाहौर का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह
      • सर्वदलीय बैठक में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना, विपक्ष ने कहा, हम सरकार के साथ हैं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version