Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»उत्तर प्रदेश»उप्र 40 लाख कोरोना नमूनों की जांच करने वाला देश का पहला राज्य बना
    उत्तर प्रदेश

    उप्र 40 लाख कोरोना नमूनों की जांच करने वाला देश का पहला राज्य बना

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    प्रदेश में कोरोना के तेजी से प्रसार के बीच योगी सरकार ने संक्रमण की जांंच के मामले में एक और उपलब्धि हासिल की है। उत्तर प्रदेश अब कुल 40 लाख कोरोना नमूनों की जांच करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। 
     
    पिछले कुछ समय से प्रतिदिन होने वाली जांच के मामले में उप्र लगातार अव्वल चल रहा है। इसके बाद राज्य बीती 14 अगस्त को कुल कोरोना नमूनों की जांच के मामले में तमिलनाडु को पीछे छोड़कर देश में पहले पायदान पर आया और अब 40 लाख की जांच का आंकड़ा भी सबसे पहले पार कर लिया है।
     
    अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद के मुताबिक प्रदेश में मंगलवार को विभिन्न प्रयोगशालाओं में कुल 1,07,768 कोरोना नमूनों की जांच की गई। इसके साथ ही राज्य में कुल कोरोना नमूनों की जांच का आंकड़ा 40,75,174 पहुंच गया है। वहीं राज्य में अब तक एक लाख से अधिक कोरोना मरीज इलाज के बाद स्वस्थ भी हो चुके हैं। 
        
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना की टेस्टिंग में वृद्धि की कार्यवाही को निरन्तर जारी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 75 से 80 हजार रैपिड एन्टीजन टेस्ट तथा 40 से 45 हजार आरटीपीसीआर विधि से टेस्ट प्रतिदिन किए जाएं।
     
    प्रदेश में 120 सरकारी लैब एवं 39 निजी लैब द्वारा कोविड संक्रमण की जांच की जा रही है जिनमें से कुल 33 सरकारी लैब में आरटीपीसीआर जांच की सुविधा स्थापित की गई है। प्रदेश के जिला अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों में 115 ट्रूनेट मशीन स्थापित कर त्वरित जांच की सुविधा दी जा रही है। इस महीने के अन्त तक 17 अतिरिक्त लैबों में आरटीपीसीआर की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। 
     
    अपर मुख्य सचिव-चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के मुताबिक स्वास्थ्य महकमा और चिकित्सा शिक्षा विभाग आरटीपीसीआर लैब निरंतर विस्तारित कर रहे हैं। गाजियाबाद की प्रयोगशाला भी अब प्रारंभ हो गई है। आईसीएमआर से स्वास्थ्य विभाग के जिला चिकित्सालयों में बलिया, प्रतापगढ़ और आजमगढ़ के लिए और भी आरटीपीसीआर की प्रयोगशालाएं स्थापित करने के लिए उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वहां पर शीघ्र प्रयोगशालाओं को स्थापित किया जाएगा।
     
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘उप्र को अराजकता स्वीकार नहीं, सम्पत्ति नुकसान पर उपद्रवियों से होगी वसूली’
    Next Article सुशांत मामला: डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे बोले- मुख्यमंत्री नीतीश पर टिप्पणी करने की औकात रिया चक्रवर्ती की नहीं
    sonu kumar

      Related Posts

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

      June 9, 2025

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version