Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»नक्सली क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाने वाले ‘संत’ को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
    ताजा खबरें

    नक्सली क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाने वाले ‘संत’ को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 22, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    साहित्य, संस्कृति, सरोकार और औद्योगिक विकास के लिए देशभर में चर्चित राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्मभूमि तथा बिहार केसरी डॉ श्रीकृष्ण सिंह की कर्मभूमि बेगूसराय ने एक बार फिर कमाल कर दिया है। बेगूसराय के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाकर समाज को बदलने में लगे उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय खरमौली के प्रधानाध्यापक संत कुमार सहनी को स्पेशल कैटेगरी में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2020 से सम्मानित किया जाएगा।

    इस सम्मान के लिए देशभर से 157 शिक्षकों का चयन कर केेन्द्र को भेजा गया था। सिलेक्शन कमिटी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक कर विभिन्न तय मानकों की समीक्षा करते हुए 47 शिक्षकों का अंतिम रूप से चयन किया। जिसमें बिहार से दो शिक्षक, बेेगूसराय से उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय खरमौली के प्रधानाध्यापक संत कुमार सहनी तथा सारण जिला के मध्य विद्यालय चैनपुर बैसवारा के प्रधानाध्यापक अखिलेश्वर पाठक चयनित किए गए हैं। संत कुमार सहनी को यह सम्मान यूं ही नहीं दिया गया है, बल्कि इसके लिए उन्होंने 15 वर्षों तक कठिन साधना किया।
    जिस गांव में लोग बच्चों को पढ़ाने नहीं भेजना चाहते थे। पढ़ने की उम्र में बच्चे कलम, कॉपी के बदले पिस्तौल और खेत में मशगूल रहा कहते थे। वहां हर घर में शिक्षा का अलख जग चुका है। 2004 में 123 बच्चे वाले इस विद्यालय में आज करीब 15 सौ बच्चे नामांकित हैं। जहां चार वर्गकक्ष था, वहां आज 30 वर्गकक्ष हैं। 2004 में प्राथमिक विद्यालय से मध्य विद्यालय में उत्क्रमण होने के बाद 2012 मध्य से माध्यमिक विद्यालय का दर्जा दिया गया। जहां बच्चे विद्यालय नहीं आना चाहते थे, वहां सामाजिक बदलाव आया तो प्रतिभा राष्ट्रीय स्तर पर निखर गई है।
    मॉडल मेकिंग को लेकर 14 नवंबर 2019 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गौतम बाल श्री सम्मान से सम्मानित किया। राज्य सरकार द्वारा विद्यालयों में बेहतर करने के लिए 2019 में शिक्षक दिवस के अवसर पर पटना में सबसे पहले संत कुमार सहनी को सम्मान दिया गया। दिव्यांगता के बाद भी समाज के सहयोग से संत कुमार सहनी द्वारा विद्यालय में मानव संसाधन विकास के लिए किए जा रहे प्रयास का असर है कि जिस विद्यालय का नाम पंचायत में लोग नहीं जानते थे, वह आज राज्य स्तर पर चर्चित है। 25 गांव के बच्चे यहां पढ़ने आ रहे हैं।
    संत कुमार सहनी ने बताया कि समाजिक बदलाव, शिक्षकों और समाज के सहयोग से राष्ट्रीय पुरस्कार मिल रहा है। इस पुरस्कार ने जिम्मेवारी को और बढ़ा दिया है। आने वाले दिनों में विद्यालय में कई और बेहतरीन बदलाव करने हैं और हमेशा इसकी पहचान बनाए रखना ही उनका एकमात्र मूल मंत्र है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत-पाक सीमा पर मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर
    Next Article गजरौला में भी पकड़ी गई 25 करोड़ रुपये की एनसीईआरटी किताबें
    sonu kumar

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version