Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»कोविड-19 के बाद की अर्थव्यवस्था के लिए पूर्वोत्तर भारत बेहद महत्वपूर्ण : जितेन्द्र सिंह
    ताजा खबरें

    कोविड-19 के बाद की अर्थव्यवस्था के लिए पूर्वोत्तर भारत बेहद महत्वपूर्ण : जितेन्द्र सिंह

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 27, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

     केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के बाद के भारत की अर्थव्यवस्था के लिए पूर्वोत्तर भारत बेहद महत्वपूर्ण है और इस क्षेत्र के कृषि उत्पाद देश की आर्थिक गति सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

    पूर्वोत्तर क्षेत्रीय कृषि विपणन निगम लिमिटेड (एनईआरएएमएसी) के अधिकारियों, किसानों के समूहों और कृषि क्षेत्र के प्रतिनिधियों की एक ऑनलाइन बैठक को संबोधित करते हुए, सिंह ने कहा कि कोविड के बाद के दौर ने पूर्वोत्तर के लिए एक अनूठा अवसर प्रदान किया है क्योंकि अधिकांश अंशधारक और उद्योग घराने नयी संभावनाओं को तलाशने के लिए इस क्षेत्र की ओर ही देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र, भारत की कोविड के दौर के बाद की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है, तथा इस क्षेत्र में होने वाली खेती विशेष रूप से पूर्वोत्तर ही नहीं बल्कि पूरे देश के आर्थिक पुनरुत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    केन्द्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री (डोनर) सिंह ने कहा कि कृषि क्षेत्र पर जोर देने के साथ और पूर्वोत्तर के संसाधनों का अतीत में पूरी तरह उपयोग नहीं होने के कारण, और पूर्वोत्तर राज्यों में नए निवेशों और नए उद्यमों के लिए विशेष प्राथमिकता होने जा रही है। । सिंह ने कहा कि फल और कृषि उद्योग में कई प्रमुख कारोबारियों द्वारा देर से सही पर उनके मंत्रालय से संपर्क किया जा रहा है जो भारत के अन्य हिस्सों में पनप चुके हैं और अब पूर्वोत्तर में प्रवेश करने के इच्छुक हैं।

    मंत्री ने कहा कि कई व्यापारिक घराने, पूर्वोत्तर क्षेत्र के विशाल कृषि संसाधनों का फायदा उठाने के लिए इस क्षेत्र की ओर देख रहे हैं और इस मौके को नहीं चूकना चाहिए। सिंह ने कहा कि कोविड बाद के दौर में एनईआरएएमएसी, विशष्ट उत्पादों की शिनाख्त कर उसकी ब्रांडिंग करते हुए पूरे भारत में इनकी बिक्री के करने के जरिये एक लाभदायक उद्यम बन सकता है। मंत्री ने एनईआरएएमएसी को एक सप्ताह के भीतर एक योजना का खाका तैयार करने को कहा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleNEET ओर JEE परीक्षा लेने में जल्दबाजी नहीं होनी चाहिए: हेमंत सोरेन
    Next Article झारखंड के निजी अस्पतालों में कोरोना इलाज की दर तय
    shivam kumar

      Related Posts

      क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी बनेंगे स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर : इरफान अंसारी

      May 30, 2026

      फूलो-झानो का नाम मिटाना आदिवासी समाज का अपमान : चंपाई

      May 29, 2026

      होमगार्ड जवानों के वेतन भुगतान की मांग काे लेकर जेएलकेएम ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

      May 25, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में मतदाता मैपिंग अभियान को मिली रफ्तार, 75.19 फीसदी कार्य पूरा, 15 जून तक चलेगा अभियान
      • क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी बनेंगे स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर : इरफान अंसारी
      • जालसाजी से जुड़े मामले में  उमेश साहू और विनय शर्मा साक्ष्य के अभाव में रिहा
      • जीटीए शिक्षक भर्ती घोटाले में होगी सीबीआई जांच, सुप्रीम कोर्ट से मामला वापस लेगी बंगाल सरकार : शुभेंदु
      • यदि संघ सक्षम होता तो देश का विभाजन टल सकता थाः सुनील आंबेकर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version