Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अब डोकलाम में भारत को घेरने की तैयारी कर रहा चीन
    Breaking News

    अब डोकलाम में भारत को घेरने की तैयारी कर रहा चीन

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 30, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    चीन डोकलाम के पास दो जगह मिसाइल प्लेटफ़ॉर्म बनाने के साथ ही दो एयर डिफेन्स सिस्टम भी लगाए हैं। इसमें से एक डोकलाम में उस विवादित इलाके को कवर करेगा, जहां 2017 में भारत के साथ 73 दिनों तक टकराव हुआ था। इसी तरह दूसरा सिस्टम उत्तरी सिक्किम में नाकू ला इलाके को अपने घेरे में लेगा जहां से भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच संघर्ष की पहली घटना के साथ मौजूदा टकराव की शुरुआत हुई थी। वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पूर्वी खंड पर एयर डिफेन्स सिस्टम लगाने से भारत और चीन के बीच लद्दाख के पश्चिमी क्षेत्र में और तनाव बढ़ने की आशंका है। इतना ही नहीं चीन अब भी डोकलाम सीमा विवाद पर समझौते के लिए भूटान पर दबाव बना रहा है, जिसके तहत बीजिंग इस विवादित क्षेत्र में चीनी नियंत्रण रेखा बनाना चाहता है।
    सेटेलाइट की ताजा तस्वीरों से डोकलाम के पास दो जगह मिसाइल प्लेटफ़ॉर्म बनाने और दो एयर डिफेन्स सिस्टम लगाने का खुलासा हुआ है। भू-राजनीतिक खुफिया प्लेटफॉर्म @SimTack और @detresfa_ के संयुक्त अध्ययन में बताया गया है कि यह स्थान डोकलाम में चीन, भूटान और भारत त्रिकोणीय जंक्शन के पास है, जहां 2017 में चीन और भारत की सेनाएं 73 दिनों तक आमने-सामने रही थीं। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने एयर डिफेन्स सिस्टम विवादित स्थल से लगभग 50 किमी. दूर लगाया है। यह ऐसी जगह है जहां से चीन का एयर डिफेन्स सिस्टम विवादित इलाकों के आसपास मौजूद अन्य एयर डिफेंस सिस्टम को प्रभावित करके बंद कर देगा। इसी तरह सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्लेटफ़ॉर्म का निर्माण मई 2020 से किया जा रहा है। हालांकि भारत पहले ही डोकलाम और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में चीनी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए नियमित रूप से निगरानी मिशन चला रहा है।

    इसी तरह दूसरा सिस्टम उत्तरी सिक्किम में नाकू ला को अपने घेरे में लेगा जहां से भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच संघर्ष की पहली घटना हुई थी। चीन के साथ मौजूदा टकराव की शुरुआत उत्‍तरी सिक्किम के नाकू ला सेक्‍टर में 9 मई को झड़प के साथ हुई थी, जिसे स्थानीय स्तर पर ही सुलझा लिया गया था। उस समय सेना की पूर्वी कमान ने एक बयान में स्वीकार किया था कि दोनों पक्षों की तरफ से आक्रामक रवैया रहा, जिस कारण दोनों पक्षों के सैनिक मामूली रूप से घायल हो गए। नाकु ला क्षेत्र पांच हजार मीटर से अधिक ऊंचाई पर स्थित है, जो सड़क मार्ग से जुड़ा नहीं है। चीन अभी भी पूर्वी क्षेत्र में भारत की रणनीतिक सुविधाओं वाले असम के तेजपुर एयरबेस और ओडिशा में अब्दुल कलाम द्वीप समूह पर सतर्क नजर रखे हुए है।

    भारत से चीन का डोकलाम विवाद इसी ट्राई-जंक्शन के पास हुआ था जहां भारत, चीन और भूटान की सीमा मिलती है। चीन के एकतरफा ट्राई-जंक्शन बदलने को भारत 2012 के एक आपसी समझौते का उल्लंघन मानता है। इस मामले पर भले ही भारत और चीन की सेनाएं 73 दिनों तक आमने-सामने रहने के बाद हट गई थीं लेकिन पीएलए ने उन क्षेत्रों पर अपना वर्चस्व अभी भी कायम रखा है। इसी का नतीजा रहा कि चीन ने विवादित स्थल को छोड़ दूसरे रास्ते से दक्षिण डोकलाम तक पहुंचने के लिए 1.3 किलोमीटर लंबी नई सड़क बना ली। इसके बाद चीन ने दो पुरानी सड़कों की मरम्मत करने के साथ ही भारतीय गतिविधियों पर नजर रखने के लिए इन इलाकों के आसपास दो निगरानी प्रणाली और हाई फ्रीक्वेंसी के कैमरे भी लगाये हैं। चीन अभी भी विवादास्पद क्षेत्र में चीनी नियंत्रण रेखा बनाने के लिए ​डोकलाम सीमा विवाद पर समझौते का भूटान पर दबाव बना रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleUnlock 4 guidelines: मेट्रो होगी शुरु वहीं स्कूल रहेंगे बंद, राज्य अपने मन से नहीं लगा सकते लाॅकडाउन
    Next Article देश में कोरोना के मरीजों की संख्या पहुंची 35 लाख के पार
    sonu kumar

      Related Posts

      झारखंड पुलिस ने राज्य को अमन साहू के आतंक से मुक्त कराया

      March 11, 2025

      सीता सोरेन पर जानलेवा हमले की कोशिश, पूर्व पीए करने वाला था फायरिंग, गिरफ्तार

      March 7, 2025

      महाकुंभ के सेक्टर 19 में लगी भीषण आग से कई टेंट जले

      January 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      • पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
      • झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
      • हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version