Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»: संदीप सिंह ने किए कई बड़े खुलासे, पुलिस को अंगूठा दिखाने पर भी दी सफाई
    ताजा खबरें

    : संदीप सिंह ने किए कई बड़े खुलासे, पुलिस को अंगूठा दिखाने पर भी दी सफाई

    sonu kumarBy sonu kumarSeptember 7, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    । सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में रिया चक्रवर्ती के अलावा एक और शख्स शक के दायरे में है और वो शख्स है खुद को सुशांत सिंह राजपूत का दोस्त बताने वाले संदीप सिंह। संदीप सिंह एक्टर की मौत के बाद खुलकर सामने आए हैं। साथ ही संदीप से कई विवाद भी जुड़ने लगे हैं। सुशांत के परिवारवालों ने शख्स को पहचानने तक से इनकार कर दिया था। जिसके बाद संदीप पर शक का दायरा बढ़ता ही चला गया।

    तमाम आरोपों के बाद अब जाकर संदीप सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। शख्स ने सोशल मीडिया पर व्हाट्सएप चैट और पोस्ट शेयर कर अपनी सफाई दी है।

    सुशांत की बहन से होती थी संदीप की बात

    संदीप ने खुद को निर्दोष साबित करने के लिए सुशांत सिंह राजपूत और उनकी बहन मीतू सिंह को लेकर कुछ बातें शेयर की हैं। ये स्क्रीनशॉट संदीप सिंह और सुशांत सिंह राजपूत की 4 साल पहले हुई बातचीत का है।

    संदीप ने खड़े किए ये सवाल

    इसके अलावा संदीप सिंह ने कई सारे सवाल भी खड़े किए हैं। संदीप ने एक न्यूज एंजेसी से बातचीत करते हुए कहा है,’जो लोग मेरे ऊपर आरोप लगाए जा रहे हैं, उन्हें जवाब देना चाहिए कि जब उन्हें खबर मिली (सुशांत की मौत की) या उनके अंतिम संस्कार की, तो वे सुशांत सिंह राजपूत के घर या अस्पताल क्यों नहीं गए। वे उनके परिवार के साथ क्यों नहीं खड़े हुए।?

    एक्टर की चैट के साथ लिखा इमोशनल कैप्शन

    इसके अलावा संदीप ने SSR के साथ हुई बातचीत के चैट का भी एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने इमोशनल कैप्शन देते हुए लिखा है,’सॉरी भाई, मेरी चुप्पी ने मेरे 20 साल की इमेज और परिवार को तोड़कर रख दिया है। मुझे नहीं पता था कि आज के समय में दोस्ती को भी सर्टिफिकेट की जरुरत होती है। आज मैं हमारे पर्सनल चैट को पब्लिक कर रहा हूं, हमारी दोस्ती को जाहिर करने के लिए यही आखिरी सबूत मेरे पास है।’

    पुलिस को अंगूठा दिखाने पर दी सफाई

    संदीप सिंह ने पुलिस को अंगूठा दिखाने पर भी अपनी सफाई दी है। संदीप ने कहा कि,’ मैं और सुशांत की दीदी मीतू सिंह कूपर अस्पताल पहुंचे। तभी एक कांस्टेबल ने पूछा-संदीप सिंह कौन है? उस वक्त चिल्ला कर जवाब देने या मास्क हटाने के बजाय, मैंने उसे यह बताने के लिए कि मैं ही हूं, अंगूठा दिखाया। मैंने क्या गलत किया? मुझे क्या करना चाहिए? क्या मुझे एक परिवार का समर्थन करते हुए अपने जेस्चर की परवाह करनी चाहिए थी?’

    संदीप पर ऐसे गहराया शक

    बता दें कि संदीप सिंह को अस्पताल के बाहर पुलिसवालों को अंगूठा दिखाते देखा गया था। तभी से संदीप शक के दायरे में आ गए हैं। इसके अलावा संदीप की कॉल रिकॉर्डिंग से भी एक बड़ा खुलासा हुआ था। जिसमें उनकी और एंबुलेस के ड्राइवर से कई बार बातचीत की बातें सामने आई थीं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमनी लॉन्ड्रिंग मामले में ताहिर हुसैन 10 सितम्बर तक ईडी हिरासत में रहेंगे
    Next Article बैंक ऑफ महाराष्‍ट्र और इंडियन ओवरसीज बैंक ने सस्‍ता किया लोन
    sonu kumar

      Related Posts

      ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर-2’ सिनेमाघरों में 14 अगस्त को देगी दस्तक

      August 11, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘सन ऑफ सरदार-2’ का जादू, कुल 42 करोड़ रुपये का कारोबार

      August 11, 2025

      सुशांत सिंह राजपूत के लिए बहन श्वेता का दिल छूने वाला पोस्ट

      August 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीबीआई के 21 कर्मी विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
      • हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
      • स्काउट गाइड ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा
      • जोगबनी के तीन नागरिक नेपाल में 108 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ  गिरफ्तार
      • पत्रकार के घर से चोरी गए आभूषण को पुलिस ने किया बरामद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version