शहर के चार युवकों का यू ट्यूब पर अपलोड जन्नत जमशेदपुर वीडियो सांग लोकप्रिय हो रहा है। झारखंड के प्रसिद्ध और मनोरम स्थल, खानपान और सौंदर्य पर केंद्रित सांग तैयार किआ गया, इस खूबसूरत गाने को youtube पर 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है , करीम सिटी कॉलेज के मॉस कन्यूनिकेशन के स्नातक द्वितीय वर्ष के छात्र अभिषेक कुमार प्रसाद ने युवराज अनुभव, यश सिंह राजपूत एवं क्रिएटिव अभिषेक के साथ मिलकर सांग बनाया है। इसमें क्रिएटिव अभिषेक ने रैप किया। अभिषेक ने बताया कि दो माह में निर्मित वीडियो सांग को लेकर कोई प्रायोजक नहीं मिला। लॉक डाउन के कारण किसी व्यवसायी और प्रतिष्ठान से मदद नहीं मिली तो दोस्तों के साथ मिलकर इसे मूर्तरूप दिया। 15 से 20 हजार रुपये का खर्च मिलकर वहन किया। गीत लिख चुका तो बागुनहातु के युवराज अनुभव के म्यूजिक स्टूडियो में रिकॉर्डिंग की। बेंगलुरू से शूटिंग के लिए यश सिंह राजपूत की मदद लेकर जन्नत जमशेदपुर पूरा किया।झारखंड पर है योजना : अभिषेक ने बताया कि जन्नत जमशेदपुर वीडियो सांग सफल हुआ तो झारखंड पर बनाने की योजना रखते हैं। प्रायोजक तलाश कर प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों को शामिल कर पर्यटन को बढ़ावा देने वाला वीडियो सांग तैयार करेंगे।