Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»पीएम मोदी के बयान पर सिब्बल का कटाक्ष, पूछा- क्या अकाली दल भी किसानों के खिलाफ?
    देश

    पीएम मोदी के बयान पर सिब्बल का कटाक्ष, पूछा- क्या अकाली दल भी किसानों के खिलाफ?

    sonu kumarBy sonu kumarSeptember 29, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कृषि कानूनों को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच खींचतान लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में सरकार की ओर से आने वालों बयानों पर भी विपक्ष की पैनी नजर बनी हुई है। इस क्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान कि ‘कृषि कानून का विरोध करने वाले किसानों का कर रहे अपमान’ पर कटाक्ष किया है। उन्होंने पूछा है कि क्या आपका पूर्व सहयोगी अकाली दल भी किसानों का अपमान कर रहा है।

    दरअसल, संसद के दोनों सदनों से पास कृषि विधेयकों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मंजूरी मिलने के बाद वह कानून बन गया है। बावजूद इसके देशभर में किसानों का प्रदर्शन जारी है। साथ ही तमाम विपक्षी दल भी केंद्र की मोदी सरकार को घेरने का कोई मौका चूकना नहीं चाहते हैं। ऐसे में जब पीएम मोदी ने कहा कि खेती कानून का जो लोग विरोध कर रहे हैं वो असल मायने में देश के किसानों का विरोध कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद से कांग्रेस पार्टी हमलावर मोड में है।

    कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा है कि भले ही किसानों और अन्य लोगों के इस विरोध को प्रधानमंत्री किसानों का अपमान बता रहे हैं लेकिन हकीकत इससे इतर है। देश के किसान प्रधानमंत्री जी की सोच से अलग महसूस कर रहे हैं। तभी तो जब से कृषि विधेयक पास हुआ है किसान लगातार सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को सिर्फ पूंजीपतियों की चिंता है, किसानों के अस्तित्व को लेकर उनकी फिक्र न्यूनतम है।

    इस दौरान सिब्बल ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के 24 साल के पुराने सहयोगी शिरोमणी अकाली दल (शिअद) के गठबंधन से अलग होने के फैसले को लेकर पर सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि अगर खेती कानून का विरोध करने वाले किसानों का विरोध कर रहे हैं तो क्या शिअद भी किसानों के खिलाफ है। इसका मतलब हो यही हुआ कि सिर्फ मोदी सरकार ही सही और उसके इतर सभी गलत हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमीडिया रिपोर्टिंग को लेकर अभिनेत्री रकुलप्रीत की याचिका पर केन्द्र, एनबीए एवं प्रेस काउंसिल को नोटिस
    Next Article पाकिस्तान के रवैये से मुंबई और पठानकोट हमले के पीड़ितों को नहीं मिला न्याय: भारत
    sonu kumar

      Related Posts

      अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा

      June 19, 2025

      प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे

      June 19, 2025

      जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा
      • प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे
      • जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी
      • रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए
      • राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version