Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»पीढ़ियों के अवसान-उदय का गवाह बनेगा बिहार चुनाव
    Jharkhand Top News

    पीढ़ियों के अवसान-उदय का गवाह बनेगा बिहार चुनाव

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 9, 2020No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय लोकतंत्र का चुनावी इतिहास हमेशा से रोमांचक संघर्षों का गवाह रहा है, लेकिन इसके अलावा एक और बात, जो भारत के चुनावों ने कई बार प्रमाणित की है, वह है इसकी अनिश्चितता और मतदाताओं की निर्णय क्षमता। हर चुनाव भारत के लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करता आया है, नये किस्से, नये समीकरण और नयी सियासी परिस्थितियों का निर्माण करता रहा है। चुनावों में कई नेता खोते रहे हैं, तो कई नये नेताओं के अभ्युदय का गवाह भी चुनावी मैदान बने हैं। लेकिन ऐसा बहुत कम बार हुआ है कि कोई चुनाव पीढ़ियों के बदलाव का गवाह बने। बिहार में इस बार का चुनाव ऐसा ही कुछ है, जिसमें पुरानी पीढ़ी के अवसान और नयी पीढ़ी के उदय होने के साफ संकेत मिल रहे हैं। बिहार में चुनावी मुकाबले की जो तस्वीर तैयार हो रही है, उससे साफ है कि इस बार मुकाबले में पुरानी पीढ़ी के नेता कम ही दिखेंगे और युवा नेताओं की क्षमता की अग्निपरीक्षा होगी। बिहार के चुनावी रण में उतरनेवाले हरेक दल ने इस बार अपने बुजुर्ग नेताओं की अपेक्षा युवाओं को तरजीह दी है। इतना ही नहीं, कम से कम तीन दल की कमान भी युवा नेताओं के कंधों पर है और यह चुनाव उनके नेतृत्व के उभार और पराभव का साक्षी बनेगा। बिहार के चुनाव में युवाओं की धमाकेदार इंट्री पर आजाद सिपाही विशेष की खास रिपोर्ट।
    भारतीय राजनीति में 1974 के छात्र आंदोलन को बड़ा टर्निंग प्वाइंट माना जाता है। उस आंदोलन की खास बात यह थी कि वह राजनीति में पीढ़ियों के बदलाव का गवाह बना था। जेपी आंदोलन के नाम से मशहूर उस आंदोलन के बाद पहली बार लागू की गयी इमरजेंसी और बाद में गैर-कांग्रेसी दलों का उदय भी उसी आंदोलन का परिणाम माना जाता है। उस आंदोलन के साढ़े चार दशक बाद आज जब बिहार में चुनाव हो रहे हैं, एक बार फिर पीढ़ियों के बदलाव का नजारा सामने दिख रहा है। जेपी आंदोलन ने बिहार से देश को नया संदेश दिया था, तो क्या इस बार के चुनाव में वही इतिहास दोहराया जायेगा। अभी यह कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन एक बात तय है कि बिहार की धरती इस बार युवा नेतृत्व के उदय और पुरानी पीढ़ी के अवसान की गवाह जरूर बनेगी।
    यह बात इसलिए भी पक्की है, क्योंकि बिहार में इस बार कम से कम तीन युवा नेताओं की अग्नि परीक्षा होगी, जिन्होंने अलग किस्म की परिस्थितियों में अपनी राजनीति शुरू की। पिछले चार दशक से सियासत में छाये रहे लालू प्रसाद यादव, रामविलास पासवान, सदानंद सिंह और शिवानंद तिवारी सरीखे राजनीतिज्ञों की कमी इस बार खलेगी। लालू प्रसाद भले ही नेपथ्य से अपनी पार्टी की कमान संभाल रहे हैं, लेकिन चुनाव में उनकी भूमिका नहीं होगी, जबकि रामविलास पासवान का निधन हो गया है। शिवानंद तिवारी और सदानंद सिंह ने भी चुनावी राजनीति से विश्राम ले लिया है। इन सभी नेताओं में एक बात समान रूप से लागू होती है कि इन सभी ने सुदूर गांव और कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि से निकल कर सत्ता के शिखर तक की यात्रा तय कर मिसाल भी कायम की।
    बिहार में इस बार तीन युवा नेताओं की खूब चर्चा है। इन तीन युवाओं के साथ भी एक बात समान रूप से लागू होती है कि इन्होंने उन परिस्थितियों का सामना कभी नहीं किया, जो उन बुजुर्ग नेताओं ने की थी। इन युवा नेताओं में 30 वर्षीय तेजस्वी महागठबंधन के नेता हैं, तो 37 वर्षीय चिराग लोजपा का चेहरा हैं। इन दोनों को राजनीति विरासत में मिली है। वीआइपी के अध्यक्ष 39 वर्षीय मुकेश सहनी मुंबई में कारोबरी रहे। इन्होंने अपनी पार्टी बनायी और पहली बार चुनाव में उतरे हैं। सहनी ने एनडीए में भाजपा कोटे से 11 सीटें हासिल कर बड़ी कामयाबी भी दर्ज कर ली है। लोकसभा का चुनाव इन्होंने महागठबंधन के बैनर तले लड़ा था। इन तीनों नये नेताओं की सामाजिक पृष्ठभूमि भी मंडलवादी राजनीतिक धारा से जुड़ती है। तेजस्वी पिछड़ा, तो चिराग दलित और मुकेश अति पिछड़ा श्रेणी के हैं। इन तीनों में एक समानता यह भी है कि सियासत का सफर न तो इन्होंने गांव से शुरू किया और न आर्थिक तंगी में रहते हुए। रामविलास पासवान और लालू प्रसाद बहुत साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आये और सियासत की बुलंदियों तक पहुंचे। वैचारिक प्रतिबद्धता और बदलाव की सामाजिक चाहत ने इनकी राह आसान की। लेकिन इनके उत्तराधिकारी बने तेजस्वी और चिराग की राह साधन संपन्नता और मजबूत सियासी संरचना के बावजूद आसान नहीं है। तेजस्वी ने महागठबंधन के सीएम पद का उम्मीदवार बनने की बड़ी सफलता दर्ज कर ली है, लेकिन उन्हें सभी सहयोगी दलों को विश्वास में रखकर चलने की क्षमता साबित करनी होगी, तभी उनकी अपनी अलग छवि कायम हो सकेगी। लोकसभा चुनाव में भी तेजस्वी को महागठबंधन में बिहार का नेता बनने का सौभाग्य मिला था, लेकिन उस समय वह सभी दलों को साथ रखकर एकजुटता का प्रदर्शन करने में हर मोर्चे पर चूक गये थे। इसी तरह चिराग को भी अपने पिता की मजबूत सियासी धरातल हाथ लगी है। उन्होंने अकेले चुनाव में जाने की हिम्मत दिखायी है। यह साहस तो रामविलास पासवान भी नहीं दिखा पाये। लेकिन चिराग को यह साबित करना होगा कि उनका फैसला सही था।
    इन तीन युवा नेताओं के अलावा कई ऐसे राजनेता भी हैं, जो इस बार चुनाव मैदान में नहीं दिखेंगे। इन नेताओं ने अपनी विरासत अपने पुत्र-पुत्रियों को सौंप दी है। कई नेता ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपने रिश्तेदारों के जरिये भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए कमर कसी है। यह सभी दलों में हो रहा है। चाहे भाजपा हो या जदयू, कांग्रेस हो या राजद, सभी पार्टियों में पुत्र-पुत्रियों को टिकट मिला है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने अपने पुत्र माधव झा को, तो सदानंद सिंह ने अपने पुत्र शुभानंद मुकेश को टिकट दिलाया है। राजद नेता शिवानंद तिवारी के पुत्र राहुल तिवारी, कांति सिंह के पुत्र ऋषि सिंह और पूर्व सांसद जयप्रकाश यादव की पुत्री दिव्य प्रकाश को भी राजद ने टिकट दिया है।
    इतनी बड़ी संख्या में युवा नेताओं के चुनाव मैदान में उतरने से ही साफ हो जाता है कि बिहार का यह चुनाव दो पीढ़ियों के बीच विरासत के हस्तांतरण का गवाह जरूर बनेगा। लेकिन भारतीय मतदाताओं ने वंशवाद की इस परंपरा को बहुत अधिक पसंद नहीं किया है। इसके बावजूद यदि राजनीतिक दल बिहार में इसे जारी रखे हुए हैं, तो कुछ तो बात जरूर होगी।

    Bihar election will witness the rise and fall of generations
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनहीं रहे केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान
    Next Article महागठबंधन के लिए प्रचार करेंगे कन्हैया कुमार
    azad sipahi desk

      Related Posts

      Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान

      June 13, 2025

      रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना

      June 13, 2025

      अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version