Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, December 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»राजस्‍थान: जालोर में दबंगों ने दलित युवक को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया
    Breaking News

    राजस्‍थान: जालोर में दबंगों ने दलित युवक को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया

    sonu kumarBy sonu kumarOctober 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    केजे श्रीवत्‍सन, जयपुर: राजस्थान के जालौर जिले के रानीवाड़ा थाना क्षेत्र के आदरवाडा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर अवैध शराब की दुकान पर दबंगों ने एक दलित युवक पर पेट्रोल छिड़ककर युवक को जिंदा जला दिया, जिससे युवक पूरी तरह झुलस गया।

    जानकारी के अनुसार, अवैध शराब की दुकान पर कहासुनी को लेकर तीन चार बदमाशों ने श्रवण कुमार नाम के युवक पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। यह देख आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह आग बुझाई। युवक की जान तो बच गई, मगर वह गंभीर रूप से झुलस गया। हालांकि बदमाशों का इरादा उसको पेट्रोल से जलाकर हत्या करने का था।

    ग्रामीणों ने घटना की जानकारी रानीवाड़ा पुलिस को दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से झुलसे युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीवाड़ा में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गुजरात रेफर कर दिया गया है। इस घटना में पीड़ित युवक गुजरात के धानेरा में निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।

    वहीं इस घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूछताछ के बाद युवक पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने वाले तीन बदमाशों को हिरासत में लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल इस मामले में स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर क्या वजह रही कि एक दलित युवक को जिंदा जलाने की कोशिश की गई।

    हिरासत में 3 बदमाश

    इस पूरे मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस की ओर से हिरासत में लिए गए बदमाशों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस की ओर से हिरासत में लिए गए 3 बदमाशों में से एक युवक अवैध शराब की दुकान का संचालक है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअदालत ने जमातियों को आरोप मुक्त करने के आदेश के खिलाफ याचिका पर जवाब मांगा
    Next Article पीएमओ समेत अन्य टॉप दफ्तरों में सेंध लगाने की साजिश, चीनी युवती से पूछताछ में बड़ा खुलासा
    sonu kumar

      Related Posts

      Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes

      December 26, 2025

      Notice Technique Betify Casino Capacités Essentielles

      December 26, 2025

      Betify Casino: Guide Détaillé 153

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes
      • Notice Technique Betify Casino Capacités Essentielles
      • Betify Casino: Guide Détaillé 153

      • Betify Casino – Examen Complet 108

      • झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version