Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»चीन ने पाकिस्तान में उतारे भारी-भरकम लड़ाकू विमान
    Breaking News

    चीन ने पाकिस्तान में उतारे भारी-भरकम लड़ाकू विमान

    sonu kumarBy sonu kumarDecember 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत से चल रहे गतिरोध के बीच चीन ने पाकिस्तान के साथ ​युद्धा​भ्यास करने की तैयारी ​तेजी से शुरू कर दी है। ​इसी तैयारी के मद्देनजर भारत की सीमा से लगे ​चीनी और पाकिस्तानी एयरबेस पर ची​नी वायु सेना (​पीएलएएएफ) भारी-भरकम लड़ाकू विमान उतारे जा रहे हैं​​। चीन और पाकिस्तान के बीच होने वाली इस ड्रिल पर ​​भारतीय वायुसेना और अन्य भारतीय एजेंसियों ​की कड़ी नजर ​है​। ​​  ​

    नाम के ट्विटर हैंडल ने सोमवार शाम​ को जानकारी दी कि ​पाकिस्तान के साथ होने वाली ड्रिल के मद्देनजर ​​ची​नी वायु सेना (​पीएलएएएफ) ​का हैवी लिफ्ट विमान ​​वाई-20​ आज भोलारी एयरबेस के पास पाकिस्तान में ​उतरा।​​ इसके साथ ही इसी मार्ग ​पर ​पीएलएएएफ​ का एक अन्य अ​​ज्ञात विमान देखा गया​​​​।​ इसके अलावा 12 से अधिक ​​चीनी वायु सेना की एक टुकड़ी पाकिस्तान की सीमा में आ गई है। ​चीनी वायु सेना की​ ​​इस​ ​टुकड़ी​ में जे-10​सी, ​जे-11​बी/डी, ​वाई-9​जी (​जीएक्स-11) इलेक्ट्रॉनिक युद्धक विमान और ​केजे-2000 ​एईडब्ल्यू एंड सी विमान ​हैं। चीन ने सोमवार को ​​गुजरात की सीमा के करीब एक पाकिस्तानी हवाई अड्डे पर लड़ाकू विमान और सैनिक भेजे हैं। 
    ​चीन ने सोमवार को गुजरात की सीमा के करीब एक पाकिस्तानी हवाई अड्डे पर लड़ाकू विमान और सैनिक भेजे हैं। ​चीनी सेना ने सोमवार को घोषणा की कि दो ताकतों के ‘वास्तविक मुकाबला प्रशिक्षण’ में सुधार लाने के उद्देश्य से पाकिस्तानी वायु सेना के साथ यह ड्रिल भारत की सीमा के करीब की जाएगी। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के बयान में कहा गया है कि चीन-पाकिस्तान वायु सेना का संयुक्त अभ्यास शाहीन (ईगल) का नौवां संस्करण कराची से उत्तर-पूर्व में होगा जिसमें भाग लेने के लिए चीनी वायु सेना के सैनिकों को पाकिस्तानी वायु सेना के एयर बेस सिंध के थाटा जिले में भेजा गया है। हालांकि चीनी बयान में दोनों देशों के बीच होने वाली ड्रिल के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है लेकिन सिर्फ इतना बताया गया है कि यह अभ्यास दिसम्बर के अंत में समाप्त होगा।
     
    शाहीन ड्रिल का पिछला संस्करण सितम्बर, 2019 में चीन के शिनजियांग में आयोजित किया गया था जिसमें दोनों देशों के लगभग 50 युद्धक विमानों ने हिस्सा लिया था। पीएलए वायु सेना के बयान में कहा गया था कि एलएसी के करीब शिनजियांग में आयोजित शाहीन अभ्यास के पिछले संस्करण में दोनों देशों के दर्जनों लड़ाकू विमानों ने नकली लड़ाई में हिस्सा लिया था। चीनी वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने हाल ही में भारत के साथ चीन की विवादित सीमा के पास पश्चिमी थिएटर कमान के चारों ओर गहन अभ्यास किया था।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहॉस्टल में आवश्यक सुविधा उपलब्ध करायें: हेमंत सोरेन
    Next Article देश में कोरोना के चौबीस घंटे में 26567 नए मामले, 385 लोगों की मौत
    sonu kumar

      Related Posts

      झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का निधन, सर गंगाराम अस्पताल में ली अंतिम सांस

      August 4, 2025

      आजाद सिपाही के प्रधान संपादक हरिनारायण सिंह का निधन

      August 3, 2025

      पार्किंग में खड़ी दो कार का शीशा तोड़कर 50 हजार नकद और कीमती सामान की चोरी

      August 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का निधन, सर गंगाराम अस्पताल में ली अंतिम सांस
      • आजाद सिपाही के प्रधान संपादक हरिनारायण सिंह का निधन
      • यूपी: इटावा में हत्या के मामले में दोषी को हुई आजीवन कारावास, पचास हजार जुर्माना
      • पार्किंग में खड़ी दो कार का शीशा तोड़कर 50 हजार नकद और कीमती सामान की चोरी
      • ओवल टेस्ट: जो रूट के साथ हुई नोकझोंक पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा-उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version