Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»यह लोकतंत्र और अमेरिका का दिन है : जो बाइडेन
    Breaking News

    यह लोकतंत्र और अमेरिका का दिन है : जो बाइडेन

    sonu kumarBy sonu kumarJanuary 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जो बाइडेन ने बुधवार को ऐतिहासिक समारोह में अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। डेमोक्रेटिक नेता बाइडेन (78) को प्रधान न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने कैपिटल बिल्डिंग के ‘वेस्ट फ्रंट’ में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। उनसे पहले कमला हैरिस ने देश की पहली महिला उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। वह अमेरिका की 49वीं उपराष्ट्रपति हैं। उन्‍हें अमेरिका की पहली महिला उप राष्‍ट्रपति बनने का गौरव भी हासिल हुआ है।

    अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शपथ लेने के बाद कहा कि हम अमेरिका को एकजुट करेंगे। यह लोकतंत्र का दिन है, यह अमेरिका का दिन है। यह उम्मीद, दोबारा खड़े होने और हर चुनौती से निपटने का दिन है। बाइडेन ने कहा कि अमेरिका में हर व्यक्ति की आवाज सुनी जाएगी। अमेरिका विभाजनकारी, धार्मिक भेदभाव, नस्लवाद को खारिज कर अपना एकजुट चेहरा पेश करेगा।

    इस बार शपथ ग्रहण समारोह का आकार कोरोना वायरस महामारी और सुरक्षा खतरों के मद्देनजर छोटा किया गया था। समारोह में कई सेलिब्रिटी शामिल हुए। समारोह में शामिल होने वालों की सूची में लेडी गागा, जेनिफर लोपेज और गार्थ ब्रुक्स, ब्रूस स्प्रिंगस्टीन, लॉन लिजेंड, डेमी लोवाटो, फू फाइटर, जस्टिन टिम्बरलेक और बोन जोवी शामिल रहे। शपथ ग्रहण के पहले जो बाइडेन ने कहा है कि ‘यह अमेरिका के लिए नया दिन है। बाइडेन ने निवर्तमान राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के राष्‍ट्रपति के तौर पर कार्यकाल खत्‍म होने के बाद व्‍हाइट हाउस छोड़ने के बाद ट्वीट कर लिखा, ”यह अमेरिका के लिए नया दिन है। ”

    इस बार समारोह में कम लोगों को आमंत्रित किया गया है। शपथग्रहण समारोह के आयोजन स्थल पर तथा आसपास 25,000 से अधिक नेशनल गार्ड तैनात थे ताकि सत्ता हस्तांतरण शांतिपूर्ण तरीके से हो सके। बाइडेन और हैरिस शपथ से पहले गिरजाघर में प्रार्थना सभा में शामिल हुए। बाइडेन अमेरिका के इतिहास में सबसे अधिक उम्र के राष्ट्रपति हैं। अमेरिका के राष्‍ट्रपति का पद संभालने के बाद पहले दिन उठाए जाने वाले कदमों के अंतर्गत बाइडेन, कई मुस्लिम बहुल देशों से आगंतुकों के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध को खत्‍म कर देंगे और अमेरिका-मैक्सिको बॉर्डर पर होने वाली दीवार के निर्माण को रोकेंगे। अवैध अप्रवासन को रोकने के लिए डोनाल्‍ड ट्रंप ने यह दीवार बनाने का आदेश दिया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article25 लाख का इनाम घोषित
    Next Article सेंडलवुड ड्रग्स रैकेट मामले में अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
    sonu kumar

      Related Posts

      पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी की राजनीतिक सक्रियता से प्रधानमंत्री ओली नाराज

      June 12, 2025

      आईएमएफ ने नेपाल के आर्थिक सुधारों के लिए 42.7 मिलियन डॉलर को मंजूरी दी

      June 12, 2025

      नेपाल-भारत के बीच कनेक्टिविटी और संयुक्त साझेदारी से ही समृद्धि संभव : विदेश मंत्री डॉ. राणा

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version