Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»किसान आंदोलन को देखते हुए इस बार 26 जनवरी के कार्यक्रम में किए गए हैं बड़े बदलाव
    Top Story

    किसान आंदोलन को देखते हुए इस बार 26 जनवरी के कार्यक्रम में किए गए हैं बड़े बदलाव

    sonu kumarBy sonu kumarJanuary 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नेशनल डेस्क; गणतंत्र दिवस की परेड पर इस साल कोरोना वायरस संक्रमण और किसान आंदोलन को देखते हुए बड़े बदलाव किए गए हैं। दरअसल गणतंत्र दिवस समारोह से पहले दिल्ली पुलिस ने परामर्श जारी किया है जिसमें कहा है कि राजपथ पर लोगों को परेड देखने की इजाजत तभी मिलेगी जब उनके पास आमंत्रण-पत्र या टिकट होगा। इस व्यवस्था का सख्ती से पालन किया जाएगा। इसमें पुलिस ने यह भी कहा कि कार्यक्रम में 15 वर्ष से कम आयुवर्ग के लोगों को शामिल होने की इजाजत नहीं होगी।

    दिल्ली पुलिस ने किया ट्वीट
    दिल्ली पुलिस की ओर से ट्वीट किया गया, इस वर्ष, गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिये प्रवेश आमंत्रण पत्र अथवा टिकट से ही मिलेगा और इस व्यवस्था का सख्ती से पालन किया जाएगा। जिनके पास आमंत्रण पत्र/टिकट नहीं है उन्हें सलाह दी जाती है कि वे घर पर ही सीधा प्रसारण देखें। 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के लोगों को राजपथ पर परेड देखने के लिए आने की इजाजत नहीं है। पुलिस ने कहा कि इस वर्ष कार्यक्रम में निर्बाध प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

    जमीन से लेकर आसमान तक सुरक्षा बंदोबस्त सख्त
    गणतंत्र दिवस के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में जमीन से लेकर आसमान तक अभूतपूर्व सुरक्षा बंदोबस्त किया गया है। यहां हजारों सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं तथा शहर के व्यस्त बाजार एवं इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है। किसान संगठनों की प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड के मद्देनजर सीमावर्ती इलाकों में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। राजपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह के लिये लगाई जाने वाली कुर्सियों को भी सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए लगाया जाएगा। इस बार परेड देखने वालों की संख्या में भी कटौती करते हुई इसे 25 हजार तक सीमित किया गया है जबकि पिछली बार यहां करीब सवा लाख लोगों के लिये व्यवस्था थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसूरत के 12 वर्षीय हामिश ने ढाई घंटे में बनाया नेताजी का स्केच
    Next Article 28 जनवरी को 45वां अखिल भारतीय ज्योतिष महाकुंभ:ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश सेमवाल
    sonu kumar

      Related Posts

      रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए

      May 25, 2025

      फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

      May 25, 2025

      नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version