Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, December 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»गुजरात निकाय चुनावों के नतीजों से साफ, कृषि सुधारों के साथ हैं किसानः जावड़ेकर
    ताजा खबरें

    गुजरात निकाय चुनावों के नतीजों से साफ, कृषि सुधारों के साथ हैं किसानः जावड़ेकर

    sonu kumarBy sonu kumarMarch 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में मिली सफलता को कृषि सुधार कानूनों पर किसानों की मुहर करार दिया है। पार्टी ने कहा है कि तालुका पंचायत और जिला पंचायतों में भाजपा को मिली सफलता का अर्थ है कि ये किसानों के वोट हैं और किसान कृषि सुधारों के साथ हैं।

    वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने यहां भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव सम्पन्न हुए हैं। पिछले सप्ताह 6 नगर निगमों के चुनाव हुए, जिनमें भाजपा ने 6 के 6 नगर निगम पिछली बार से अधिक बहुमत के साथ जीते हैं। बीते मंगलवार को 31 जिला पंचायतों के नतीजे आये हैं, जिसमें ग्रामीण और किसान मतदाता होते हैं।

    जावड़ेकर ने कहा कि वर्ष 2015 में हुए चुनाव में कांग्रेस ने 22 और भाजपा ने मात्र 9 जिला पंचायत जीते थे। लेकिन इस बार भाजपा ने सभी 31 जिला पंचायतों में जीत हासिल की है और वहां कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। इनमें सीट की संख्या 976 हैं, जिनमें से भाजपा ने 2015 में 368 जीते थे, जबकि इस बार 800 सीट जीती हैं यानी 80 प्रतिशत सीटों पर भाजपा का कब्जा हुआ है।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ये बहुत बड़ी सफलता है। वहां  231 तालुका पंचायत हैं जिसमें से भाजपा ने196 पर जीत दर्ज की है। केवल 35 सीटों को छोड़कर सभी जगह भाजपा की जीत हुई है, जबकि कांग्रेस केवल 18 सीटें जीत सकी है। उन्होंने कहा कि 81 नगरपालिकाओं में से 72 जगह भाजपा जीती है, कांग्रेस को केवल 1 मिली है। 18 नगरपालिका में कांग्रेस की इतनी दुर्दशा हुई कि उन्हें 1 भी सीट नहीं मिली, 52 नगरपालिकाओं में 10 का आंकड़ा भी कांग्रेस पार नहीं कर पाई। कांग्रेस ने काफी कोशिश की इस चुनाव को जीतने की किंतु, उसे नाकामी हासिल हुई।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गुजरात में भाजपा ने 2017 का चुनाव जीता। भाजपा एक तरह से 38 साल से सरकार में है।

    जावड़ेकर ने कहा कि इतने समय तक जनता का साथ मिलना और वो बढ़ते जाना, ये राजनीति में एक अद्भुत करिश्मा है। कुछ विधायक स्थानीय निकाय चुनाव में खुद लड़े, कहीं उनके परिवार के लोग लड़े। लेकिन ऐसे सारे उम्मीदवार हार गए। इस विजय का अर्थ है कि ये किसानों का वोट है और किसान कृषि सुधारों के साथ है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआपातकाल पर दादी ने भी गलती मानी थी: राहुल गांधी
    Next Article राष्ट्रपति कोविंद ने आर्मी अस्पताल में लगवाया कोरोना का टीका
    sonu kumar

      Related Posts

      Test post title

      December 19, 2025

      Test post title

      December 19, 2025

      Test post title

      December 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Test post title
      • Test post title
      • Test post title
      • लातेहार में PLFI इनामी एरिया कमांडर आलोक यादव ने किया आत्मसमर्पण, 35 मामलों में था वांछित
      • नागपुर में भीषण हादसा: सोलर प्लांट में पानी का टैंक फटने से 3 मजदूरों की मौत, कई घायल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version