Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»​एलएसी पर भारत ने नहीं खोई एक इंच जमीन: नरवणे
    Breaking News

    ​एलएसी पर भारत ने नहीं खोई एक इंच जमीन: नरवणे

    sonu kumarBy sonu kumarMarch 31, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने कहा कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन के साथ तनाव के बीच भारत ने ए​​क इंच जमीन नहीं गंवाई है और न भविष्य में खोएंगे। उन्होंने कहा कि हम उसी जगह हैं, जहां हम वार्ता शुरू करने से पहले थे। उन्होंने ​कहा कि ​सेना​ की आंतरिक जांच के बाद अब भर्ती घोटाला ​की जांच सीबीआई को सौंपी गई है। ​​अगर ​​सेना में किसी की गलत तरीके से भर्ती हुई है, तो ​​जांच के बाद उन्हें बर्खास्त कर दिया जायेगा।​​​
    सेना प्रमुख ने कहा कि चीन से विवाद के पहले भारत का जिन इलाकों पर अधिकार था, वो अब भी बना हुआ है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि चीन के साथ समझौते के बाद पूर्वी लद्दाख में पैन्गोंग झील क्षेत्र से सैनिकों के हटने के बाद भारत के लिए खतरा केवल ‘कम हुआ’ है, लेकिन यह बिल्कुल खत्म नहीं हुआ है। जनरल एमएम नरवणे ने कहा कि 9वें दौर की बातचीत के बाद समझौते के तहत दोनों सेनाएं अपनी-अपनी ज​​गह पर लौट गई हैं। उन्होंने साफ कहा कि हमने अपनी कोई जमीन नहीं खोई नहीं है बल्कि हम बातचीत के जरिए आगे बढ़ रहे हैं। अब ​​चीन के साथ एलएसी के अन्य विवादित क्षेत्रों गोगरा और हॉट स्प्रिंग को लेकर बात चल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे सामने हमेशा चीन और पाकिस्तान की सीमाओं पर चुनौती बनी रहती है, इसलिए दोनों सरहदों पर हमेशा तैयार रहना पड़ता है।
    उन्होंने पाकिस्तान की सीमा के बारे में कहा कि फरवरी के आखिरी में दोनों देशों के डीजीएमओ स्तर की हुई बातचीत में सीमा पर गोलीबारी रोकने को लेकर सहमति बनी थी। उसके बाद से अब तक सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन नहीं हुआ है। जनरल नरवणे ने कहा कि सीमा पार से फायरिंग रुकने के बाद एलओसी पर शांति तो है लेकिन आतंकी कैम्प अभी भी मौजूद हैं​, ​जिनसे बर्फ पिघलने के सात ही घुसपैठ की कोशिश भी हो रही है। हालांकि सीजफायर समझौते से आतंकी काफी हताश हैं, फिर भी कश्मीर में हाल ही में कुछ आतंकी घटनाएं हुई है। अभी भी घाटी में युवा आतंकी संगठनों में शामिल हो रहे हैं लेकिन हमारा प्रयास युवाओं को आतंकवादियों के बहकावे में आकर गलत रास्ते पर जाने से रोकना है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर की घाटी में पर्यटकों की संख्या भी बढ़ रही है।
    सेना में अधिकारियों की भर्ती के दौरान घोटाला होने के बारे में सेना प्रमुख ने कहा कि सेना की आंतरिक जांच के बाद यह मामला सीबीआई को सौंपा गया है। सीबीआई ने जांच शुरू करके दिल्ली कैंट स्थित बेस अस्‍पताल, सेना के कपूरथला, बठिंडा, दिल्‍ली, कैथल, पलवल, लखनऊ, बरेली, गोरखपुर, विशाखापत्तनम, जयपुर, जोरहाट और चिरांगों स्थित अन्‍य प्रतिष्‍ठान में कई जगहों पर छापेमारी भी की थी। इस मामले में 17 सैन्यकर्मियों सहित 23 व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इनमें छह लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक के अधिकारी और उनके रिश्तेदार भी शामिल हैं। इस मामले पर जनरल नरवणे ने कहा कि ​​अगर सेना में किसी की गलत तरीके से भर्ती हुई है, तो जांच के बाद उन्हें बर्खास्त कर दिया जायेगा।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री ने फोन कर पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के स्वास्थ्य की ली जानकारी
    Next Article कंगना रनौत ने सान्या मल्होत्रा की तारीफ के बांधे पुल, लोग हैरान
    sonu kumar

      Related Posts

      रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार

      June 20, 2025

      पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट

      June 20, 2025

      किसान को ठगने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

      June 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें
      • ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार
      • रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार
      • पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट
      • आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version