Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»न्यूज एजेंसी का भविष्य अच्छा, नई चुनौतियों के लिए रहें तैयारः जावड़ेकर
    Top Story

    न्यूज एजेंसी का भविष्य अच्छा, नई चुनौतियों के लिए रहें तैयारः जावड़ेकर

    sonu kumarBy sonu kumarApril 9, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को कहा कि आज देश का जन-जन जागरूक है। वह अपने मुद्दों व विषयों पर परिस्थिति का आकलन करता है और निष्कर्ष तक पहुंचता है। ऐसे में लोगों की नब्ज पहचानने की जरूरत है, जिसमें न्यूज एजेंसी बड़ी भूमिका निभा सकती है लेकिन आज के डिजिटल व प्रतिस्पर्धी युग में न्यूज एजेंसी को अधिक प्रामाणिक बने रहने की जरूरत है।

    जावड़ेकर ने उक्त बातें हिन्दुस्थान समाचार (बहुभाषी न्यूज एजेंसी) के 73वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं। कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री ने हिन्दुस्थान समाचार के समूह संपादक रामबहादुर राय, अध्यक्ष रविन्द्र किशोर सिन्हा और कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद मार्डीकर के साथ भारतीय नववर्ष पर आधारित दैनंदिनी और यथावत पत्रिका के मीडिया विशेषांक का विमोचन किया।

    केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि न्यूज इन दिनों एक बड़ा कारोबार हो चला है। इस कारोबार में बने रहने के लिए एजेंसी को अपनी खबरों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता पर ज्यादा ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। एजेंसी में विशेष के साथ-साथ लीक से हट कर खबरें भी होनी चाहिए। इसलिए इसे बहुउपयोगी माध्यम बनाना चाहिए। लोकतंत्र में सभी के विचारों को सामने लाने का काम भी एजेंसी को ही करना है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में न्यूज एजेंसी का रूप और स्वरूप दोनों बदल रहा है।

    उन्होंने कहा कि न्यूज के क्षेत्र में पहले खबर ब्रेक करने वाले को पहला स्थान मिलता है। कहने का मतलब है कि प्रतिस्पर्धा बढ़ी है, इसलिए एजेंसी को भी अपने स्वरूप को बदलना चाहिए। एक न्यूज एजेंसी के पास कार्य करने की स्वतंत्रता होती है और वह किसी विशेष घटना को बड़े और विस्तृत तरीके से कवर कर सकते हैं। जावड़ेकर ने एजेंसी में सूत्र के आधार पर खबरें ब्रेक करने के तरीके पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि न्यूज एजेंसी में इस तरह की खबरों का कोई स्थान नहीं है, क्योंकि वह अपनी प्रामाणिकता के लिए जानी जाती हैं।

    इस मौके पर हिन्दुस्थान समाचार के समूह संपादक रामबहादुर राय ने पत्रकारिता के राष्ट्रीय और भाषाई स्वरूप पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमें राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर सकारात्मक दृष्टि रखते हुए समाचार देने चाहिए। उन्होंने न्यूज के कारोबारी स्वरूप पर सवाल उठाया और कहा कि आज खबरें मनोरंजन बनती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में एजेंसी के तौर पर हिन्दुस्थान समाचार की यह भूमिका बनती है कि वह मनोरंजन की जगह समाचार का मजबूत माध्यम बने।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबेकाबू करोना, बेफिक्र हैं लोग
    Next Article कांकेर में बीएसएफ के जवान ने खुद को मारी गोली, मौत
    sonu kumar

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version