Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»मुख्यमंत्री ने पीएम से मांगी सेना और अर्द्धसैनिक बलों की मदद
    Jharkhand Top News

    मुख्यमंत्री ने पीएम से मांगी सेना और अर्द्धसैनिक बलों की मदद

    adminBy adminApril 18, 2021Updated:April 18, 2021No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अलग-अलग राजनीतिक दल के नेताओं के साथ वर्चुअल बैठक में कहा कि 25 दिनों में कोरोना को लेकर स्थिति सामान्य करना सरकार का लक्ष्य है। बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए सरकार के स्तर पर कई कदम उठाये गये हैं। सीएम ने कहा कि झारखंड में पारा मिलिट्री फोर्स और सेना के संसाधनों का भी उपयोग किया जाये, इसके लिए प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री को पत्र लिखा गया है। उन्होंने बताया कि केंद्र से जीवन रक्षक दवा रेमडेसिविर की 48 हजार फाइलें मांगी गयी थी, लेकिन केंद्र की ओर से मात्र आठ हजार फाइल ही उपलब्ध करायी गयी है।
    शनिवार को हुई इस वर्चुअल बैठक में सीएम हेमंत सोरेन ने संकेत दिया कि झारखंड में फिलहाल लॉकडाउन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों से मजदूर झारखंड आ रहे हैं। कई दूसरे रास्ते से भी अपने घर वापसी कर रहे हैं।
    सीएम ने कहा कि हर जिले में कोरोना जांच हो रही है। हर जिले में 50 अतिरिक्त आॅक्सीजनयुक्त बेड की व्यवस्था की जा रही है। आंगनबाड़ी केंद्रों में मेडिकल किट उपलब्ध करायी जा रही है। संक्रमित लोगों को बेहतर इलाज मिले, इसके लिए सरकार कई कदम उठा रही है। सीएम ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में जो महत्वपूर्ण सुझाव आये हैं, उस पर सरकार जरूर अमल करेगी।
    सीएम हेमंत सोरेने ने कहा कि सरकार हर व्यक्ति को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने नागपुरी भाषा के प्रो गिरधारी राम गौंझू की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें कई निजी अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन कहीं भरती नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि हमें अपने संसाधनों को बेहतर करना चाहिए। कोरोना के पहले दौर में सरकारी अस्पतालों ने बेहतर काम किया था। इस सर्वदलीय बैठक को झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री रामेश्वर उरांव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश, आजसू के सुदेश महतो, राजद के अभय सिंह, एनसीपी के कमलेश सिंह, सीपीआइ के जनार्दन प्रसाद, सहित अन्य दलों के प्रदेश अध्यक्ष स्तर के नेताओं ने अपने-अपने सुझाव दिये। अधिकांश लोगों ने सख्त कदम उठाने की जरूरत बतायी। शिक्षा व्यवस्था ठीक हो, इस पर भी जोर दिया। साथ ही यह भी कहा कि दूसरे जिलों के मरीजों का बोझ रांची पर है, इसे रोकने के लिए जिला स्तर के अस्पतालों को संसाधन उपलब्ध कराया जाये।

    सीएम का निर्देश: संक्रमितों को मेडिकल किट पहुंचायें, चिकित्साकर्मियों की नियुक्ति करें

     मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने होम आइसोलेशन में रहने वाले संक्रमितों को मेडिकल किट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इसमें सभी आवश्यक दवाइयां, आॅक्सीमीटर एवं मास्क इत्यादि सभी उपयोगी सामान रहेंगे। सीएम शनिवार को अपने आवास पर राज्य के वरीय अधिकारियों के साथ कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पल्स आॅक्सीमीटर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सचिव को अस्पतालों में चिकित्साकर्मियों की कमी को दूर करने के लिए राज्य के वैसे प्रशिक्षित युवक- युवतियों, जिन्होंने पैरा मेडिकल कोर्स किया हो, को संविदा के आधार पर नियुक्त करने को कहा। सीएम ने कहा कि जिलों में स्थापित डेडीकेटेड हॉस्पिटल, कोविड केयर सेंटर इत्यादि में मेडिकल स्टाफ की कमी को दूर करने हेतु कार्य योजना बनाकर मानव बल की नियुक्ति करें। अस्पतालों में आॅक्सीजन युक्त बेड बढ़ाने की दिशा में हरसंभव प्रयासरत रहें। अस्पतालों में आइसीयू बिस्तर इत्यादि की व्यवस्था दुरुस्त रखें। उन्होंने निर्देश दिया कि संक्रमितों के इलाज हेतु अस्पताल प्रबंधन बेहतर कार्य योजना बनाकर कार्य करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पतालों में आॅक्सीजन संयंत्र तथा एयर सिपरेशन यूनिट की व्यवस्था सुनिश्चित करायें। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेडमेसिविर की उपलब्धता का लगातार प्रयास करते रहें।

    झारखंड में कोरोना का संकट लगातार गहराता जा रहा है। महामारी की दूसरी लहर ने जहां पूरी स्वास्थ्य मशीनरी को अस्त-व्यस्त कर दिया है, वहीं इसने राज्यपाल समेत कई बड़ी हस्तियों को अपनी चपेट में ले लिया है। इस बीच राज्य सरकार स्थिति को संभालने में जुट गयी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को राज्य के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की और स्वास्थ्य मशीनरी को चुस्त बनाने के निर्देश दिये। उधर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्थिति पर काबू पाने के लिए सेना और अर्द्धसैनिक बलों की मदद देने की गुहार लगायी। बाद में सीएम ने सर्वदलीय बैठक कर विभिन्न दलों के सुझावों को सुना। सर्वदलीय बैठक में सीएम ने कहा कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सख्त कदम उठाया जायेगा।

    25 दिनों में स्थिति सामान्य करना लक्ष्य : हेमंत सोरेन

    उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। उन पर पूरी नजर रखी जाये और जिन क्षेत्रों में कोरोना के अधिक मामले आ रहे हैं, वहां विशेष सतर्कता बरती जाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि संक्रमित मरीजों को समस्या उत्पन्न न हो, इस निमित्त पूरी तैयारी रखें।
    बैठक में स्वास्थ्य सचिव ने मुख्यमंत्री को राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की अद्यतन स्थिति एवं इलाज की व्यवस्था से संबंधित तैयारियों से अवगत कराया। बैठक में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, स्वास्थ्य सचिव केके सोन, आपदा प्रबंधन सचिव अमिताभ कौशल, नगर विकास सचिव विनय चौबे, एनआरएचएम के अभियान निदेशक रविशंकर शुक्ल उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article50 हजार मीट्रिक टन मेडिकल आॅक्सीजन इंपोर्ट होगा
    Next Article होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों का डाइट चार्ट जारी
    admin

      Related Posts

      रांची के संग्रामपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, पुलिस जांच में जुटी, बढ़ाई गई सुरक्षा

      July 12, 2026

      पोटका में ब्रेन मलेरिया का कहर, 5 बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

      July 11, 2026

      पलामू पुलिस ने 27 नाबालिगों को किया रेस्क्यू, बिहार भेजने की थी तैयारी

      July 11, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची के संग्रामपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, पुलिस जांच में जुटी, बढ़ाई गई सुरक्षा
      • पोटका में ब्रेन मलेरिया का कहर, 5 बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
      • पलामू पुलिस ने 27 नाबालिगों को किया रेस्क्यू, बिहार भेजने की थी तैयारी
      • कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए 9,182 श्रद्धालुओं का 10वां जत्था रवाना
      • भारत-न्यूजीलैंड के संबंधों को नई दिशा देने में डेविड लैंग की रही थी महत्वपूर्ण भूमिकाः जयराम रमेश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version